अमेरिका जाने वालों को बड़ा झटका: H-1B वीजा इंटरव्यू टले, सोशल मीडिया वेरिफिकेशन अनिवार्य

by | Dec 10, 2025 | International

Dec 10, 2025 | International

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

अमेरिका जाकर काम करने का सपना देख रहे हजारों भारतीय युवाओं के लिए एक बड़ा झटका सामने आया है। H-1B और H-4 वीजा प्रक्रिया को लेकर अमेरिकी प्रशासन ने सख्ती और बढ़ा दी है। जानकारी के अनुसार, जिन आवेदकों की सितंबर से दिसंबर के बीच अमेरिकी दूतावास में वीजा अपॉइंटमेंट तय थी और बाद में जिनकी तारीख बदली गई, वे अब पुराने शेड्यूल पर इंटरव्यू नहीं दे सकेंगे। दूतावास में प्रवेश केवल नई निर्धारित अपॉइंटमेंट पर ही मिलेगा।

सूत्रों के मुताबिक, दिसंबर महीने की अधिकांश वीजा अपॉइंटमेंट रद्द कर दी गई हैं और अब इन्हें मार्च 2026 तक के लिए टाल दिया गया है। इससे हजारों छात्रों और प्रोफेशनल्स की योजनाएं प्रभावित हो गई हैं।

सोशल मीडिया वेरिफिकेशन बना नई परेशानी

कानूनी विशेषज्ञों के अनुसार, अमेरिकी विदेश विभाग ने H-1B और H-4 वीजा आवेदकों के लिए सोशल मीडिया वेरिफिकेशन अनिवार्य कर दिया है। 15 दिसंबर से लागू होने वाली इस नई व्यवस्था के तहत सभी आवेदकों को अपने सोशल मीडिया अकाउंट “पब्लिक मोड” में रखने होंगे। अमेरिकी अधिकारी ऑनलाइन गतिविधियों की गहन जांच करेंगे और सुरक्षा के लिहाज से संदिग्ध प्रोफाइल को छांटा जाएगा। इसी कारण बड़ी संख्या में इंटरव्यू मार्च तक के लिए रीशेड्यूल किए गए हैं।

H-1B वीजा प्रोग्राम पर बढ़ी सख्ती

अमेरिकी प्रशासन पहले से ही H-1B वीजा प्रोग्राम पर कड़ी नजर रखे हुए है। इससे पहले नए H-1B वीजा पर भारी शुल्क लगाए जाने और कुछ श्रेणियों की जांच प्रक्रिया कड़ी किए जाने के फैसले सामने आ चुके हैं। यूएस स्टेट डिपार्टमेंट का कहना है कि हर वीजा फैसला राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा होता है और सोशल मीडिया स्क्रीनिंग इसी नीति का हिस्सा है।

क्या है H-1B वीजा

H-1B वीजा अमेरिका का ऐसा वर्क वीजा है, जो उच्च कुशल विदेशी पेशेवरों को सीमित अवधि के लिए काम करने की अनुमति देता है। यह वीजा मुख्य रूप से आईटी, इंजीनियरिंग, हेल्थकेयर, फाइनेंस और साइंस क्षेत्रों के लिए जारी किया जाता है। यह वीजा तीन साल के लिए मिलता है, जिसे बढ़ाकर अधिकतम छह साल तक किया जा सकता है। H-1B धारक अपने परिजनों को H-4 वीजा पर अमेरिका ले जा सकते हैं।

पंजाब में 10 लाख रुपये तक का मुफ्त कैशलेस इलाज, CM सेहत बीमा योजना से मिलेगा बड़ा लाभ

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
री-नीट रिजल्ट में गड़बड़ी के आरोप, अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

री-नीट रिजल्ट में गड़बड़ी के आरोप, अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

नई दिल्ली: री-नीट परीक्षा 2026 के परिणाम जारी होने के बाद कथित अनियमितताओं को लेकर राजनीतिक बयानबाज़ी तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने परीक्षा परिणामों में गड़बड़ी के आरोपों को लेकर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर...

ग्रामीण रोजगार को मिलेगा नया बल: ‘वीबी जी राम जी’ योजना शुरू, हर पंचायत में लगेंगे जॉब कार्ड शिविर

ग्रामीण रोजगार को मिलेगा नया बल: ‘वीबी जी राम जी’ योजना शुरू, हर पंचायत में लगेंगे जॉब कार्ड शिविर

चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने ग्रामीण रोजगार को अधिक प्रभावी और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से 'वीबी जी राम जी' (विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन) योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री तरुनप्रीत सिंह...

नंगल हाइडल नहर में युवक की छलांग, परिवार को फोन कर बताई कार की लोकेशन; बाद में मिला शव

नंगल हाइडल नहर में युवक की छलांग, परिवार को फोन कर बताई कार की लोकेशन; बाद में मिला शव

पंजाब के नंगल से एक दुखद घटना सामने आई है। लुधियाना निवासी एक युवक ने कथित तौर पर नंगल हाइडल नहर में छलांग लगा दी। घटना से पहले युवक ने अपने परिवार को फोन कर अपनी कार की लोकेशन बताई थी। बाद में पुलिस ने उसका शव बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। परिवार को किया आखिरी फोन...

CM भगवंत मान बोले- मेरी कमाई मेरी ईमानदारी है, पंजाब के लोगों का भरोसा कभी नहीं टूटने दूंगा

CM भगवंत मान बोले- मेरी कमाई मेरी ईमानदारी है, पंजाब के लोगों का भरोसा कभी नहीं टूटने दूंगा

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रविवार को नकोदर स्थित डेरा अलमस्त बापू लाल बादशाह जी के वार्षिक मेले में माथा टेककर पंजाब की शांति, समृद्धि और सर्वांगीण विकास की कामना की। इसके बाद आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी...

44 साल बाद जालंधर लौटेगी नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप, CM भगवंत मान ने ₹2.14 करोड़ की ग्रांट का किया ऐलान

44 साल बाद जालंधर लौटेगी नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप, CM भगवंत मान ने ₹2.14 करोड़ की ग्रांट का किया ऐलान

पंजाब में खेलों को नई दिशा देने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने दिसंबर में जालंधर के ऐतिहासिक रायज़ादा हंसराज स्टेडियम में आयोजित होने वाली सब-जूनियर नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारियों का जायजा लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने...

Get In Touch
close slider

Get In Touch