बुजुर्ग महिला की हत्या से सनसनी, सोने की बालियां लूटने के बाद गला घोंटकर मार डाला

by | May 25, 2026 | Crime

May 25, 2026 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

पंजाब के बंगा इलाके में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। गांव सरहाला रानुआ में एक बुजुर्ग महिला की कथित तौर पर सोने की बालियां लूटने के बाद बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मृतका की पहचान 58 वर्षीय लखविंदर कौर पत्नी बहादुर सिंह निवासी गांव सरहाला रानुआ के रूप में हुई है।

घर में मेहमान बनकर पहुंचे थे आरोपी

पुलिस को दी शिकायत में मृतका के पति बहादुर सिंह ने बताया कि जसविंदर कौर निवासी जसोमजारा थाना बिलगा जिला जालंधर उनकी जान-पहचान वाली है। उसकी बेटी का रिश्ता परमजीत सिंह निवासी लिद्दर कलां के साथ तय हुआ था।

शनिवार को वह अपनी पत्नी और साले सुखदेव सिंह के साथ घर पर मौजूद थे। इसी दौरान प्रवीण कौर अपनी बेटी सिमरप्रीत कौर और एक युवक के साथ उनके घर पहुंची। पूछने पर उसने युवक की पहचान सिमरनजीत सिंह निवासी गांव फलपोता थाना गोराया जिला जालंधर के रूप में करवाई।

चारा लेने गए, लौटे तो पत्नी की मिली लाश

बहादुर सिंह ने बताया कि वह अपने साले के साथ जानवरों के लिए चारा लेने हवेली चला गया। देर शाम जब वह वापस घर लौटा तो उसने पत्नी को आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।

जब वह दूसरे कमरे में गया तो उसकी पत्नी लखविंदर कौर बिस्तर पर औंधे मुंह पड़ी थी। जांच करने पर पता चला कि दुपट्टे से गला घोंटकर उसकी हत्या की गई थी। वहीं उसके कानों से सोने की बालियां भी गायब थीं।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही बहराम थाना के SHO सुमित पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। बाद में DSP बंगा हरजीत सिंह रंधावा ने भी घटनास्थल का दौरा कर जांच शुरू की।

बहादुर सिंह ने आरोप लगाया कि प्रवीण कौर और सिमरनजीत सिंह ने सोने की बालियां लूटने की नीयत से उसकी पत्नी की हत्या की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
जालंधर में इंसानियत शर्मसार! 16 दिन के मासूम को 5 लाख में बेचने का आरोप

जालंधर में इंसानियत शर्मसार! 16 दिन के मासूम को 5 लाख में बेचने का आरोप

पंजाब के जालंधर से मानवता को झकझोर देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने पूर्व पति पर आरोप लगाया है कि उसने पैसों के लालच में उनके 16 दिन के नवजात बच्चे को 5 लाख रुपये में बेच दिया। महिला का दावा है कि आरोपी नशे का आदी है और बच्चे की बिक्री...

लुधियाना रेलवे स्टेशन पर टला बड़ा रेल हादसा, कटरा जाने वाली ट्रेन के दो हिस्से हुए अलग, 500 यात्री बाल-बाल बचे

लुधियाना रेलवे स्टेशन पर टला बड़ा रेल हादसा, कटरा जाने वाली ट्रेन के दो हिस्से हुए अलग, 500 यात्री बाल-बाल बचे

पंजाब के लुधियाना रेलवे स्टेशन पर शनिवार सुबह एक बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया। नई दिल्ली से श्री माता वैष्णो देवी कटरा जा रही विशेष ट्रेन में तकनीकी खराबी के कारण एक कोच का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और ट्रेन के दो हिस्से अलग हो गए। घटना के समय ट्रेन स्टेशन से रवाना...

गिरफ्तारी के लिए पहुंची पुलिस, चली गोलियां और चली गई जान; जालंधर में हड़कंप

गिरफ्तारी के लिए पहुंची पुलिस, चली गोलियां और चली गई जान; जालंधर में हड़कंप

पंजाब के जालंधर जिले में देर रात एक सनसनीखेज घटना ने पूरे इलाके में हलचल मचा दी। हत्या के प्रयास के मामले में वांछित एक युवक की पुलिस कार्रवाई के दौरान गोली लगने से मौत हो गई। घटना मेहतपुर थाना क्षेत्र के गांव बंगीवाल की बताई जा रही है, जहां पुलिस आरोपी को गिरफ्तार...

बटाला में कार निकालने को लेकर विवाद बना खूनी, फायरिंग में निहंग सिंह की मौत, 2 घायल

बटाला में कार निकालने को लेकर विवाद बना खूनी, फायरिंग में निहंग सिंह की मौत, 2 घायल

शहर के डिफैंस रोड पर मामूली विवाद ने उस समय भयावह रूप ले लिया जब दो पक्षों के बीच कार निकालने को लेकर शुरू हुआ झगड़ा गोलीबारी में बदल गया। इस दौरान एक निहंग सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे पक्ष के दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ⚠️ कैसे बढ़ा विवाद? जानकारी के...

गुरदासपुर में आवारा कुत्ते का आतंक: 4 वर्षीय मासूम पर किया हमला, चेहरे और आंख के पास आए गंभीर घाव

गुरदासपुर में आवारा कुत्ते का आतंक: 4 वर्षीय मासूम पर किया हमला, चेहरे और आंख के पास आए गंभीर घाव

जिले के गांव वरसोला में आवारा कुत्तों का बढ़ता आतंक एक बार फिर चिंता का विषय बन गया है। गांव में घर के बाहर खेल रहे एक 4 वर्षीय मासूम बच्चे पर आवारा कुत्ते ने अचानक हमला कर दिया। इस दर्दनाक घटना में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद उसे तत्काल अस्पताल में...

Get In Touch
close slider

Get In Touch