लुधियाना में गैस सिलेंडर ब्लास्ट, 13 साल के बच्चे समेत 7 लोग झुलसे

by | Dec 21, 2025 | States

Dec 21, 2025 | States

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
[the_ad id="34930"]

लुधियाना के साहनेवाल थाना क्षेत्र के टिब्बा इलाके में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां गैस सिलेंडर से रिसाव के कारण आग लगने से एक ही परिवार के सात लोग गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे में 13 वर्षीय बच्चा भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए चंडीगढ़ के सेक्टर-32 स्थित सिविल अस्पताल रेफर किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार गणपति कॉलोनी में स्थित एक फैक्ट्री के ऊपर बने क्वार्टर में शिव कुमार (45) अपने बेटों शुभम (20), आशु (18), आशीष (16), रौनक (13) और दो अन्य रिश्तेदारों मुरलीधर (40) व हरीश चंद (35) के साथ रहते थे। गुरुवार सुबह जब शिव कुमार चाय बनाने के लिए गैस जलाने लगे, तभी कमरे में पहले से भरी गैस ने अचानक आग पकड़ ली। तेज लपटों में पूरा कमरा घिर गया, जिससे सभी लोग हाथ, पैर और चेहरे पर बुरी तरह झुलस गए।

घटना के तुरंत बाद फैक्ट्री मालिकों ने घायलों को CMC Hospital पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।

जांच अधिकारी के अनुसार प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हादसा रातभर सिलेंडर से गैस लीक होने के कारण हुआ और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही के संकेत नहीं मिले हैं। पुलिस मामले की आगे की कार्रवाई कर रही है।

[the_ad id="36914"]
[the_ad id="34930"]

Hanesh Mehta

Chief Editor

[the_ad id="30706"]
[the_ad id="34930"]
Most Popular
आज का राशिफल 23 अप्रैल 2026: जानें कैसा रहेगा आपका दिन, किन राशियों को मिलेगा फायदा

आज का राशिफल 23 अप्रैल 2026: जानें कैसा रहेगा आपका दिन, किन राशियों को मिलेगा फायदा

♈ मेष राशि (Aries)आज का दिन आपके लिए ऊर्जा से भरपूर रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है।लकी नंबर: 9लकी रंग: लाल ♉ वृषभ राशि (Taurus)धन संबंधी मामलों में लाभ के योग हैं। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा।लकी नंबर: 6लकी रंग: सफेद ♊ मिथुन राशि (Gemini)आज...

24 अप्रैल को पंजाब में 15 मिनट का ब्लैकआउट, सुरक्षा मॉक ड्रिल को लेकर प्रशासन अलर्ट

24 अप्रैल को पंजाब में 15 मिनट का ब्लैकआउट, सुरक्षा मॉक ड्रिल को लेकर प्रशासन अलर्ट

पंजाब में 24 अप्रैल 2026 को सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों को परखने के लिए राज्यव्यापी मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। भारत सरकार के गृह मंत्रालय के निर्देशों पर होने वाले इस अभ्यास के तहत रात 8:00 बजे से 8:15 बजे तक पूरे राज्य में ब्लैकआउट रहेगा। इस दौरान लोगों को...

पंजाब में बासमती के लिए बनेगा ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’, फसली विविधता और किसानों की आय बढ़ाने पर जोर

पंजाब में बासमती के लिए बनेगा ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’, फसली विविधता और किसानों की आय बढ़ाने पर जोर

पंजाब में कृषि क्षेत्र को नई दिशा देने और किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने घोषणा की है कि राज्य में बासमती चावल के लिए एक अत्याधुनिक ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ स्थापित किया जाएगा। इस पहल का मुख्य उद्देश्य...

लुधियाना में STF की छापेमारी, पिज्जा दुकान से 400 ग्राम हेरोइन बरामद

लुधियाना में STF की छापेमारी, पिज्जा दुकान से 400 ग्राम हेरोइन बरामद

लुधियाना में बुधवार दोपहर बाद एसटीएफ मोहाली और चौकी जगतपुरी पुलिस की संयुक्त टीम ने सिविल सिटी मेन रोड पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को ड्रग्स सहित गिरफ्तार किया। छापेमारी के दौरान एक पिज्जा दुकान से करीब 400 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। जानकारी के अनुसार, पुलिस...

होशियारपुर की मां का संघर्ष रंग लाया, बेटियां जर्मनी की राजनीति में बनीं मजबूत आवाज

होशियारपुर की मां का संघर्ष रंग लाया, बेटियां जर्मनी की राजनीति में बनीं मजबूत आवाज

पंजाब के होशियारपुर से जुड़ी एक प्रेरणादायक कहानी इन दिनों चर्चा में है, जहां एक मां की मेहनत ने उसकी बेटियों को अंतरराष्ट्रीय राजनीति तक पहुंचा दिया। टांडा के गांव रड़ा की रहने वाली मनदीप कौर ने साल 2012 में बेहतर भविष्य की तलाश में अपनी दो छोटी बेटियों के साथ...

Get In Touch
close slider

Get In Touch