पंजाब सरकार का बड़ा फैसला: कल से खुलेंगे सभी स्कूल-कॉलेज, 8 सितंबर को छात्रों की छुट्टी

by | Sep 7, 2025 | News

Sep 7, 2025 | News

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

पंजाब में हालिया बाढ़ की स्थिति के बाद बंद पड़े शैक्षणिक संस्थानों को खोलने संबंधी अहम निर्णय सरकार ने जारी कर दिए हैं। अब कल से प्रदेश के सभी सरकारी, निजी और सहायता प्राप्त स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय सामान्य रूप से खुलेंगे।

पंजाब सरकार ने बाढ़ प्रभावित हालात का जायज़ा लेने के बाद शैक्षणिक संस्थानों को खोलने को लेकर नए निर्देश जारी किए हैं।

  1. सभी संस्थान खुलेंगे – प्रदेशभर के सरकारी, निजी और सहायता प्राप्त स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय 7 सितंबर से सामान्य रूप से खुलेंगे। हालांकि, यदि किसी ज़िले में कोई संस्थान बाढ़ से प्रभावित है तो उसे बंद करने का निर्णय संबंधित उपायुक्त द्वारा लिया जाएगा।

  2. निजी स्कूलों के लिए सुरक्षा ज़रूरी – सभी निजी स्कूल प्रबंधकों को यह सुनिश्चित करना होगा कि विद्यालय भवन और कक्षाएं पूरी तरह सुरक्षित हों ताकि छात्रों और शिक्षकों की सुरक्षा में कोई चूक न हो।

  3. 8 सितंबर को छात्रों की छुट्टी – राज्यभर के सभी सरकारी स्कूल 8 सितंबर को छात्रों के लिए बंद रहेंगे। इस दिन केवल शिक्षक विद्यालय में उपस्थित रहेंगे और स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान में पंचायत, नगर परिषद और निगम की मदद ली जाएगी।

  4. शिक्षकों की ज़िम्मेदारी – शिक्षकों को विद्यालय भवन का पूरा निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी समस्या या तकनीकी दोष मिलने पर तुरंत संबंधित उपायुक्त, जिला प्रशासन और अभियंत्रण विभाग को सूचित करना अनिवार्य होगा।

  5. 9 सितंबर से सामान्य स्थिति – 9 सितंबर से सभी सरकारी स्कूलों में कक्षाएं हमेशा की तरह सामान्य रूप से चलेंगी।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
फगवाड़ा की एसपी माधवी शर्मा के घर चोरी, सोने-हीरे के गहने और विदेशी मुद्रा गायब

फगवाड़ा की एसपी माधवी शर्मा के घर चोरी, सोने-हीरे के गहने और विदेशी मुद्रा गायब

पंजाब पुलिस की अधिकारी एवं फगवाड़ा की एसपी माधवी शर्मा के घर चोरी की वारदात सामने आई है। घर से सोने और हीरे के कीमती आभूषणों के अलावा कैनेडियन डॉलर तथा भारतीय मुद्रा गायब होने की शिकायत दर्ज करवाई गई है। मामले में घर पर तैनात एक महिला होमगार्ड कर्मचारी पर संदेह जताया...

गुरु रंधावा के जिम के बाहर फायरिंग, लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी!

गुरु रंधावा के जिम के बाहर फायरिंग, लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी!

मशहूर पंजाबी गायक गुरु रंधावा से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। राजधानी दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में स्थित उनके जिम के बाहर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग कर दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह दो...

महिला डॉक्टर की मौत से मचा हड़कंप, पति पर उठे सवाल

महिला डॉक्टर की मौत से मचा हड़कंप, पति पर उठे सवाल

शहर के नेशनल आई अस्पताल से जुड़े डॉक्टर दंपति का मामला उस समय चर्चा में आ गया जब डॉक्टर पियूष की पत्नी डॉ. मीनाक्षी द्वारा कथित तौर पर आत्महत्या किए जाने की घटना सामने आई। मामले में मृतका के पिता ने अपनी बेटी की मौत के लिए उसके पति को जिम्मेदार ठहराते हुए गंभीर आरोप...

AAP को बुढलाडा में बड़ी मजबूती, बोहा-बरेटा के कई आजाद पार्षद पार्टी में शामिल

AAP को बुढलाडा में बड़ी मजबूती, बोहा-बरेटा के कई आजाद पार्षद पार्टी में शामिल

पंजाब में हाल ही में हुए नगर निगम, नगर काउंसिल और नगर पंचायत चुनावों के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) का जनाधार लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। इसी कड़ी में बुढलाडा विधानसभा क्षेत्र में पार्टी को उस समय बड़ी मजबूती मिली जब नगर काउंसिल बोहा और बरेटा के कई आजाद पार्षद आम आदमी...

मानसा में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से दो युवकों की मौके पर मौत, गांव में मातम

मानसा में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से दो युवकों की मौके पर मौत, गांव में मातम

पंजाब के मानसा जिले से एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। भीखी क्षेत्र के पास बहादुर सिंह वाला ड्रेन के निकट हुए भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतकों की पहचान सुखबीर सिंह (19)...

Get In Touch
close slider

Get In Touch