जालंधर में दमोरिया पुल के नीचे भड़की भीषण आग, काले धुएं से घुटा दम

by | May 29, 2026 | States

May 29, 2026 | States

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

शहर के व्यस्त इलाकों में शामिल दमोरिया पुल के नीचे शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब पुल के नीचे जमा कूड़े के विशाल ढेर में अचानक भीषण आग भड़क उठी। कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और इलाके में काले धुएं का घना गुबार फैल गया, जिससे राहगीरों और आसपास के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पुल के नीचे लंबे समय से बड़ी मात्रा में कूड़ा जमा था। अचानक लगी आग के बाद ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं और धुआं दूर-दूर तक फैल गया। हालात ऐसे बन गए कि आसपास से गुजर रहे लोगों को सांस लेने में भी दिक्कत महसूस होने लगी।

फायर ब्रिगेड सब स्टेशन पर लगे लापरवाही के आरोप

स्थानीय निवासियों का आरोप है कि दमोरिया पुल के नजदीक ही फायर ब्रिगेड का सब स्टेशन मौजूद होने के बावजूद समय पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। लोगों का कहना है कि जब उन्होंने सब स्टेशन में संपर्क किया तो वहां मौजूद कर्मचारियों ने छुट्टी का हवाला देकर तत्काल मदद उपलब्ध नहीं करवाई।

स्थिति बिगड़ती देख लोगों ने बस्ती अड्डा स्थित मुख्य फायर स्टेशन को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक पूरे इलाके में धुआं फैल चुका था और लोगों को लंबे समय तक परेशानी झेलनी पड़ी।

शरारती तत्वों की भूमिका की आशंका

प्राथमिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि किसी शरारती तत्व द्वारा कूड़े के ढेर में आग लगाई गई हो सकती है। हालांकि आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं

स्थानीय लोगों का कहना है कि दमोरिया पुल के नीचे कूड़े में आग लगने की घटनाएं पहले भी कई बार सामने आ चुकी हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया। लोगों ने मांग की है कि पुल के नीचे जमा कूड़े को तुरंत हटाया जाए और नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।

गनीमत यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली, लेकिन धुएं और आग के कारण क्षेत्र में लंबे समय तक दहशत और अव्यवस्था का माहौल बना रहा।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
PM मोदी के कार्यक्रम में बम की धमकी देने वाला आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार, नशे में किया था फर्जी कॉल

PM मोदी के कार्यक्रम में बम की धमकी देने वाला आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार, नशे में किया था फर्जी कॉल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल पर बम रखे जाने और धमाका करने की धमकी देने वाले आरोपी को चंडीगढ़ पुलिस ने कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया कि आरोपी ने नशे की हालत में पुलिस कंट्रोल रूम को फर्जी कॉल कर सुरक्षा एजेंसियों को...

‘धर्मेंद्र प्रधान को हटाओ, सोनम वांगचुक को बनाओ शिक्षा मंत्री’… जंतर-मंतर से केजरीवाल का बड़ा हमला

‘धर्मेंद्र प्रधान को हटाओ, सोनम वांगचुक को बनाओ शिक्षा मंत्री’… जंतर-मंतर से केजरीवाल का बड़ा हमला

देश की शिक्षा व्यवस्था, पेपर लीक और युवाओं के भविष्य को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। जंतर-मंतर पर शिक्षाविद् सोनम वांगचुक के अनशन को समर्थन देने पहुंचे केजरीवाल ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र...

VVIP दौरे के चलते जालंधर में आज बड़ा ट्रैफिक डायवर्जन, सुबह 8 से रात 8 बजे तक कई मार्ग बंद

VVIP दौरे के चलते जालंधर में आज बड़ा ट्रैफिक डायवर्जन, सुबह 8 से रात 8 बजे तक कई मार्ग बंद

जालंधर में शुक्रवार को प्रस्तावित VVIP दौरे के मद्देनज़र जालंधर ग्रामीण पुलिस ने व्यापक ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने और यातायात को व्यवस्थित रखने के लिए 17 जुलाई 2026 को सुबह 8:00 बजे से रात 8:00 बजे तक विशेष ट्रैफिक डायवर्जन योजना लागू...

पंजाब में राशन व्यवस्था में बड़ा बदलाव! CM मान ने 2,800 नए राशन डिपो किए शुरू, 5.5 लाख परिवारों को मिलेगा सीधा फायदा

पंजाब में राशन व्यवस्था में बड़ा बदलाव! CM मान ने 2,800 नए राशन डिपो किए शुरू, 5.5 लाख परिवारों को मिलेगा सीधा फायदा

पंजाब सरकार ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए राज्यभर में 2,800 नए राशन डिपो धारकों को लाइसेंस जारी किए हैं। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मोहाली स्थित विकास भवन में आयोजित समारोह के दौरान नवनियुक्त डिपो धारकों को लाइसेंस...

सुखबीर बादल की बढ़ीं मुश्किलें, कोटकपूरा फायरिंग केस में पूछताछ के लिए बुलावा

सुखबीर बादल की बढ़ीं मुश्किलें, कोटकपूरा फायरिंग केस में पूछताछ के लिए बुलावा

पंजाब की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। शिरोमणि अकाली दल (SAD) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। 2015 के चर्चित कोटकपूरा पुलिस फायरिंग मामले की जांच कर रही स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने उन्हें पूछताछ के लिए समन जारी किया है।...

Get In Touch
close slider

Get In Touch