भाजपा के ‘कांग्रेसी विंग’ पर धालीवाल का हमला, गंग नहर के 100 साल पूरे होने पर जश्न को बताया पंजाब विरोधी कदम

by | Dec 5, 2025 | National

Dec 5, 2025 | National

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के मुख्य प्रवक्ता और विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने अमृतसर और चंडीगढ़ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भाजपा और उसके नेताओं पर जोरदार राजनीतिक हमला बोला। धालीवाल ने कहा कि भाजपा में शामिल हुए पूर्व कांग्रेसी नेता—जिन्हें उन्होंने ‘भाजपा का कांग्रेसी विंग’ कहा—का असली पंजाब विरोधी चेहरा अब बेनकाब हो चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा और यह विंग पंजाब के प्रति एक जैसी नफरत वाली सोच रखते हैं।

धालीवाल ने राणा गुरमीत सिंह सोढी पर निशाना साधते हुए कहा कि गंग नहर के 100 वर्ष पूरे होने पर जश्न मनाना पंजाबियों के जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा है। उन्होंने इतिहास का जिक्र करते हुए कहा कि गंग नहर अंग्रेजों द्वारा बीकानेर के राजा गंगा सिंह को खुश करने के लिए दी गई थी। सतलुज नदी से फिरोजपुर के पास से निकाली गई यह नहर पंजाब के संसाधनों पर खुला हमला थी, जिसे भाजपा नेता आज उत्सव के रूप में पेश कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा का यह कांग्रेसी विंग दशकों से पंजाब और पंजाबियों के हकों पर डाका डालने का काम करता रहा है। 5 दिसंबर को इस नहर के 100 साल पूरा होने पर जश्न मनाकर इन नेताओं ने एक बार फिर पंजाब का अपमान किया है। धालीवाल ने कहा कि इससे साबित होता है कि इन नेताओं को पंजाब के दर्द और हितों से कोई सरोकार नहीं है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान की प्रशंसा करते हुए धालीवाल ने कहा कि एक तरफ मान एस.वाई.एल. और बी.बी.एम.बी. जैसे मुद्दों पर केंद्र से सीधी लड़ाई लड़ रहे हैं और सुप्रीम कोर्ट में पंजाब का पक्ष मजबूती से रख रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ भाजपा का यह कांग्रेसी विंग पानी की लूट का उत्सव मना रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता ऐसे नेताओं को कभी माफ नहीं करेगी।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
अजनाला में भारतीय नागरिक गिरफ्तार, AK-47 समेत भारी हथियारों का जखीरा बरामद

अजनाला में भारतीय नागरिक गिरफ्तार, AK-47 समेत भारी हथियारों का जखीरा बरामद

अमृतसर। भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल (BSF) को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। बीएसएफ की 117वीं बटालियन ने अजनाला क्षेत्र के गांव हरड़ खुर्द में एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है।...

रेलवे ट्रैक ब्लास्ट साजिश के दो आरोपी मलेशिया से डिपोर्ट, दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार

रेलवे ट्रैक ब्लास्ट साजिश के दो आरोपी मलेशिया से डिपोर्ट, दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार

पंजाब पुलिस को आतंकवाद के खिलाफ अभियान में बड़ी सफलता मिली है। केंद्रीय एजेंसियों और रॉयल मलेशिया पुलिस के सहयोग से प्रतिबंधित आतंकी संगठन खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स (KZF) से जुड़े दो आरोपियों को मलेशिया से डिपोर्ट कर भारत लाया गया, जहां दिल्ली के इंदिरा गांधी...

पंजाब विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 1 लाख रुपये रिश्वत लेते एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स का SI गिरफ्तार

पंजाब विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 1 लाख रुपये रिश्वत लेते एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स का SI गिरफ्तार

पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत विजिलेंस ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स (ANTF) जालंधर में तैनात सब-इंस्पेक्टर (SI) अमनदीप सिंह को 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ब्यूरो के आधिकारिक...

NEET पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, संगीता धीर ने उठाए बड़े सवाल

NEET पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, संगीता धीर ने उठाए बड़े सवाल

जिला कपूरथला महिला कांग्रेस की प्रधान संगीता धीर ने नीट (NEET) परीक्षा में कथित पेपर लीक और सामने आई अनियमितताओं को बेहद गंभीर मामला बताते हुए इसकी निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक परीक्षा का मुद्दा नहीं बल्कि देश के लाखों...

जालंधर में श्री गुरु रविदास गुरुद्वारा में बेअदबी की घटना से रोष, महिला गिरफ्तार

जालंधर में श्री गुरु रविदास गुरुद्वारा में बेअदबी की घटना से रोष, महिला गिरफ्तार

जालंधर जिले के गांव संगवाल स्थित श्री गुरु रविदास गुरुद्वारा साहिब में कथित बेअदबी की घटना सामने आने के बाद इलाके में तनाव और रोष का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार गुरुद्वारा साहिब में एक महिला...

Get In Touch
close slider

Get In Touch