अमृतसर में बड़ा खुलासा: ISI एजेंट के संपर्क में हथियार सप्लाई करने वाला हरप्रीत सिंह हैप्पी गिरफ्तार

by | Oct 6, 2025 | Crime

Oct 6, 2025 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

पंजाब पुलिस ने आतंकवाद और अवैध हथियारों की सप्लाई नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई की है। थाना घरिंडा पुलिस ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के एजेंट टाइगर के संपर्क में काम करने वाले हरप्रीत सिंह हैप्पी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 2 हैंड ग्रेनेड बरामद किए हैं।

SSP देहाती ने दी जानकारी

SSP देहाती मनिंदर सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 2 अक्टूबर को पुलिस ने पहले रविंद्र सिंह रवि को गिरफ्तार किया था, जिसके पास से भी दो हैंड ग्रेनेड बरामद हुए थे। उसी मामले की कड़ी में इनपुट मिलने पर हरप्रीत सिंह हैप्पी को पकड़ा गया।

ISI से सीधा कनेक्शन

प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि हरप्रीत सिंह हैप्पी पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के एजेंट टाइगर के संपर्क में था। वह ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से भेजे गए हथियारों और ग्रेनेड की खेप को उठाकर पंजाब में आगे सप्लाई करता था।

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है। जांच का दायरा यह पता लगाने पर केंद्रित है कि अब तक कितनी खेप पंजाब में पहुंचाई गई और किन-किन लोगों तक हथियार सप्लाई किए गए। पुलिस इस नेटवर्क के और लोगों की तलाश कर रही है।

बढ़ती ड्रोन गतिविधियां चिंता का विषय

पिछले कुछ समय से पाकिस्तान की ओर से पंजाब में ड्रोन के जरिए हथियार और नशा भेजने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। यह गिरफ्तारी ऐसे नेटवर्क को तोड़ने की दिशा में पुलिस की बड़ी कामयाबी मानी जा रही है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
AAP को बुढलाडा में बड़ी मजबूती, बोहा-बरेटा के कई आजाद पार्षद पार्टी में शामिल

AAP को बुढलाडा में बड़ी मजबूती, बोहा-बरेटा के कई आजाद पार्षद पार्टी में शामिल

पंजाब में हाल ही में हुए नगर निगम, नगर काउंसिल और नगर पंचायत चुनावों के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) का जनाधार लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। इसी कड़ी में बुढलाडा विधानसभा क्षेत्र में पार्टी को उस समय बड़ी मजबूती मिली जब नगर काउंसिल बोहा और बरेटा के कई आजाद पार्षद आम आदमी...

मानसा में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से दो युवकों की मौके पर मौत, गांव में मातम

मानसा में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से दो युवकों की मौके पर मौत, गांव में मातम

पंजाब के मानसा जिले से एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। भीखी क्षेत्र के पास बहादुर सिंह वाला ड्रेन के निकट हुए भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतकों की पहचान सुखबीर सिंह (19)...

31 साल बाद भाजपा छोड़ AAP में शामिल हुए सुनील चाम, जालंधर के जॉर्ज सागर भी समर्थकों समेत थामी झाड़ू

31 साल बाद भाजपा छोड़ AAP में शामिल हुए सुनील चाम, जालंधर के जॉर्ज सागर भी समर्थकों समेत थामी झाड़ू

पंजाब की राजनीति में बुधवार को बड़ा घटनाक्रम देखने को मिला, जब फगवाड़ा के वरिष्ठ भाजपा नेता सुनील चाम और जालंधर के भाजपा नेता जॉर्ज सागर अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी (AAP) में शामिल हो गए। दोनों नेताओं का पार्टी में स्वागत पंजाब AAP अध्यक्ष अमन अरोड़ा,...

आनंदपुर साहिब हाइडल नहर ओवरफ्लो, भनुपली क्षेत्र के गांवों में बढ़ी चिंता

आनंदपुर साहिब हाइडल नहर ओवरफ्लो, भनुपली क्षेत्र के गांवों में बढ़ी चिंता

रूपनगर जिले के भनुपली क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब आनंदपुर साहिब हाइडल नहर का एक हिस्सा भनुपली साइफन के पास अचानक ओवरफ्लो होने लगा। नहर से पानी बाहर निकलता देख आसपास के गांवों के लोगों में चिंता का माहौल बन गया। स्थानीय निवासियों ने तुरंत संबंधित विभाग को सूचना...

सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए खुशखबरी, एक दिन में कीमतों में बड़ी गिरावट

सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए खुशखबरी, एक दिन में कीमतों में बड़ी गिरावट

सोना और चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। बुधवार को सराफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई। जालंधर सराफा एसोसिएशन द्वारा जारी ताजा भाव के अनुसार सोने और चांदी के दामों में भारी कमी आई है, जिससे ग्राहकों...

Get In Touch
close slider

Get In Touch