लुधियाना में फर्जी नशा मुक्ति केंद्र का भंडाफोड़, इलाज के नाम पर लोगों को बनाते थे बंधक

by | May 27, 2026 | Crime

May 27, 2026 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

पंजाब के लुधियाना में नशा छुड़ाने के नाम पर चल रहे बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। समाज सुधार और नशा मुक्ति की आड़ में कुछ शातिर लोग भोले-भाले परिवारों को अपना निशाना बना रहे थे। बिना किसी सरकारी मंजूरी और कानूनी अनुमति के अवैध रूप से नशा मुक्ति केंद्र चलाकर लोगों से भारी रकम वसूली जा रही थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस पूरे रैकेट का पर्दाफाश किया है और तीन आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

मामले की जानकारी देते हुए एएसआई मनजीत सिंह ने बताया कि 26 मई को पुलिस टीम लाडोवाल के मेन चौक इलाके में गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक मुखबिर ने पुलिस को गुप्त सूचना दी कि कुछ लोग नशा मुक्ति केंद्र के नाम पर गैरकानूनी गतिविधियां चला रहे हैं और लोगों के साथ ठगी कर रहे हैं।

सूचना के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की तो सामने आया कि आरोपी हरविंदर सिंह, अमनदीप सिंह और दमनप्रीत सिंह ने मिलकर एक संगठित नेटवर्क तैयार किया हुआ था। आरोपियों ने हंबड़ा रोड स्थित तनेजा पैलेस और गांव कुतबेवाल गुर्जरों के पास बने एक सुनसान शेडनुमा हॉल को अपना अड्डा बना रखा था। वहीं से अवैध तरीके से नशा छुड़ाओ केंद्र संचालित किया जा रहा था।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी इलाज के बहाने मरीजों और उनके परिवारों को झूठे दावे कर अपने जाल में फंसाते थे और उनसे मोटी रकम वसूलते थे। कई लोगों को कथित तौर पर जबरन रोककर रखा जाता था।

फिलहाल पुलिस ने तीनों नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच जारी है और जल्द ही कई और खुलासे हो सकते हैं।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
PM मोदी के कार्यक्रम में बम की धमकी देने वाला आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार, नशे में किया था फर्जी कॉल

PM मोदी के कार्यक्रम में बम की धमकी देने वाला आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार, नशे में किया था फर्जी कॉल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल पर बम रखे जाने और धमाका करने की धमकी देने वाले आरोपी को चंडीगढ़ पुलिस ने कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया कि आरोपी ने नशे की हालत में पुलिस कंट्रोल रूम को फर्जी कॉल कर सुरक्षा एजेंसियों को...

‘धर्मेंद्र प्रधान को हटाओ, सोनम वांगचुक को बनाओ शिक्षा मंत्री’… जंतर-मंतर से केजरीवाल का बड़ा हमला

‘धर्मेंद्र प्रधान को हटाओ, सोनम वांगचुक को बनाओ शिक्षा मंत्री’… जंतर-मंतर से केजरीवाल का बड़ा हमला

देश की शिक्षा व्यवस्था, पेपर लीक और युवाओं के भविष्य को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। जंतर-मंतर पर शिक्षाविद् सोनम वांगचुक के अनशन को समर्थन देने पहुंचे केजरीवाल ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र...

VVIP दौरे के चलते जालंधर में आज बड़ा ट्रैफिक डायवर्जन, सुबह 8 से रात 8 बजे तक कई मार्ग बंद

VVIP दौरे के चलते जालंधर में आज बड़ा ट्रैफिक डायवर्जन, सुबह 8 से रात 8 बजे तक कई मार्ग बंद

जालंधर में शुक्रवार को प्रस्तावित VVIP दौरे के मद्देनज़र जालंधर ग्रामीण पुलिस ने व्यापक ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने और यातायात को व्यवस्थित रखने के लिए 17 जुलाई 2026 को सुबह 8:00 बजे से रात 8:00 बजे तक विशेष ट्रैफिक डायवर्जन योजना लागू...

पंजाब में राशन व्यवस्था में बड़ा बदलाव! CM मान ने 2,800 नए राशन डिपो किए शुरू, 5.5 लाख परिवारों को मिलेगा सीधा फायदा

पंजाब में राशन व्यवस्था में बड़ा बदलाव! CM मान ने 2,800 नए राशन डिपो किए शुरू, 5.5 लाख परिवारों को मिलेगा सीधा फायदा

पंजाब सरकार ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए राज्यभर में 2,800 नए राशन डिपो धारकों को लाइसेंस जारी किए हैं। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मोहाली स्थित विकास भवन में आयोजित समारोह के दौरान नवनियुक्त डिपो धारकों को लाइसेंस...

सुखबीर बादल की बढ़ीं मुश्किलें, कोटकपूरा फायरिंग केस में पूछताछ के लिए बुलावा

सुखबीर बादल की बढ़ीं मुश्किलें, कोटकपूरा फायरिंग केस में पूछताछ के लिए बुलावा

पंजाब की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। शिरोमणि अकाली दल (SAD) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। 2015 के चर्चित कोटकपूरा पुलिस फायरिंग मामले की जांच कर रही स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने उन्हें पूछताछ के लिए समन जारी किया है।...

Get In Touch
close slider

Get In Touch