फिरोजपुर में हुक्का बार सहित कई गतिविधियों पर पाबंदी | ADM अमित सरीन ने जारी किए आदेश

by | Oct 6, 2025 | States

Oct 6, 2025 | States

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

फिरोजपुर, पंजाब: जिले में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा को मजबूत करने के लिए सहायक जिला मैजिस्ट्रेट (ADM) अमित सरीन ने सख्त कदम उठाए हैं। धारा 163 के तहत जारी आदेशों में हुक्का बार संचालन सहित कई गतिविधियों पर अगले दो महीनों के लिए प्रतिबंध लगा दिया गया है।

आदेश में शामिल प्रमुख पाबंदियां

ADM द्वारा जारी आदेशों में निम्न गतिविधियों पर रोक लगाई गई है:

  • जिले में हुक्का बार चलाना पूर्णतः प्रतिबंधित।

  • आर्मी असलाह डिपो के 1000 मीटर के दायरे में फसलों के नाड़ को जलाने पर पाबंदी।

  • बिना NOC (अनापत्ति प्रमाण पत्र) प्राप्त किए होटल, रेस्टोरेंट, सिनेमा हॉल, मैरिज पैलेस खोलने पर रोक।

  • रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक तेज आवाज वाली आतिशबाजी, डीजे, ढोल और अन्य ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले साधनों का उपयोग प्रतिबंधित।

  • बिना संबंधित पुलिस स्टेशन को सूचना दिए अपने घरों में किराएदार रखने पर रोक

  • बिना पुलिस सूचना के कार्यस्थलों पर प्रवासियों को काम पर रखने पर रोक

दो महीने तक लागू रहेंगी पाबंदियां

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह आदेश जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से लिए गए हैं और अगले दो महीनों तक लागू रहेंगे। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन का संदेश

ADM अमित सरीन ने कहा कि यह कदम जिले की सुरक्षा और शांति बनाए रखने के लिए जरूरी है। आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे इन आदेशों का पालन करें और प्रशासन का सहयोग करें।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
री-नीट रिजल्ट में गड़बड़ी के आरोप, अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

री-नीट रिजल्ट में गड़बड़ी के आरोप, अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

नई दिल्ली: री-नीट परीक्षा 2026 के परिणाम जारी होने के बाद कथित अनियमितताओं को लेकर राजनीतिक बयानबाज़ी तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने परीक्षा परिणामों में गड़बड़ी के आरोपों को लेकर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर...

ग्रामीण रोजगार को मिलेगा नया बल: ‘वीबी जी राम जी’ योजना शुरू, हर पंचायत में लगेंगे जॉब कार्ड शिविर

ग्रामीण रोजगार को मिलेगा नया बल: ‘वीबी जी राम जी’ योजना शुरू, हर पंचायत में लगेंगे जॉब कार्ड शिविर

चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने ग्रामीण रोजगार को अधिक प्रभावी और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से 'वीबी जी राम जी' (विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन) योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री तरुनप्रीत सिंह...

नंगल हाइडल नहर में युवक की छलांग, परिवार को फोन कर बताई कार की लोकेशन; बाद में मिला शव

नंगल हाइडल नहर में युवक की छलांग, परिवार को फोन कर बताई कार की लोकेशन; बाद में मिला शव

पंजाब के नंगल से एक दुखद घटना सामने आई है। लुधियाना निवासी एक युवक ने कथित तौर पर नंगल हाइडल नहर में छलांग लगा दी। घटना से पहले युवक ने अपने परिवार को फोन कर अपनी कार की लोकेशन बताई थी। बाद में पुलिस ने उसका शव बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। परिवार को किया आखिरी फोन...

CM भगवंत मान बोले- मेरी कमाई मेरी ईमानदारी है, पंजाब के लोगों का भरोसा कभी नहीं टूटने दूंगा

CM भगवंत मान बोले- मेरी कमाई मेरी ईमानदारी है, पंजाब के लोगों का भरोसा कभी नहीं टूटने दूंगा

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रविवार को नकोदर स्थित डेरा अलमस्त बापू लाल बादशाह जी के वार्षिक मेले में माथा टेककर पंजाब की शांति, समृद्धि और सर्वांगीण विकास की कामना की। इसके बाद आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी...

44 साल बाद जालंधर लौटेगी नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप, CM भगवंत मान ने ₹2.14 करोड़ की ग्रांट का किया ऐलान

44 साल बाद जालंधर लौटेगी नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप, CM भगवंत मान ने ₹2.14 करोड़ की ग्रांट का किया ऐलान

पंजाब में खेलों को नई दिशा देने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने दिसंबर में जालंधर के ऐतिहासिक रायज़ादा हंसराज स्टेडियम में आयोजित होने वाली सब-जूनियर नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारियों का जायजा लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने...

Get In Touch
close slider

Get In Touch