पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई: कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के घर रेड, मनी लॉन्ड्रिंग और जमीन सौदों पर जांच तेज

by | Apr 17, 2026 | National

Apr 17, 2026 | National

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

पंजाब में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई लगातार तेज होती नजर आ रही है। इसी कड़ी में शुक्रवार सुबह कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के लुधियाना स्थित आवास पर ED ने छापा मारा। सुबह-सुबह पहुंची टीम ने घर को घेर लिया और सुरक्षा के लिए केंद्रीय बलों को तैनात कर दिया गया।


जानकारी के मुताबिक, ED की टीम ने मंत्री अरोड़ा के अन्य ठिकानों पर भी एक साथ दबिश दी है। यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग के एक पुराने केस और जमीन सौदों में कथित अनियमितताओं को लेकर की जा रही है। सूत्रों के अनुसार, जांच एजेंसी इन लेन-देन से जुड़े अहम दस्तावेज और डिजिटल सबूत जुटाने में लगी हुई है।
गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब संजीव अरोड़ा ED के रडार पर आए हैं। इससे पहले 7 अक्टूबर 2024 को भी उनके घर और कार्यालय समेत कई परिसरों पर छापेमारी की गई थी। उस दौरान लुधियाना के अलावा गुरुग्राम, जालंधर और दिल्ली में भी उनसे जुड़े ठिकानों पर कार्रवाई हुई थी। आरोप था कि औद्योगिक उपयोग के लिए आवंटित जमीन का इस्तेमाल कथित तौर पर रिहायशी प्रोजेक्ट के रूप में किया गया।


इधर, पंजाब में ED की लगातार हो रही कार्रवाइयों ने सियासी माहौल को और गर्मा दिया है। खास बात यह है कि दो दिन पहले ही आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद और लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) के चांसलर अशोक मित्तल के करीब 10 ठिकानों पर भी ED ने एक साथ छापेमारी की थी। जालंधर, फगवाड़ा और गुरुग्राम में स्थित उनके आवास और संस्थानों पर यह कार्रवाई सुबह करीब 7:30 बजे शुरू हुई थी।
फिलहाल, दोनों मामलों में ED की जांच जारी है और आने वाले दिनों में कई अहम खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत फिल्लौर से श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, हरजोत कौर लोहटिया ने दिखाई हरी झंडी

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत फिल्लौर से श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, हरजोत कौर लोहटिया ने दिखाई हरी झंडी

पंजाब सरकार की मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत श्रद्धालुओं को विभिन्न धार्मिक स्थलों के दर्शन करवाने के उद्देश्य से आज फिल्लौर विधानसभा क्षेत्र के गांव ढेसियां काहना और राजगोमाल से एक विशेष बस रवाना की गई। इस अवसर पर फिल्लौर हलका इंचार्ज मैडम हरजोत कौर लोहटिया...

भाजपा का ‘यूज़ एंड थ्रो’ कल्चर बेनकाब, सुनील जाखड़ और रवनीत बिट्टू इसके ताजा उदाहरण: हरपाल सिंह चीमा

भाजपा का ‘यूज़ एंड थ्रो’ कल्चर बेनकाब, सुनील जाखड़ और रवनीत बिट्टू इसके ताजा उदाहरण: हरपाल सिंह चीमा

आम आदमी पार्टी (आप) ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया है कि भाजपा राजनीति को एक ऐसे बाजार में बदल चुकी है, जहां सत्ता की खातिर वफादारी, विचारधारा और जनादेश का सौदा किया जाता है। पार्टी ने कहा कि भाजपा विपक्षी नेताओं को अपने राजनीतिक हित...

मंदिरों के बाद अब जालंधर डीसी ऑफिस, मेयर ऑफिस और रेलवे स्टेशन को उड़ाने की धमकी

मंदिरों के बाद अब जालंधर डीसी ऑफिस, मेयर ऑफिस और रेलवे स्टेशन को उड़ाने की धमकी

पंजाब में बम धमकियों का सिलसिला लगातार जारी है। सुबह राज्य के कई प्रमुख धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद देर शाम एक और सनसनीखेज ई-मेल सामने आया है। इस बार शरारती तत्वों ने जालंधर के डीसी ऑफिस, मेयर ऑफिस और रेलवे स्टेशन को निशाना बनाने की धमकी दी है,...

पंजाब में निजी स्कूलों की मनमानी फीस वृद्धि पर लगेगी लगाम, सरकार नए कानून की तैयारी में

पंजाब में निजी स्कूलों की मनमानी फीस वृद्धि पर लगेगी लगाम, सरकार नए कानून की तैयारी में

पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों द्वारा मनमाने ढंग से फीस बढ़ाने के मामलों पर सख्ती दिखाते हुए बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा निजी स्कूलों की फीस वृद्धि को नियंत्रित करने के लिए व्यापक सुधारों की घोषणा के 24 घंटे के भीतर ही स्कूल शिक्षा विभाग ने नए...

जालंधर के मॉडल टाउन मोबाइल मार्केट में 4 दिन का अवकाश, 25 से 28 जून तक बंद रहेंगी दुकानें

जालंधर के मॉडल टाउन मोबाइल मार्केट में 4 दिन का अवकाश, 25 से 28 जून तक बंद रहेंगी दुकानें

गर्मियों की छुट्टियों को ध्यान में रखते हुए मॉडल टाउन मोबाइल एसोसिएशन ने महत्वपूर्ण फैसला लिया है। एसोसिएशन की एक विशेष बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि मॉडल टाउन मोबाइल मार्केट से जुड़े सभी मोबाइल फोन, मोबाइल एक्सेसरीज और इलेक्ट्रॉनिक्स स्टोर 25 जून 2026 से...

Get In Touch
close slider

Get In Touch