नशे के अड्डों पर चला पुलिस का बुलडोजर, जेसीबी से ढहाए खंडहरनुमा कमरे

by | May 29, 2026 | National

May 29, 2026 | National

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

पंजाब सरकार के नशा विरोधी अभियान को और तेज करते हुए लुधियाना पुलिस ने वीरवार को बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। थाना डिवीजन नंबर-7 के अंतर्गत आने वाले जगदीश नगर और बुड्ढा दरिया क्षेत्र में नशेड़ियों और असामाजिक तत्वों के ठिकाने बन चुके खंडहरनुमा कमरों को जेसीबी मशीनों की मदद से ध्वस्त कर दिया गया। इस कार्रवाई के दौरान एसीपी राज कुमार और एसएचओ गगनदीप मल्होत्रा भारी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे।

लंबे समय से चल रहा था गैरकानूनी गतिविधियों का खेल

पुलिस के अनुसार, ये लावारिस और जर्जर कमरे लंबे समय से नशा करने वालों और असामाजिक तत्वों के लिए सुरक्षित ठिकाने बने हुए थे। स्थानीय निवासियों ने कई बार शिकायत कर बताया था कि इन स्थानों पर नशाखोरी और अन्य अवैध गतिविधियां खुलेआम संचालित हो रही हैं, जिससे इलाके में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ था।

लोगों की लगातार शिकायतों के बाद पुलिस ने कार्रवाई की योजना तैयार की और वीरवार सुबह पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर जेसीबी मशीनों की मदद से अवैध ढांचों को गिरा दिया। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया था।

बुड्ढा दरिया किनारे बनेगी अस्थायी पुलिस चौकी

मौके पर मौजूद एसीपी राज कुमार ने बताया कि नशे और अपराध के खिलाफ अभियान को और मजबूत किया जाएगा। उन्होंने खुलासा किया कि बुड्ढा दरिया किनारे स्थायी निगरानी के लिए एक अस्थायी पुलिस चौकी स्थापित करने की योजना पर काम चल रहा है।

उन्होंने कहा कि इस संबंध में जल्द ही स्थानीय विधायक से बातचीत की जाएगी ताकि चौकी के लिए आवश्यक संसाधन और स्थान उपलब्ध कराया जा सके। इससे क्षेत्र में कानून व्यवस्था को और मजबूत करने में मदद मिलेगी।

अपराधियों को सख्त चेतावनी

एसीपी राज कुमार और एसएचओ गगनदीप मल्होत्रा ने स्पष्ट किया कि पुलिस का लक्ष्य क्षेत्र से नशा, नशा तस्करी और अपराध को जड़ से समाप्त करना है। उन्होंने चेतावनी दी कि यह कार्रवाई केवल शुरुआत है और भविष्य में भी जहां कहीं नशे के अड्डे या अवैध ठिकाने पाए जाएंगे, वहां इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

पुलिस की इस कार्रवाई के बाद इलाके के लोगों ने राहत की सांस ली है और प्रशासन के इस कदम का स्वागत किया है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि लंबे समय बाद उन्हें सुरक्षा और भरोसे का एहसास हुआ है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
ED का बड़ा एक्शन, जालंधर के चर्चित वकील के घर छापा

ED का बड़ा एक्शन, जालंधर के चर्चित वकील के घर छापा

पंजाब के जालंधर शहर से एक बड़ी खबर सामने आई है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार सुबह शहर के न्यू जवाहर नगर स्थित प्रसिद्ध टैक्स विशेषज्ञ और एडवोकेट अमित बजाज के आवास पर छापेमारी की। जानकारी के अनुसार, ईडी की टीम सुबह करीब 9 बजे उनके घर पहुंची और दस्तावेजों की जांच...

₹200 की लॉटरी टिकट ने किसान को बनाया करोड़पति, पंजाब के कुलविंदर सिंह ने जीते 1.5 करोड़ रुपए

₹200 की लॉटरी टिकट ने किसान को बनाया करोड़पति, पंजाब के कुलविंदर सिंह ने जीते 1.5 करोड़ रुपए

कहते हैं किस्मत कब और कैसे बदल जाए, इसका अंदाजा किसी को नहीं होता। ऐसा ही कुछ पंजाब के नूरपुरबेदी क्षेत्र के गांव साऊपुर (बड़ीवाल) निवासी किसान कुलविंदर सिंह के साथ हुआ, जिन्होंने महज 200 रुपए की लॉटरी टिकट खरीदकर डेढ़ करोड़ रुपए का पहला इनाम अपने नाम कर लिया। जानकारी...

Punjab Breaking: 18 जून को पूरे पंजाब में छुट्टी, सरकार ने जारी किए आदेश

Punjab Breaking: 18 जून को पूरे पंजाब में छुट्टी, सरकार ने जारी किए आदेश

पंजाब में जहां इन दिनों बच्चों की गर्मी की छुट्टियां चल रही हैं, वहीं राज्य के सरकारी कर्मचारियों के लिए भी राहत भरी खबर सामने आई है। पंजाब सरकार ने 18 जून (गुरुवार) को पूरे राज्य में सरकारी अवकाश घोषित किया है। यह छुट्टी श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस के अवसर...

फगवाड़ा में 4 वर्षीय मासूम से दुष्कर्म का आरोप, POCSO एक्ट के तहत युवक गिरफ्तार

फगवाड़ा में 4 वर्षीय मासूम से दुष्कर्म का आरोप, POCSO एक्ट के तहत युवक गिरफ्तार

पंजाब के फगवाड़ा शहर से एक बेहद संवेदनशील और गंभीर मामला सामने आया है। 4 वर्षीय बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने 23 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो (POCSO) एक्ट सहित अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस को...

कपूरथला बना भक्ति का केंद्र, श्री गुरु रविदास जी के प्रकाश पर्व पर हजारों श्रद्धालुओं का संगम

कपूरथला बना भक्ति का केंद्र, श्री गुरु रविदास जी के प्रकाश पर्व पर हजारों श्रद्धालुओं का संगम

श्री गुरु रविदास महाराज जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित पंजाब सरकार की ओर से कपूरथला के गुरु नानक स्टेडियम में विशाल कीर्तन समागम का आयोजन श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ किया गया। संत-महापुरुषों की अगुवाई में आयोजित इस भव्य धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में...

Get In Touch
close slider

Get In Touch