किसानी आंदोलन को लेकर बड़ी खबर, DMC से बाहर आते ही जगजीत डल्लेवाल ने किया यह काम

by | Nov 30, 2024 | National

Nov 30, 2024 | National

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

पंजाब-हरियाणा के बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां, संयुक्त किसान मोर्चा गैर राजनीतिक संगठन के नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद ने रात 12 बजे से खनाैरी बाॅर्डर पर आमरण अनशन शुरू कर दिया। शुक्रवार रात करीब 8 बजे डीएमसी अस्पताल से छुट्टी मिली। उनको लेने के लिए सरवण सिंह पंधेर एवं उनके साथी लुधियाना पहुंच थे। वहीं, चौथे दिन भी किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल और सुखजीत सिंह हरदोझंडे का आमरण अनशन जारी रहा। शुक्रवार दोपहर 3 बजे पंजाब प्रशासन के साथ संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा के नेताओं की बैठक हुई जिसमें वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि वे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल को रिहा कर रहे हैं।

हिरासत से रिहा होने के बाद किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल सीधे खनौरी बॉर्डर पहुंचेंगे और किसानों को संबोधित किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि किसान किसानों का आमरण अनशन खनौरी बॉर्डर पर जारी रहेगा। DMC से बाहर आते ही डल्लेवाल ने ऐलान किया कि उनका मरणव्रत अस्पताल में भी जारी था और आगे भी रहेगा। डीएमसी से निकलकर सभी किसान नेता खनौरी बॉर्डर के लिए रवाना हुए। किसान नेताओं ने कहा कि डल्लेवाल खनौरी पहुंचने पर आमरण अनशन पर बैठेंगे और सुखजीत सिंह हरदोझंडा का अनशन समाप्त करवाया जाएगा।

अस्पताल में नहीं हुआ कोई हैल्थ संबंधी टेस्ट
अस्पताल से बाहर आते ही डल्लेवाल ने कहा कि जांच तो सिर्फ बहाना था। सरकार उनका आंदोलन खत्म करना चाहती थी। अस्पताल में उनका किसी तरह का कोई टेस्ट नहीं किया गया। ब्लड प्रेशर तक चेक नहीं किया गया। डल्लेवाल ने निशाना साधते हुए कहा कि एक तरफ मुख्यमंत्री कहते हैं कि वे पंजाब के हितैषी हैं, लेकिन दूसरी तरफ केंद्र के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। डल्लेवाल ने साफ किया कि किसान अपने हक हर हाल में लेकर रहेंगे। किसान एमएसपी की मांग कर रहे हैं। एमएसपी मिलने से किसान धान की बजाए दूसरी फसलों को पैदा करेगा। इससे पंजाब का जल संकट भी दूर होगा।

आज होगी आगे की रणनीति तय : पंधेर
डीएमसी लेने पहुचे सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि शनिवार को खनौरी में मोर्चे की बैठक होगी। इसमें आगे की रणनीति पर चर्चा होगी। 6 दिसंबर का दिल्ली कूच भी तय है। पंधेर ने कहा कि उनका पंजाब सरकार से कोई मतभेद नहीं था। लड़ाई केंद्र से भी लेकिन पंजाब सरकार ने बेवजह टांग अड़ाई है। संसद के बाहर कांग्रेसी सांसदों के प्रदर्शन पर पंधेर ने कहा कि कांग्रेसी नेता विरोध की तख्तियां लेकर खड़े थे, लेकिन जैसे ही जेपी नड्डा सामने आए, तख्तियां पीछे कर लीं। इससे इनके दोगले चेहरे साफ नजर आ रहे हैं।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
नशे के अड्डों पर चला पुलिस का बुलडोजर, जेसीबी से ढहाए खंडहरनुमा कमरे

नशे के अड्डों पर चला पुलिस का बुलडोजर, जेसीबी से ढहाए खंडहरनुमा कमरे

पंजाब सरकार के नशा विरोधी अभियान को और तेज करते हुए लुधियाना पुलिस ने वीरवार को बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। थाना डिवीजन नंबर-7 के अंतर्गत आने वाले जगदीश नगर और बुड्ढा दरिया क्षेत्र में नशेड़ियों और असामाजिक तत्वों के ठिकाने बन चुके खंडहरनुमा कमरों को जेसीबी मशीनों की...

मौसम का रेड अलर्ट जारी, तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी; प्रशासन सतर्क

मौसम का रेड अलर्ट जारी, तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी; प्रशासन सतर्क

पंजाब में भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को जल्द राहत मिल सकती है। मौसम विभाग (IMD) ने राज्य के विभिन्न हिस्सों के लिए भारी बारिश, तेज आंधी, बिजली गिरने और ओलावृष्टि को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार 29 और 30 मई को पंजाब के कई जिलों में मौसम अचानक बदल सकता...

आधी रात घर पर हथियारबंद हमला, 15 युवकों ने मचाया आतंक

आधी रात घर पर हथियारबंद हमला, 15 युवकों ने मचाया आतंक

पंजाब के लुधियाना शहर में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। धांधरा रोड स्थित शहीद भगत सिंह नगर में आधी रात को 10 से 15 हथियारबंद युवकों ने एक घर को चारों तरफ से घेरकर जमकर उत्पात मचाया। हमलावरों ने घर पर पत्थरों की बरसात की, मुख्य गेट को...

8वीं कक्षा में असफल होने के बाद नाबालिग छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम

8वीं कक्षा में असफल होने के बाद नाबालिग छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम

पंजाब के लुधियाना से एक बेहद दुखद और चिंताजनक मामला सामने आया है। परीक्षा परिणाम से निराश एक 16 वर्षीय छात्रा की मौत ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। बताया जा रहा है कि आठवीं कक्षा के परिणाम में असफल होने के बाद छात्रा गहरे मानसिक तनाव में चली गई थी। गंभीर हालत...

जालंधर में दमोरिया पुल के नीचे भड़की भीषण आग, काले धुएं से घुटा दम

जालंधर में दमोरिया पुल के नीचे भड़की भीषण आग, काले धुएं से घुटा दम

शहर के व्यस्त इलाकों में शामिल दमोरिया पुल के नीचे शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब पुल के नीचे जमा कूड़े के विशाल ढेर में अचानक भीषण आग भड़क उठी। कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और इलाके में काले धुएं का घना गुबार फैल गया, जिससे...

Get In Touch
close slider

Get In Touch