पुराने शहर में अनसेफ बिल्डिंगों का खतरा बढ़ा, भारी बारिश में एक के बाद एक गिर रही हैं

by | Sep 7, 2025 | States

Sep 7, 2025 | States

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

लुधियाना: भारी बारिश के दौरान शहर की सड़कों के धंसने और पुराने निर्माणों के गिरने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। पुराने शहर में स्थित खस्ताहाल और वर्षों से बंद पड़ी अनसेफ बिल्डिंगों का आंकड़ा अब आधा दर्जन से भी पार हो गया है। बारिश के दौरान इंटो से मिट्टी निकलने की वजह से एक के बाद एक बिल्डिंग गिर रही हैं।

शहर के हल्का सेंट्रल क्षेत्र में बाग वाली गली, संगला शिवाला रोड, दरेसी रोड, ताज गंज, सुदां मोहल्ला, रमन मार्केट में पहले ही ऐसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं। शनिवार को नडी मोहल्ला में भी इसी तरह की घटना हुई। सूचना मिलने पर विधायक अशोक पराशर ने नगर निगम के अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर मलबा हटाने का काम शुरू करवाया।

नगर निगम की कागजी कार्रवाई के बावजूद अब तक किसी को जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है। हालांकि, अनसेफ बिल्डिंगों के गिरने का खतरा लगातार बना हुआ है। नगर निगम ने इन बिल्डिंगों का सर्वे किया और नोटिस जारी किए, लेकिन मालिक इनको खुद गिराने को तैयार नहीं हैं। ज्यादातर मामलों में बिल्डिंगों के मालिक और किराएदार के बीच चल रहे केस को इसका कारण बताया जा रहा है। पुलिस की मदद लेने के लिए भी नोटिस भेजे गए, लेकिन कोई परिणाम नहीं निकला।

नगर निगम और प्रशासन की चुनौती:

  • बारिश के समय खस्ताहाल बिल्डिंगों से मलबा गिरने का खतरा

  • कानूनी जटिलताओं के कारण बिल्डिंगों को खाली करवाना मुश्किल

  • जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करना प्राथमिकता

नगर निगम का कहना: भविष्य में भारी बारिश के दौरान और सतर्क रहने की आवश्यकता है, ताकि कोई बड़ा हादसा न हो।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
फगवाड़ा की एसपी माधवी शर्मा के घर चोरी, सोने-हीरे के गहने और विदेशी मुद्रा गायब

फगवाड़ा की एसपी माधवी शर्मा के घर चोरी, सोने-हीरे के गहने और विदेशी मुद्रा गायब

पंजाब पुलिस की अधिकारी एवं फगवाड़ा की एसपी माधवी शर्मा के घर चोरी की वारदात सामने आई है। घर से सोने और हीरे के कीमती आभूषणों के अलावा कैनेडियन डॉलर तथा भारतीय मुद्रा गायब होने की शिकायत दर्ज करवाई गई है। मामले में घर पर तैनात एक महिला होमगार्ड कर्मचारी पर संदेह जताया...

गुरु रंधावा के जिम के बाहर फायरिंग, लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी!

गुरु रंधावा के जिम के बाहर फायरिंग, लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी!

मशहूर पंजाबी गायक गुरु रंधावा से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। राजधानी दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में स्थित उनके जिम के बाहर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग कर दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह दो...

महिला डॉक्टर की मौत से मचा हड़कंप, पति पर उठे सवाल

महिला डॉक्टर की मौत से मचा हड़कंप, पति पर उठे सवाल

शहर के नेशनल आई अस्पताल से जुड़े डॉक्टर दंपति का मामला उस समय चर्चा में आ गया जब डॉक्टर पियूष की पत्नी डॉ. मीनाक्षी द्वारा कथित तौर पर आत्महत्या किए जाने की घटना सामने आई। मामले में मृतका के पिता ने अपनी बेटी की मौत के लिए उसके पति को जिम्मेदार ठहराते हुए गंभीर आरोप...

AAP को बुढलाडा में बड़ी मजबूती, बोहा-बरेटा के कई आजाद पार्षद पार्टी में शामिल

AAP को बुढलाडा में बड़ी मजबूती, बोहा-बरेटा के कई आजाद पार्षद पार्टी में शामिल

पंजाब में हाल ही में हुए नगर निगम, नगर काउंसिल और नगर पंचायत चुनावों के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) का जनाधार लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। इसी कड़ी में बुढलाडा विधानसभा क्षेत्र में पार्टी को उस समय बड़ी मजबूती मिली जब नगर काउंसिल बोहा और बरेटा के कई आजाद पार्षद आम आदमी...

मानसा में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से दो युवकों की मौके पर मौत, गांव में मातम

मानसा में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से दो युवकों की मौके पर मौत, गांव में मातम

पंजाब के मानसा जिले से एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। भीखी क्षेत्र के पास बहादुर सिंह वाला ड्रेन के निकट हुए भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतकों की पहचान सुखबीर सिंह (19)...

Get In Touch
close slider

Get In Touch