बलतेज पन्नू का बड़ा बयान—“पिछली सरकारों ने गैंगस्टरों को पाला, मान सरकार उनका सफाया कर रही है”

by | Nov 21, 2025 | National

Nov 21, 2025 | National

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

आम आदमी पार्टी पंजाब के सीनियर नेता और जनरल सेक्रेटरी बलतेज पन्नू ने राज्य में बढ़ते गैंगस्टर विरोधी अभियान पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अमृतसर और लुधियाना में पिछले 24 घंटे के दौरान पंजाब पुलिस की तीव्र कार्रवाई स्पष्ट रूप से मुख्यमंत्री भगवंत मान के सख्त निर्देशों का परिणाम है।

पन्नू ने आरोप लगाया कि पिछली सरकारें—अकाली दल हो या कांग्रेस—इन गैंगस्टरों को राजनीतिक संरक्षण देती रहीं, जिससे वे फलते-फूलते रहे। लेकिन मान सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि पंजाब में गैंगस्टरों के लिए ज़ीरो टॉलरेंस की नीति लागू है।

पन्नू ने कहा कि अब कोई भी अपराधी पंजाब में सिर नहीं उठा पाएगा। कानून तोड़ने वाले को सजा निश्चित है। उन्होंने जनता को भरोसा दिलाया कि पंजाब में कानून व्यवस्था सुरक्षित हाथों में है और आम लोगों को डरने की कोई जरूरत नहीं है।

उन्होंने दोहराया कि ‘आप’ सरकार की कार्रवाई तब तक जारी रहेगी जब तक पंजाब पूरी तरह गैंगस्टर-मुक्त राज्य नहीं बन जाता। पन्नू ने अपराधियों को चेतावनी देते हुए कहा—“अपराध छोड़ दें, नहीं तो परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहें।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
डौनी बल्ल-अर्श बग्गा गैंग के 2 शूटर गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा बरामद

डौनी बल्ल-अर्श बग्गा गैंग के 2 शूटर गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा बरामद

कमिश्नरेट पुलिस ने संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए विदेश में बैठे कुख्यात गैंगस्टरों डौनी बल्ल और अर्श बग्गा गैंग के दो शूटरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो अवैध पिस्टल, नौ जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। इस संबंध में...

फिल्लौर में डेरा बाबा ब्रह्मदास मेले में बड़ा हादसा, झूला टूटकर गिरा; 4 लोग गंभीर रूप से घायल

फिल्लौर में डेरा बाबा ब्रह्मदास मेले में बड़ा हादसा, झूला टूटकर गिरा; 4 लोग गंभीर रूप से घायल

पंजाब के जालंधर जिले में आने वाले फिल्लौर में चल रहे डेरा बाबा ब्रह्मदास मेले के दौरान शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। मेले में लगा एक झूला अचानक टूटकर गिर गया, जिससे वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में झूले पर सवार और आसपास खड़े कई लोग घायल हो गए, जिनमें...

अजनाला में भारतीय नागरिक गिरफ्तार, AK-47 समेत भारी हथियारों का जखीरा बरामद

अजनाला में भारतीय नागरिक गिरफ्तार, AK-47 समेत भारी हथियारों का जखीरा बरामद

अमृतसर। भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल (BSF) को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। बीएसएफ की 117वीं बटालियन ने अजनाला क्षेत्र के गांव हरड़ खुर्द में एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है।...

रेलवे ट्रैक ब्लास्ट साजिश के दो आरोपी मलेशिया से डिपोर्ट, दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार

रेलवे ट्रैक ब्लास्ट साजिश के दो आरोपी मलेशिया से डिपोर्ट, दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार

पंजाब पुलिस को आतंकवाद के खिलाफ अभियान में बड़ी सफलता मिली है। केंद्रीय एजेंसियों और रॉयल मलेशिया पुलिस के सहयोग से प्रतिबंधित आतंकी संगठन खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स (KZF) से जुड़े दो आरोपियों को मलेशिया से डिपोर्ट कर भारत लाया गया, जहां दिल्ली के इंदिरा गांधी...

पंजाब विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 1 लाख रुपये रिश्वत लेते एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स का SI गिरफ्तार

पंजाब विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 1 लाख रुपये रिश्वत लेते एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स का SI गिरफ्तार

पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत विजिलेंस ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स (ANTF) जालंधर में तैनात सब-इंस्पेक्टर (SI) अमनदीप सिंह को 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ब्यूरो के आधिकारिक...

Get In Touch
close slider

Get In Touch