Swami Sant Dass स्कूल के बाहर खूनी झड़प, 8वीं के छात्र पर तेजधार हथियार से हमला

by | Apr 17, 2026 | Crime

Apr 17, 2026 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

शहर के जेपी नगर स्थित Swami Sant Dass Public School के बाहर छात्रों के बीच हुई हिंसक झड़प ने इलाके में सनसनी फैला दी है। घटना में 8वीं कक्षा का एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद परिजनों में दहशत का माहौल है।

मिली जानकारी के अनुसार, स्कूल के गेट नंबर-4 के बाहर दो छात्रों के बीच पहले मामूली कहासुनी हुई, जो बाद में खूनी झगड़े में बदल गई। आरोप है कि एक छात्र ने अपने साथियों के साथ मिलकर दूसरे छात्र पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। हमले में छात्र के सिर पर गहरी चोटें आईं। घायल छात्र किसी तरह घर पहुंचा, जहां उसकी मां ने उसे खून से लथपथ हालत में देखा और तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

परिजनों के मुताबिक, दोनों छात्रों के बीच कक्षा में पहले विवाद हुआ था, जिसे शिक्षक ने सुलझा दिया था। लेकिन छुट्टी के बाद आरोपी छात्र ने बदला लेने की नीयत से हमला किया।

घटना के बाद पीड़ित परिवार ने स्कूल प्रबंधन पर भी गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि न तो आरोपी छात्र सामने आया और न ही स्कूल प्रशासन ने कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया दी। वहीं, घायल छात्र के पिता ने दावा किया कि उन पर समझौते का दबाव बनाया जा रहा है, जिसे उन्होंने सिरे से खारिज कर दिया है।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की बात कही है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
पंजाब में नकली नोटों के बड़े गिरोह का भंडाफोड़: 500 रुपये के फर्जी नोटों समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

पंजाब में नकली नोटों के बड़े गिरोह का भंडाफोड़: 500 रुपये के फर्जी नोटों समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

पंजाब में नकली भारतीय करंसी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए काउंटर इंटेलिजेंस पटियाला ने एक फर्जी करेंसी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 500 रुपये के नकली नोट बरामद किए हैं। बरामद नकली नोटों की कुल...

गोवा में ED कार्रवाई पर भड़की ‘आप’: दीपक सिंगला की गिरफ्तारी को लेकर भाजपा पर केजरीवाल का बड़ा हमला

गोवा में ED कार्रवाई पर भड़की ‘आप’: दीपक सिंगला की गिरफ्तारी को लेकर भाजपा पर केजरीवाल का बड़ा हमला

नई दिल्ली/गोवा: आम आदमी पार्टी ने गोवा सह-प्रभारी दीपक सिंगला की गिरफ्तारी को लेकर भाजपा और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया कि दीपक सिंगला को किसी गलत काम की वजह से नहीं, बल्कि भाजपा के खिलाफ सक्रिय रूप से...

करोड़ों का इंटरनेशनल साइबर फ्रॉड नेटवर्क बेनकाब: सब्जी बेचने वाला युवक निकला मास्टरमाइंड

करोड़ों का इंटरनेशनल साइबर फ्रॉड नेटवर्क बेनकाब: सब्जी बेचने वाला युवक निकला मास्टरमाइंड

पंजाब के लुधियाना में सामने आए करोड़ों रुपए के इंटरनेशनल साइबर फ्रॉड मामले ने पूरे शहर को हैरान कर दिया है। जिस युवक को लोग रोजाना सब्जी मंडी और दुकान पर मेहनत करते देखते थे, वही विदेशी नागरिकों को ऑनलाइन ठगी का शिकार बनाने वाले बड़े साइबर नेटवर्क का कथित मास्टरमाइंड...

भीषण गर्मी से बेहाल लोग: अगले 4 दिन हीट वेव का येलो अलर्ट, तापमान 41 डिग्री के पार

भीषण गर्मी से बेहाल लोग: अगले 4 दिन हीट वेव का येलो अलर्ट, तापमान 41 डिग्री के पार

पंजाब समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में पड़ रही भीषण गर्मी और लगातार चल रही हीट वेव ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। तेज धूप और आग उगलती गर्म हवाओं के कारण जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। मौसम विभाग ने साफ संकेत दिए हैं कि आने वाले दिनों में भी लोगों को राहत...

तरनतारन में ईडी की बड़ी कार्रवाई: सुनार के घर और ज्वेलरी शॉप पर छापा, बैंक खातों की खंगाल रही जांच एजेंसी

तरनतारन में ईडी की बड़ी कार्रवाई: सुनार के घर और ज्वेलरी शॉप पर छापा, बैंक खातों की खंगाल रही जांच एजेंसी

पंजाब के तरनतारन शहर में सोमवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने एक प्रमुख सुनार के घर और ज्वेलरी शॉप पर अचानक छापेमारी कर दी। ईडी की इस कार्रवाई से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और शहर के कारोबारी वर्ग में हलचल तेज हो गई। जानकारी के...

Get In Touch
close slider

Get In Touch