जालंधर देहात में एनकाउंटर: पाकिस्तानी डॉन भट्टी का गुर्गा दविंदर सिंह बाजा जख्मी

by | Sep 7, 2025 | Crime

Sep 7, 2025 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

जालंधर देहात के थाना आदमपुर के गांव डरोली में शनिवार रात करीब 10:30 बजे पुलिस ने एनकाउंटर करते हुए पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी के गुर्गे दविंदर सिंह बाजा को जख्मी कर दिया। बाजा को आदमपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसे दाएं पैर में गोली लगी है।

जानकारी के अनुसार, बाजा वासी गांव डमूंडा (आदमपुर) ने 9 अगस्त की रात होशियारपुर के मॉडल टाउन में एनआरआई सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सिमरन सिकंद उर्फ सैम के घर फायरिंग की थी। फायरिंग की जिम्मेदारी पाक डॉन भट्टी ने ली थी।

भट्टी ने सैम के घर पर ग्रेनेड फेंकने की धमकी देकर फिरौती भी मांगी थी। इससे पहले, बाजा ने 26 जून को आदमपुर में एएसआई सुखविंदर सिंह के बेटे हरमनप्रीत सिंह को गोली मारी थी। गोली उनके पैर में लगी थी।

पुलिस ने बाजा का साथी परमिंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन बाजा फरार था। डीएसपी कुलवंत सिंह ने एनकाउंटर की पुष्टि की है।

थाना आदमपुर के प्रभारी रविंदर पाल ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि पाक डॉन भट्टी का गुर्गा बाजा आदमपुर क्षेत्र में आ रहा है। इसके बाद, डीएसपी इंदरजीत सिंह सैनी और कुलवंत सिंह की निगरानी में एसएचओ रविंदर कुमार और सीआईए स्टाफ की टीम ने नाकाबंदी कर उसे पकड़ने की कोशिश की।

रात करीब 10:30 बजे गांव डरोली के पास बाजा को रोकने पर उसने फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली एसएचओ की सरकारी गाड़ी में लगी। पुलिस ने बाजा को घेर लिया और उसके पैर में गोली मारकर घायल कर दिया।

बाजा के ठीक होने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि उसने एएसआई के बेटे पर गोली क्यों चलाई थी और वह पाक डॉन भट्टी के संपर्क में कैसे आया। बाजा के खिलाफ पहले से 3 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
फगवाड़ा की एसपी माधवी शर्मा के घर चोरी, सोने-हीरे के गहने और विदेशी मुद्रा गायब

फगवाड़ा की एसपी माधवी शर्मा के घर चोरी, सोने-हीरे के गहने और विदेशी मुद्रा गायब

पंजाब पुलिस की अधिकारी एवं फगवाड़ा की एसपी माधवी शर्मा के घर चोरी की वारदात सामने आई है। घर से सोने और हीरे के कीमती आभूषणों के अलावा कैनेडियन डॉलर तथा भारतीय मुद्रा गायब होने की शिकायत दर्ज करवाई गई है। मामले में घर पर तैनात एक महिला होमगार्ड कर्मचारी पर संदेह जताया...

गुरु रंधावा के जिम के बाहर फायरिंग, लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी!

गुरु रंधावा के जिम के बाहर फायरिंग, लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी!

मशहूर पंजाबी गायक गुरु रंधावा से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। राजधानी दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में स्थित उनके जिम के बाहर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग कर दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह दो...

महिला डॉक्टर की मौत से मचा हड़कंप, पति पर उठे सवाल

महिला डॉक्टर की मौत से मचा हड़कंप, पति पर उठे सवाल

शहर के नेशनल आई अस्पताल से जुड़े डॉक्टर दंपति का मामला उस समय चर्चा में आ गया जब डॉक्टर पियूष की पत्नी डॉ. मीनाक्षी द्वारा कथित तौर पर आत्महत्या किए जाने की घटना सामने आई। मामले में मृतका के पिता ने अपनी बेटी की मौत के लिए उसके पति को जिम्मेदार ठहराते हुए गंभीर आरोप...

AAP को बुढलाडा में बड़ी मजबूती, बोहा-बरेटा के कई आजाद पार्षद पार्टी में शामिल

AAP को बुढलाडा में बड़ी मजबूती, बोहा-बरेटा के कई आजाद पार्षद पार्टी में शामिल

पंजाब में हाल ही में हुए नगर निगम, नगर काउंसिल और नगर पंचायत चुनावों के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) का जनाधार लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। इसी कड़ी में बुढलाडा विधानसभा क्षेत्र में पार्टी को उस समय बड़ी मजबूती मिली जब नगर काउंसिल बोहा और बरेटा के कई आजाद पार्षद आम आदमी...

मानसा में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से दो युवकों की मौके पर मौत, गांव में मातम

मानसा में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से दो युवकों की मौके पर मौत, गांव में मातम

पंजाब के मानसा जिले से एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। भीखी क्षेत्र के पास बहादुर सिंह वाला ड्रेन के निकट हुए भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतकों की पहचान सुखबीर सिंह (19)...

Get In Touch
close slider

Get In Touch