जालंधर में BSF हेडक्वार्टर के बाहर हुए IED धमाके का पुलिस ने किया खुलासा

by | May 15, 2026 | Crime

May 15, 2026 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा

पंजाब के जालंधर में BSF हेडक्वार्टर के बाहर हुए IED ब्लास्ट मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जालंधर पुलिस और खुफिया एजेंसियों की संयुक्त कार्रवाई में इस सनसनीखेज मामले को ट्रेस करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 28 वर्षीय मुनीर खान और अनिल शर्मा के रूप में हुई है।

सूत्रों के मुताबिक, दोनों आरोपियों को पुलिस विंग से मिली गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया। बताया जा रहा है कि इस पूरे मामले में पाकिस्तान कनेक्शन भी सामने आया है और सुरक्षा एजेंसियां कई अहम बिंदुओं पर जांच कर रही हैं।

इंस्टाग्राम के जरिए पाकिस्तानी डॉन के संपर्क में आया मुनीर

जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपी मुनीर खान इंस्टाग्राम के जरिए पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी के संपर्क में आया था। बताया जा रहा है कि मुनीर 10वीं कक्षा फेल है और सोशल मीडिया के जरिए ही उसे धमाके की साजिश में शामिल किया गया।

पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि ब्लास्ट को अंजाम देने के बदले आरोपी को करीब एक लाख रुपये दिए गए थे। वहीं, बम उपलब्ध कराने और पूरी साजिश रचने में भी पाकिस्तानी नेटवर्क की भूमिका सामने आ रही है।

सूत्रों के अनुसार, पुलिस अब आरोपी को उस स्थान पर लेकर जाएगी जहां से विस्फोटक बरामद किया गया था।

धमाके का लाइव वीडियो बनाने वाला आरोपी भी गिरफ्तार

मामले में दूसरा आरोपी अनिल शर्मा भी पुलिस की गिरफ्त में आ चुका है। बताया जा रहा है कि अनिल उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर का रहने वाला है और वह एक एजेंसी के मुखबिर के रूप में काम करता था।

जांच एजेंसियों के मुताबिक, अनिल भी पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी के संपर्क में था। उसे धमाके का लाइव वीडियो रिकॉर्ड करने के लिए 50 हजार रुपये दिए गए थे। आरोप है कि उसने धमाके का वीडियो बनाकर पाकिस्तान स्थित नेटवर्क तक पहुंचाया था।

हालांकि, इस पूरे मामले को लेकर अधिकारियों की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

8 मिनट का टाइमर सेट कर रखा गया था बम

पूछताछ के दौरान आरोपी मुनीर खान ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उसने बताया कि इंस्टाग्राम के जरिए ही उसने बम का टाइमर सेट करना सीखा था।

आरोपी के अनुसार, घटना वाले दिन वह कार से PAP चौक तक पहुंचा और वहां से पैदल ब्लास्ट स्थल तक गया। उसने कांपते हाथों से 8 मिनट का टाइमर सेट किया था।

मुनीर ने पुलिस को बताया कि वह पहली बार इस तरह की घटना को अंजाम दे रहा था, जिसके कारण वह बेहद डरा हुआ था। उसे रास्ते भर इस बात का डर सता रहा था कि कहीं बम रास्ते में ही न फट जाए।

टाइमर सेट करने के बाद वह मौके से भागकर अपनी कार में बैठा और जीरकपुर की ओर निकल गया।

150 से ज्यादा CCTV कैमरे खंगालने के बाद मिला सुराग

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की जांच के दौरान बस स्टैंड से लेकर PAP चौक तक करीब 150 से अधिक CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली गई। इसी दौरान एक संदिग्ध कार पुलिस के रडार पर आई।

वाहन की जांच करते-करते पुलिस की टीम जीरकपुर तक पहुंची, जहां संयुक्त छापेमारी के दौरान आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

सुरक्षा एजेंसियां अब इस मामले में पाकिस्तान समर्थित आतंकी नेटवर्क और सोशल मीडिया के जरिए युवाओं को फंसाने वाले मॉड्यूल की गहराई से जांच कर रही हैं।

Hanesh Mehta

Chief Editor

पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा
Most Popular
CM भगवंत मान ने 50 डॉक्यूमेंट्री वैन रवाना कीं, 13 हजार गांवों तक पहुंचेगा श्री गुरु रविदास महाराज़ का संदेश

CM भगवंत मान ने 50 डॉक्यूमेंट्री वैन रवाना कीं, 13 हजार गांवों तक पहुंचेगा श्री गुरु रविदास महाराज़ का संदेश

श्री गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्रकाश पर्व को ऐतिहासिक और जनभागीदारी वाला बनाने की दिशा में पंजाब सरकार ने एक बड़ा अभियान शुरू किया है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मंगलवार को 50 अत्याधुनिक मोबाइल डॉक्यूमेंट्री वैनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जो पूरे पंजाब...

नूरा सिस्टर्स के परिवार पर विवाद गहराया, धार्मिक टिप्पणी को लेकर विरोध; पुलिस में शिकायत दर्ज

नूरा सिस्टर्स के परिवार पर विवाद गहराया, धार्मिक टिप्पणी को लेकर विरोध; पुलिस में शिकायत दर्ज

पंजाब की प्रसिद्ध सूफी गायिका नूरा सिस्टर्स के परिवार से जुड़ा एक नया विवाद सामने आया है। कथित धार्मिक टिप्पणी को लेकर मंगलवार को कुछ लोगों ने परिवार के खिलाफ विरोध जताया और मामले में कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि जब वे परिवार से इस मुद्दे पर...

Gold Silver Price Today: सोना हुआ सस्ता, चांदी फिर महंगी; जानिए जालंधर के ताजा भाव

Gold Silver Price Today: सोना हुआ सस्ता, चांदी फिर महंगी; जानिए जालंधर के ताजा भाव

सोना और चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। जालंधर सराफा एसोसिएशन द्वारा मंगलवार को जारी ताजा भाव के अनुसार सोने की कीमतों में गिरावट, जबकि चांदी के दाम में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव और घरेलू मांग का असर...

बठिंडा में नशा तस्कर पर बड़ी कार्रवाई: अवैध इमारत पर चला बुलडोजर, प्रशासन का सख्त संदेश

बठिंडा में नशा तस्कर पर बड़ी कार्रवाई: अवैध इमारत पर चला बुलडोजर, प्रशासन का सख्त संदेश

पंजाब सरकार के नशा विरोधी अभियान के तहत बठिंडा में जिला प्रशासन और पुलिस ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कथित नशा तस्कर की अवैध रूप से बनाई गई इमारत को बुलडोजर से गिरा दिया। प्रशासन का कहना है कि कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त...

गुरदासपुर में सरपंच के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, देर रात बाइक सवार बदमाशों ने बरसाईं गोलियां

गुरदासपुर में सरपंच के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, देर रात बाइक सवार बदमाशों ने बरसाईं गोलियां

पंजाब के गुरदासपुर जिले में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर आए हैं। थाना सदर क्षेत्र के गांव चोर सिद्धवां में सोमवार देर रात अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने मौजूदा सरपंच मनजिंदर सिंह के घर को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में...

Get In Touch
close slider

Get In Touch