मॉडल टाउन शॉपकीपर एसोसिएशन ने नए DC वरजीत वालिया का किया सम्मान

by | Apr 17, 2026 | News

Apr 17, 2026 | News

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

जालंधर में मॉडल टाउन शॉपकीपर वेलफेयर एसोसिएशन (रजि.) द्वारा शहर के नव-नियुक्त डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया (IAS) का गर्मजोशी से स्वागत और सम्मान किया गया। इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव दुग्गल की अगुवाई में पूरी टीम मौजूद रही।

कार्यक्रम में चेयरमैन लखबीर सिंह लाली घुम्मण, वाइस चेयरमैन सुखबीर सिंह सुखी, वाइस प्रेसिडेंट रमेश लखनपाल, जनरल सेक्रेटरी सुखविंदर सिंह नंदरा, कैशियर सुरिंदर पाल सिंह ढींगरा समेत कई पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे। इसके अलावा डॉक्टर जसविंदर सिंह और गौरव अरोड़ा भी विशेष रूप से मौजूद रहे।

एसोसिएशन की ओर से डिप्टी कमिश्नर को फूलों का गुलदस्ता भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य, लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की गई। इस दौरान मॉडल टाउन के व्यापारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा हुई।

डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया ने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि प्रशासन हर समय उनके साथ खड़ा रहेगा। उन्होंने अपना मोबाइल नंबर साझा करते हुए कहा कि जरूरत पड़ने पर वे सीधे संपर्क कर सकते हैं।

अध्यक्ष राजीव दुग्गल ने बताया कि एसोसिएशन का गठन 1 अप्रैल 2025 को हुआ था और तब से बाजार में कई सकारात्मक बदलाव किए गए हैं। बाजार में रोजाना सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है, जिसके लिए विशेष सफाई कर्मी नियुक्त किए गए हैं।

वहीं, लखबीर सिंह लाली घुम्मण ने बताया कि मॉडल टाउन मार्केट में हर त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है, जिससे यहां आने वाले स्थानीय और विदेशी खरीदार खुद को सुरक्षित महसूस करते हैं। सुखबीर सिंह ने जानकारी दी कि बाजार में म्यूजिक सिस्टम भी लगाया गया है, जिससे सुबह-शाम भक्ति संगीत और मधुर धुनें वातावरण को बेहतर बनाती हैं।

डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि वह पहले भी जालंधर में सेवाएं दे चुके हैं और कोरोना महामारी के दौरान भी अपनी जिम्मेदारी निभाई है। उन्होंने शहर के विकास और लोगों की भलाई के लिए पूरी प्रतिबद्धता जताई।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
“उत्तराखंड में भी पेपर लीक! केजरीवाल ने PM मोदी पर बोला बड़ा हमला, NEET केस को लेकर लगाए गंभीर आरोप”

“उत्तराखंड में भी पेपर लीक! केजरीवाल ने PM मोदी पर बोला बड़ा हमला, NEET केस को लेकर लगाए गंभीर आरोप”

उत्तराखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी के कथित पेपर लीक मामले को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा राजनीतिक हमला बोला है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि "अब उत्तराखंड में भी पेपर लीक हो गए,...

“फिल्मों में हीरोइन बनाने का सपना दिखाया, फिर ₹1.5 लाख में बेच दिया! मोहाली की युवती का सनसनीखेज आरोप”

“फिल्मों में हीरोइन बनाने का सपना दिखाया, फिर ₹1.5 लाख में बेच दिया! मोहाली की युवती का सनसनीखेज आरोप”

पंजाब के मोहाली से मानव तस्करी और धोखाधड़ी से जुड़ा एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। एक युवती ने आरोप लगाया है कि उसे फिल्मों में काम दिलाने और मोटी सैलरी का लालच देकर पहले विश्वास में लिया गया और बाद में उत्तर प्रदेश में डेढ़ लाख रुपये में बेच दिया गया। मामले की...

केजरीवाल का पीएम मोदी पर बड़ा हमला: ‘बच्चों ने फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगा था’

केजरीवाल का पीएम मोदी पर बड़ा हमला: ‘बच्चों ने फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगा था’

नीट पेपर लीक विवाद को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि पेपर लीक मामलों के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने की घोषणा छात्रों की वास्तविक मांग से ध्यान भटकाने की...

Hoshiarpur ED Raid: होशियारपुर में कारोबारी के घर ईडी का छापा, सुबह से दस्तावेजों को खंगाल रही टीम

Hoshiarpur ED Raid: होशियारपुर में कारोबारी के घर ईडी का छापा, सुबह से दस्तावेजों को खंगाल रही टीम

पंजाब के होशियारपुर जिले में गुरुवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक कारोबारी के घर पर छापेमारी कर जांच शुरू की। शहर के न्यू सुखियाबाद इलाके में स्थित मकान पर सुबह से ही ईडी की टीम दस्तावेजों और अन्य रिकॉर्ड की गहन जांच में जुटी हुई है। इस कार्रवाई के बाद इलाके में...

कांग्रेस-भाजपा युवाओं के आंदोलन से घबराई, ‘आप’ पर लगा रही बेबुनियाद आरोप – बलतेज पन्नू

कांग्रेस-भाजपा युवाओं के आंदोलन से घबराई, ‘आप’ पर लगा रही बेबुनियाद आरोप – बलतेज पन्नू

नीट पेपर लीक मामले को लेकर देशभर में जारी छात्रों के आंदोलन के बीच आम आदमी पार्टी (AAP) पंजाब ने कांग्रेस और भाजपा पर तीखा हमला बोला है। पार्टी के पंजाब मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने आरोप लगाया कि छात्र आंदोलन से घबराई कांग्रेस और भाजपा आम आदमी पार्टी तथा पंजाब सरकार...

Get In Touch
close slider

Get In Touch