हार के डर से कांग्रेस नेता पंचायत चुनाव रद्द करवाने की बात कर रहें हैं- मलविंदर कंग

by | Oct 14, 2024 | States

Oct 14, 2024 | States

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा

कांग्रेस नेता और पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा के पंचायत चुनाव रद्द करने के बयान पर आम आदमी पार्टी ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। आप सांसद और पार्टी के वरिष्ठ प्रवक्ता मलविंदर सिंह कंग ने कहा कि कहा कि पंचायत चुनावों में बुरी हार के डर से कांग्रेस नेता चुनाव रद्द करने की बात कर रहें हैं।

कंग ने कहा कि कांग्रेस बौखलाई हुई है। येलोग हमारे नेताओं और उम्मीदवारों पर गोलियां चलवा रहे हैं और चुनाव आयोग से हमारी ही शिकायत कर रहे हैं। इसके बावजूद भी मुख्यमंत्री भगवंत मान और आप सरकार लगातार यह कोशिश कर रही है कि चुनाव निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से हो, ताकि गांवों का विकास और तेज गति से हो सके।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस चुनाव में बहुत पीछे है। गांवों के लोग कांग्रेस उम्मीदवारों को भाव नहीं दे रहे हैं क्योंकि इन लोगों की हड़कत वे देख चुके हैं। इस बार लोगों ने आम आदमी पार्टी से जुड़े लोगों को सरपंच बनाने का इरादा कर लिया है। लोग मान सरकार का समर्थन कर पंजाब की तरक्की में अपना योगदान देना चाह रहे हैं। इसीलिए अकाली दल और कांग्रेस के नेता घबराए हुए हैं।

कंग ने कहा कि कांग्रेस और अकाली सरकार के समय पंचायतें बेची जाती थी और चुनावों में भारी पैमाने पर गुंडागर्दी होती थी। आम आदमी पार्टी की सरकार ने इह कल्चर को खत्म किया है और चुनाव को ज्यादा पारदर्शी बनाया है। इसलिए हमारी सरकार ने यह फैसला किया कि सरपंच गांव का होना चाहिए किसी पार्टी का नहीं। इसी बात से कांग्रेस और अकाली नेता चिढ़े हुए हैं और प्रताप बाजवा ने इसे साबित कर कर दिया है।

 

Hanesh Mehta

Chief Editor

पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा
Most Popular
बटाला में पुलिस और गैंगस्टर के बीच मुठभेड़

बटाला में पुलिस और गैंगस्टर के बीच मुठभेड़

पंजाब के बटाला में पुलिस और अमन अंडा गैंग के एक आरोपी के बीच मुठभेड़ होने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, हथियार बरामद कराने के लिए ले जाए जा रहे आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर...

पंजाब में महिलाओं के खातों में ट्रांसफर हुई पहली किस्त, जानें किसे मिले कितने रुपये

पंजाब में महिलाओं के खातों में ट्रांसफर हुई पहली किस्त, जानें किसे मिले कितने रुपये

पंजाब सरकार ने महिलाओं से किए गए चुनावी वादे को पूरा करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए 18 वर्ष से अधिक आयु की पात्र महिलाओं के बैंक खातों में पहली किस्त की राशि ट्रांसफर करनी शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को अपने गृह जिले संगरूर के धूरी से योजना की...

CM भगवंत मान ने 50 डॉक्यूमेंट्री वैन रवाना कीं, 13 हजार गांवों तक पहुंचेगा श्री गुरु रविदास महाराज़ का संदेश

CM भगवंत मान ने 50 डॉक्यूमेंट्री वैन रवाना कीं, 13 हजार गांवों तक पहुंचेगा श्री गुरु रविदास महाराज़ का संदेश

श्री गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्रकाश पर्व को ऐतिहासिक और जनभागीदारी वाला बनाने की दिशा में पंजाब सरकार ने एक बड़ा अभियान शुरू किया है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मंगलवार को 50 अत्याधुनिक मोबाइल डॉक्यूमेंट्री वैनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जो पूरे पंजाब...

नूरा सिस्टर्स के परिवार पर विवाद गहराया, धार्मिक टिप्पणी को लेकर विरोध; पुलिस में शिकायत दर्ज

नूरा सिस्टर्स के परिवार पर विवाद गहराया, धार्मिक टिप्पणी को लेकर विरोध; पुलिस में शिकायत दर्ज

पंजाब की प्रसिद्ध सूफी गायिका नूरा सिस्टर्स के परिवार से जुड़ा एक नया विवाद सामने आया है। कथित धार्मिक टिप्पणी को लेकर मंगलवार को कुछ लोगों ने परिवार के खिलाफ विरोध जताया और मामले में कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि जब वे परिवार से इस मुद्दे पर...

Gold Silver Price Today: सोना हुआ सस्ता, चांदी फिर महंगी; जानिए जालंधर के ताजा भाव

Gold Silver Price Today: सोना हुआ सस्ता, चांदी फिर महंगी; जानिए जालंधर के ताजा भाव

सोना और चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। जालंधर सराफा एसोसिएशन द्वारा मंगलवार को जारी ताजा भाव के अनुसार सोने की कीमतों में गिरावट, जबकि चांदी के दाम में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव और घरेलू मांग का असर...

Get In Touch
close slider

Get In Touch