भाजपा के 12 साल में देश की अर्थव्यवस्था कमजोर हुई, ताइवान भी भारत से आगे निकला: हरपाल सिंह चीमा

by | May 27, 2026 | Political

May 27, 2026 | Political

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने केंद्र की भाजपा सरकार पर देश की अर्थव्यवस्था को कमजोर करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने भारत को “विश्वगुरु” बनाने का सपना दिखाया था, लेकिन आज हालात ऐसे हैं कि ताइवान जैसा छोटा देश भी कई आर्थिक मानकों पर भारत से आगे निकल चुका है।

बुधवार को जारी बयान में हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि भाजपा के 12 वर्षों के शासन में देश आर्थिक मंदी, बढ़ते कर्ज, महंगाई, बेरोजगारी और निवेशकों के घटते भरोसे जैसी गंभीर चुनौतियों से जूझ रहा है। उन्होंने दावा किया कि आम आदमी लगातार बढ़ती कीमतों के बोझ तले दबता जा रहा है, जबकि केंद्र सरकार आर्थिक हालात की सच्चाई छिपाने में लगी हुई है।

चीमा ने कहा कि भारत कभी दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था माना जाता था, लेकिन अब छठे स्थान पर पहुंच गया है। उन्होंने ताइवान का उदाहरण देते हुए कहा कि मात्र 2.5 करोड़ आबादी वाला देश मार्केट कैपिटलाइजेशन के मामले में भारत से आगे निकल गया है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर केंद्र सरकार देश की अर्थव्यवस्था को संभालने के लिए क्या रणनीति अपना रही है।

वित्त मंत्री ने भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के रिस्क बफर को कम किए जाने के फैसले पर भी केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अपने बजट को संभालने के लिए आरबीआई की वित्तीय मजबूती से समझौता कर रही है। चीमा ने कहा कि आरबीआई द्वारा केंद्र को रिकॉर्ड डिविडेंड ट्रांसफर करने से पहले कंटिंजेंट रिस्क बफर को 7.5 प्रतिशत से घटाकर 6.5 प्रतिशत करना चिंता का विषय है।

उन्होंने कहा कि सरकार सिर्फ अपने बजट को बैलेंस करने में लगी हुई है, चाहे इसके लिए तेल की कीमतें बढ़ानी पड़ें, महंगाई बढ़ानी पड़े या फिर आरबीआई की रिस्क मैनेजमेंट क्षमता को कमजोर करना पड़े। चीमा ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार आर्थिक प्रबंधन में पूरी तरह विफल साबित हुई है और इसका खामियाजा देश की जनता भुगत रही है।

हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि देश को पारदर्शी आर्थिक नीतियों, रोजगार सृजन, घरेलू मांग को मजबूत करने, महंगाई पर नियंत्रण और निवेशकों का भरोसा बहाल करने जैसी योजनाओं की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सरकार को ध्यान भटकाने वाली राजनीति छोड़कर आर्थिक सुधारों पर फोकस करना चाहिए।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
अमृतसर के ऐतिहासिक गुरुद्वारा शहीद गंज साहिब में लगी आग, सेवादारों और संगत ने टाला बड़ा हादसा

अमृतसर के ऐतिहासिक गुरुद्वारा शहीद गंज साहिब में लगी आग, सेवादारों और संगत ने टाला बड़ा हादसा

अमृतसर के ऐतिहासिक गुरुद्वारा शहीद गंज साहिब में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब गुरुद्वारा परिसर में लगे झूमरों में अचानक आग लग गई। आग लगते ही परिसर में मौजूद संगत में दहशत फैल गई और कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया। हालांकि सेवादारों और श्रद्धालुओं की सूझबूझ से बड़ा...

लुधियाना में फर्जी नशा मुक्ति केंद्र का भंडाफोड़, इलाज के नाम पर लोगों को बनाते थे बंधक

लुधियाना में फर्जी नशा मुक्ति केंद्र का भंडाफोड़, इलाज के नाम पर लोगों को बनाते थे बंधक

पंजाब के लुधियाना में नशा छुड़ाने के नाम पर चल रहे बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। समाज सुधार और नशा मुक्ति की आड़ में कुछ शातिर लोग भोले-भाले परिवारों को अपना निशाना बना रहे थे। बिना किसी सरकारी मंजूरी और कानूनी अनुमति के अवैध रूप से नशा मुक्ति केंद्र चलाकर लोगों...

पंजाब में भीषण गर्मी का कहर, मौसम विभाग ने जारी किया हीटवेव अलर्ट

पंजाब में भीषण गर्मी का कहर, मौसम विभाग ने जारी किया हीटवेव अलर्ट

पंजाब में पड़ रही भीषण गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। आसमान से बरस रही आग जैसी तपिश के चलते जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। हालात ऐसे हैं कि पंखे, कूलर और कई जगहों पर एसी भी लोगों को राहत देने में नाकाम साबित हो रहे हैं। सुबह 9 बजे के बाद ही तेज धूप और...

पटियाला में नीले ड्रम से युवती का शव बरामद, हत्या कर फेंके जाने की आशंका

पटियाला में नीले ड्रम से युवती का शव बरामद, हत्या कर फेंके जाने की आशंका

पटियाला शहर में उस समय सनसनी फैल गई जब डीएमडब्ल्यू पुल के नीचे कूड़े के ढेर के पास एक नीले रंग के ड्रम से युवती का शव बरामद हुआ। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में दहशत का माहौल बन गया और पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। शुरुआती जांच में हत्या कर शव को ठिकाने लगाने की...

पंजाब यूनिवर्सिटी ने बदली बकरीद की छुट्टी की तारीख, 28 मई को बंद रहेंगे सभी विभाग

पंजाब यूनिवर्सिटी ने बदली बकरीद की छुट्टी की तारीख, 28 मई को बंद रहेंगे सभी विभाग

चंडीगढ़ स्थित पंजाब यूनिवर्सिटी ने ईद-उल-जुहा (बकरीद) के अवसर पर घोषित अवकाश की तारीख में बदलाव किया है। यूनिवर्सिटी प्रशासन की ओर से जारी नए नोटिफिकेशन के मुताबिक अब 27 मई 2026 की बजाय 28 मई 2026 को अवकाश रहेगा, क्योंकि इस वर्ष बकरीद का त्योहार 28 मई को मनाया जाएगा।...

Get In Touch
close slider

Get In Touch