AAP पंजाब ने बलतेज पन्नू को राज्य मीडिया प्रभारी बनाया, पार्टी संगठन को मिली नई मजबूती

by | Nov 21, 2025 | National

Nov 21, 2025 | National

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

आम आदमी पार्टी (AAP) पंजाब ने आज एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बदलाव करते हुए पार्टी के जनरल सेक्रेटरी बलतेज पन्नू को राज्य मीडिया प्रभारी (स्टेट मीडिया इंचार्ज) नियुक्त करने की आधिकारिक घोषणा की है। यह नियुक्ति AAP पंजाब अध्यक्ष अमन अरोड़ा और राज्य प्रभारी मनीष सिसोदिया द्वारा जारी पत्र के माध्यम से की गई।

नयी जिम्मेदारी के साथ पन्नू अब पूरे पंजाब में पार्टी की मीडिया रणनीति, संचार प्रबंधन, मीडिया आउटरीच और पत्रकारों से संवाद को मजबूत बनाने का कार्य संभालेंगे। राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़, अनुशासन और संगठनात्मक अनुभव को देखते हुए पार्टी ने उन्हें इस पद के लिए आदर्श विकल्प बताया है।

AAP ने कहा कि इस नियुक्ति से आगामी चुनावी और राजनीतिक चुनौतियों से पहले पार्टी की कम्युनिकेशन टीम और अधिक मजबूत होगी। पन्नू सरकार की नीतियों और पार्टी की पहलों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

पार्टी नेतृत्व ने उम्मीद जताई कि उनकी अगुवाई में AAP पंजाब का संचार तंत्र और अधिक पारदर्शी, गतिशील और जन-केंद्रित बनेगा। पार्टी ने बलतेज पन्नू को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
डौनी बल्ल-अर्श बग्गा गैंग के 2 शूटर गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा बरामद

डौनी बल्ल-अर्श बग्गा गैंग के 2 शूटर गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा बरामद

कमिश्नरेट पुलिस ने संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए विदेश में बैठे कुख्यात गैंगस्टरों डौनी बल्ल और अर्श बग्गा गैंग के दो शूटरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो अवैध पिस्टल, नौ जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। इस संबंध में...

फिल्लौर में डेरा बाबा ब्रह्मदास मेले में बड़ा हादसा, झूला टूटकर गिरा; 4 लोग गंभीर रूप से घायल

फिल्लौर में डेरा बाबा ब्रह्मदास मेले में बड़ा हादसा, झूला टूटकर गिरा; 4 लोग गंभीर रूप से घायल

पंजाब के जालंधर जिले में आने वाले फिल्लौर में चल रहे डेरा बाबा ब्रह्मदास मेले के दौरान शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। मेले में लगा एक झूला अचानक टूटकर गिर गया, जिससे वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में झूले पर सवार और आसपास खड़े कई लोग घायल हो गए, जिनमें...

अजनाला में भारतीय नागरिक गिरफ्तार, AK-47 समेत भारी हथियारों का जखीरा बरामद

अजनाला में भारतीय नागरिक गिरफ्तार, AK-47 समेत भारी हथियारों का जखीरा बरामद

अमृतसर। भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल (BSF) को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। बीएसएफ की 117वीं बटालियन ने अजनाला क्षेत्र के गांव हरड़ खुर्द में एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है।...

रेलवे ट्रैक ब्लास्ट साजिश के दो आरोपी मलेशिया से डिपोर्ट, दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार

रेलवे ट्रैक ब्लास्ट साजिश के दो आरोपी मलेशिया से डिपोर्ट, दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार

पंजाब पुलिस को आतंकवाद के खिलाफ अभियान में बड़ी सफलता मिली है। केंद्रीय एजेंसियों और रॉयल मलेशिया पुलिस के सहयोग से प्रतिबंधित आतंकी संगठन खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स (KZF) से जुड़े दो आरोपियों को मलेशिया से डिपोर्ट कर भारत लाया गया, जहां दिल्ली के इंदिरा गांधी...

पंजाब विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 1 लाख रुपये रिश्वत लेते एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स का SI गिरफ्तार

पंजाब विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 1 लाख रुपये रिश्वत लेते एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स का SI गिरफ्तार

पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत विजिलेंस ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स (ANTF) जालंधर में तैनात सब-इंस्पेक्टर (SI) अमनदीप सिंह को 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ब्यूरो के आधिकारिक...

Get In Touch
close slider

Get In Touch