Raizada Hansraj Badminton Stadium में सोलर प्लांट के लिए 13.48 लाख की मंजूरी

by | Feb 12, 2026 | Sports

Feb 12, 2026 | Sports

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा

जालंधर के सिविल लाइंस स्थित रायज़ादा हंसराज बैडमिंटन स्टेडियम में अब सोलर पावर प्लांट लगाया जाएगा। इसके लिए राज्यसभा सांसद Harbhajan Singh ने अपने एमपी फंड से 13.48 लाख रुपये की ग्रांट मंजूर की है।

सोलर परियोजना का प्रस्ताव जिला बैडमिंटन एसोसिएशन ने लोक निर्माण विभाग के अनुमान के साथ भेजा था। मंजूरी मिलते ही काम की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। इससे स्टेडियम का बिजली खर्च कम होगा और बची राशि खिलाड़ियों की ट्रेनिंग व सुविधाओं पर खर्च की जाएगी।

एसोसिएशन के सचिव रितिन खन्ना ने बताया कि सांसद पहले भी सहयोग कर चुके हैं। वर्ष 2023 में स्टेडियम के जिम उपकरणों के लिए 16.50 लाख रुपये दिए गए थे। उन्होंने कहा कि हरभजन सिंह का इस स्टेडियम से पुराना जुड़ाव है। अपने शुरुआती दिनों में उन्होंने यहां अभ्यास किया था।

डिप्टी कमिश्नर डॉ. हिमांशु अग्रवाल और स. अमरजीत सिंह का भी सहयोग रहा। वर्ष 1963 में स्थापित यह स्टेडियम उत्तर भारत की पुरानी बैडमिंटन सुविधाओं में गिना जाता है। हाल के वर्षों में यहां एक करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्य किए गए हैं।

Hanesh Mehta

Chief Editor

पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा
Most Popular
बटाला में पुलिस और गैंगस्टर के बीच मुठभेड़

बटाला में पुलिस और गैंगस्टर के बीच मुठभेड़

पंजाब के बटाला में पुलिस और अमन अंडा गैंग के एक आरोपी के बीच मुठभेड़ होने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, हथियार बरामद कराने के लिए ले जाए जा रहे आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर...

पंजाब में महिलाओं के खातों में ट्रांसफर हुई पहली किस्त, जानें किसे मिले कितने रुपये

पंजाब में महिलाओं के खातों में ट्रांसफर हुई पहली किस्त, जानें किसे मिले कितने रुपये

पंजाब सरकार ने महिलाओं से किए गए चुनावी वादे को पूरा करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए 18 वर्ष से अधिक आयु की पात्र महिलाओं के बैंक खातों में पहली किस्त की राशि ट्रांसफर करनी शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को अपने गृह जिले संगरूर के धूरी से योजना की...

CM भगवंत मान ने 50 डॉक्यूमेंट्री वैन रवाना कीं, 13 हजार गांवों तक पहुंचेगा श्री गुरु रविदास महाराज़ का संदेश

CM भगवंत मान ने 50 डॉक्यूमेंट्री वैन रवाना कीं, 13 हजार गांवों तक पहुंचेगा श्री गुरु रविदास महाराज़ का संदेश

श्री गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्रकाश पर्व को ऐतिहासिक और जनभागीदारी वाला बनाने की दिशा में पंजाब सरकार ने एक बड़ा अभियान शुरू किया है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मंगलवार को 50 अत्याधुनिक मोबाइल डॉक्यूमेंट्री वैनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जो पूरे पंजाब...

नूरा सिस्टर्स के परिवार पर विवाद गहराया, धार्मिक टिप्पणी को लेकर विरोध; पुलिस में शिकायत दर्ज

नूरा सिस्टर्स के परिवार पर विवाद गहराया, धार्मिक टिप्पणी को लेकर विरोध; पुलिस में शिकायत दर्ज

पंजाब की प्रसिद्ध सूफी गायिका नूरा सिस्टर्स के परिवार से जुड़ा एक नया विवाद सामने आया है। कथित धार्मिक टिप्पणी को लेकर मंगलवार को कुछ लोगों ने परिवार के खिलाफ विरोध जताया और मामले में कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि जब वे परिवार से इस मुद्दे पर...

Gold Silver Price Today: सोना हुआ सस्ता, चांदी फिर महंगी; जानिए जालंधर के ताजा भाव

Gold Silver Price Today: सोना हुआ सस्ता, चांदी फिर महंगी; जानिए जालंधर के ताजा भाव

सोना और चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। जालंधर सराफा एसोसिएशन द्वारा मंगलवार को जारी ताजा भाव के अनुसार सोने की कीमतों में गिरावट, जबकि चांदी के दाम में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव और घरेलू मांग का असर...

Get In Touch
close slider

Get In Touch