कपिल शर्मा के कैफे पर फायरिंग केस में बड़ा खुलासा, अंतरराष्ट्रीय गैंगस्टर नेटवर्क की परतें खुलीं

by | Dec 9, 2025 | Crime

Dec 9, 2025 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

कॉमेडियन कपिल शर्मा के कनाडा स्थित केप्स कैफे में हुई फायरिंग के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, अंतरराष्ट्रीय गैंगस्टर नेटवर्क की परतें खुलती जा रही हैं। इसी बीच कनाडा पुलिस ने इस सनसनीखेज मामले से जुड़े दो मोस्ट वांटेड शूटरों की तस्वीरें सार्वजनिक कर दी हैं।

पुलिस के मुताबिक जारी की गई तस्वीरें शैरी और दिलजोत रेहल नाम के शूटरों की हैं, जो पंजाब के रहने वाले बताए जा रहे हैं। जांच में सामने आया है कि कपिल शर्मा के कैफे पर हुई फायरिंग की तीनों घटनाओं में इन दोनों की संलिप्तता पाई गई है। पुलिस का कहना है कि वारदात के दौरान हाई-टेक हथियारों का इस्तेमाल किया गया, जिससे साफ है कि यह हमला किसी सोची-समझी साजिश और सुनियोजित ऑपरेशन का हिस्सा था।

जांच एजेंसियों के अनुसार इस फायरिंग कांड का मास्टरमाइंड शीपू बताया जा रहा है, जिसका सीधा संबंध लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ गैंग से जोड़ा जा रहा है। खुलासा हुआ है कि शीपू कनाडा में बैठकर अपने नेटवर्क को रिमोट कंट्रोल के जरिए टारगेट देता था।

कैफे फायरिंग मामले में गिरफ्तार आरोपी बंधू मान ने पूछताछ के दौरान कई अहम जानकारियां दी हैं। पुलिस के मुताबिक इस गैंग का निशाना केवल कपिल शर्मा का कैफे ही नहीं था, बल्कि कनाडा के हाई-प्रोफाइल कारोबारी, पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री और कबड्डी लीग से जुड़े लोग भी इनके टारगेट में थे। इसके अलावा यह गैंग डब्बा कॉल सेंटर सिस्टम के जरिए धमकी और अवैध वसूली का बड़ा नेटवर्क भी चला रहा था।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
अजनाला में भारतीय नागरिक गिरफ्तार, AK-47 समेत भारी हथियारों का जखीरा बरामद

अजनाला में भारतीय नागरिक गिरफ्तार, AK-47 समेत भारी हथियारों का जखीरा बरामद

अमृतसर। भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल (BSF) को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। बीएसएफ की 117वीं बटालियन ने अजनाला क्षेत्र के गांव हरड़ खुर्द में एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है।...

रेलवे ट्रैक ब्लास्ट साजिश के दो आरोपी मलेशिया से डिपोर्ट, दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार

रेलवे ट्रैक ब्लास्ट साजिश के दो आरोपी मलेशिया से डिपोर्ट, दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार

पंजाब पुलिस को आतंकवाद के खिलाफ अभियान में बड़ी सफलता मिली है। केंद्रीय एजेंसियों और रॉयल मलेशिया पुलिस के सहयोग से प्रतिबंधित आतंकी संगठन खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स (KZF) से जुड़े दो आरोपियों को मलेशिया से डिपोर्ट कर भारत लाया गया, जहां दिल्ली के इंदिरा गांधी...

पंजाब विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 1 लाख रुपये रिश्वत लेते एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स का SI गिरफ्तार

पंजाब विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 1 लाख रुपये रिश्वत लेते एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स का SI गिरफ्तार

पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत विजिलेंस ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स (ANTF) जालंधर में तैनात सब-इंस्पेक्टर (SI) अमनदीप सिंह को 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ब्यूरो के आधिकारिक...

NEET पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, संगीता धीर ने उठाए बड़े सवाल

NEET पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, संगीता धीर ने उठाए बड़े सवाल

जिला कपूरथला महिला कांग्रेस की प्रधान संगीता धीर ने नीट (NEET) परीक्षा में कथित पेपर लीक और सामने आई अनियमितताओं को बेहद गंभीर मामला बताते हुए इसकी निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक परीक्षा का मुद्दा नहीं बल्कि देश के लाखों...

जालंधर में श्री गुरु रविदास गुरुद्वारा में बेअदबी की घटना से रोष, महिला गिरफ्तार

जालंधर में श्री गुरु रविदास गुरुद्वारा में बेअदबी की घटना से रोष, महिला गिरफ्तार

जालंधर जिले के गांव संगवाल स्थित श्री गुरु रविदास गुरुद्वारा साहिब में कथित बेअदबी की घटना सामने आने के बाद इलाके में तनाव और रोष का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार गुरुद्वारा साहिब में एक महिला...

Get In Touch
close slider

Get In Touch