“मान सरकार नशा माफिया और गैंगस्टरों पर कर रही निर्णायक प्रहार”

by | Nov 21, 2025 | International

Nov 21, 2025 | International

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने विपक्षी दलों को कड़े शब्दों में घेरते हुए कहा कि ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ अभियान और गैंगस्टरवाद पर लगाम लगाने में मिली बड़ी सफलता पर अनावश्यक बयानबाज़ी करने वाले दल जनता को भ्रमित कर रहे हैं। चीमा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार राज्य की शांति और विकास के लिए खतरा बनने वाले हर नेटवर्क को खत्म करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

चीमा के अनुसार, पंजाब पुलिस को मुख्यमंत्री के निर्देश पर ज़ीरो टॉलरेंस नीति, खुफिया कार्रवाई को मजबूत करने और संगठित अपराध व ड्रग माफिया के खिलाफ सख्त कदम उठाने के आदेश दिए गए हैं। पूरे राज्य में तकनीक आधारित पुलिसिंग, इंटर-विंग तालमेल और लक्ष्य-आधारित कार्रवाइयां तेज की गई हैं।

उन्होंने बताया कि 6 अप्रैल 2022 से 18 नवंबर 2025 तक पंजाब पुलिस ने गैंगस्टरों के खिलाफ 310 FIR दर्ज की हैं। इस दौरान 300 से अधिक आरोपी ढेर, 30 निष्क्रिय, 511 पिस्तौल, 43 राइफलें, और अन्य भारी हथियार बरामद किए गए। कार्रवाई में 3 पुलिस जवान शहीद और 30 घायल हुए।

चीमा ने आरोप लगाया कि गैंगस्टरवाद को अकाली-भाजपा और कांग्रेस सरकारों ने संरक्षण दिया। उन्होंने कांग्रेस पर मुख्तार अंसारी को राजनीतिक हथियार की तरह इस्तेमाल करने और भाजपा पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग को बढ़ावा देने का आरोप लगाया।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
री-नीट रिजल्ट में गड़बड़ी के आरोप, अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

री-नीट रिजल्ट में गड़बड़ी के आरोप, अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

नई दिल्ली: री-नीट परीक्षा 2026 के परिणाम जारी होने के बाद कथित अनियमितताओं को लेकर राजनीतिक बयानबाज़ी तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने परीक्षा परिणामों में गड़बड़ी के आरोपों को लेकर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर...

ग्रामीण रोजगार को मिलेगा नया बल: ‘वीबी जी राम जी’ योजना शुरू, हर पंचायत में लगेंगे जॉब कार्ड शिविर

ग्रामीण रोजगार को मिलेगा नया बल: ‘वीबी जी राम जी’ योजना शुरू, हर पंचायत में लगेंगे जॉब कार्ड शिविर

चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने ग्रामीण रोजगार को अधिक प्रभावी और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से 'वीबी जी राम जी' (विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन) योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री तरुनप्रीत सिंह...

नंगल हाइडल नहर में युवक की छलांग, परिवार को फोन कर बताई कार की लोकेशन; बाद में मिला शव

नंगल हाइडल नहर में युवक की छलांग, परिवार को फोन कर बताई कार की लोकेशन; बाद में मिला शव

पंजाब के नंगल से एक दुखद घटना सामने आई है। लुधियाना निवासी एक युवक ने कथित तौर पर नंगल हाइडल नहर में छलांग लगा दी। घटना से पहले युवक ने अपने परिवार को फोन कर अपनी कार की लोकेशन बताई थी। बाद में पुलिस ने उसका शव बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। परिवार को किया आखिरी फोन...

CM भगवंत मान बोले- मेरी कमाई मेरी ईमानदारी है, पंजाब के लोगों का भरोसा कभी नहीं टूटने दूंगा

CM भगवंत मान बोले- मेरी कमाई मेरी ईमानदारी है, पंजाब के लोगों का भरोसा कभी नहीं टूटने दूंगा

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रविवार को नकोदर स्थित डेरा अलमस्त बापू लाल बादशाह जी के वार्षिक मेले में माथा टेककर पंजाब की शांति, समृद्धि और सर्वांगीण विकास की कामना की। इसके बाद आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी...

44 साल बाद जालंधर लौटेगी नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप, CM भगवंत मान ने ₹2.14 करोड़ की ग्रांट का किया ऐलान

44 साल बाद जालंधर लौटेगी नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप, CM भगवंत मान ने ₹2.14 करोड़ की ग्रांट का किया ऐलान

पंजाब में खेलों को नई दिशा देने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने दिसंबर में जालंधर के ऐतिहासिक रायज़ादा हंसराज स्टेडियम में आयोजित होने वाली सब-जूनियर नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारियों का जायजा लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने...

Get In Touch
close slider

Get In Touch