Faridkot हादसे के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान

by | Feb 18, 2025 | National

Feb 18, 2025 | National

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

फरीदकोट में आज सुबह एक बड़ा हादसा हो गया, जहां यात्रियों से भरी एक बस ट्रक से टकराने के बाद नाले में गिर गई। इस दुर्घटना में एक बच्चे समेत 6 लोगों के मारे जाने की खबर है तथा कई लोग घायल हुए हैं। इस मामले के लोकर पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Mann) भी एक्शन मोड में हैं।

CM Mann लगातार प्रशासनिक अधिकारियों के संपर्क में हैं और उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर चुके हैं। उन्होंने प्रशासन से घायलों की मदद करने को कहा है। इसके साथ ही इस दुर्घटना में जान गंवाने वाले यात्रियों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

 

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने ट्वीट कर लिखा, “फरीदकोट में आज सुबह एक बड़ा हादसा हुआ, जहां यात्रियों से भरी एक बस ट्रक से टकराने के बाद नाले में गिर गई। जिससे कई लोग घायल हो गए और कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। मैंने प्रशासन से घायलों की तुरंत मदद करने को कहा है और मैं लगातार प्रशासन के संपर्क में हूं। हम इस हादसे में जान गंवाने वाले यात्रियों की आत्मिक शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हैं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।”

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
अजनाला में भारतीय नागरिक गिरफ्तार, AK-47 समेत भारी हथियारों का जखीरा बरामद

अजनाला में भारतीय नागरिक गिरफ्तार, AK-47 समेत भारी हथियारों का जखीरा बरामद

अमृतसर। भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल (BSF) को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। बीएसएफ की 117वीं बटालियन ने अजनाला क्षेत्र के गांव हरड़ खुर्द में एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है।...

रेलवे ट्रैक ब्लास्ट साजिश के दो आरोपी मलेशिया से डिपोर्ट, दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार

रेलवे ट्रैक ब्लास्ट साजिश के दो आरोपी मलेशिया से डिपोर्ट, दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार

पंजाब पुलिस को आतंकवाद के खिलाफ अभियान में बड़ी सफलता मिली है। केंद्रीय एजेंसियों और रॉयल मलेशिया पुलिस के सहयोग से प्रतिबंधित आतंकी संगठन खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स (KZF) से जुड़े दो आरोपियों को मलेशिया से डिपोर्ट कर भारत लाया गया, जहां दिल्ली के इंदिरा गांधी...

पंजाब विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 1 लाख रुपये रिश्वत लेते एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स का SI गिरफ्तार

पंजाब विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 1 लाख रुपये रिश्वत लेते एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स का SI गिरफ्तार

पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत विजिलेंस ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स (ANTF) जालंधर में तैनात सब-इंस्पेक्टर (SI) अमनदीप सिंह को 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ब्यूरो के आधिकारिक...

NEET पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, संगीता धीर ने उठाए बड़े सवाल

NEET पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, संगीता धीर ने उठाए बड़े सवाल

जिला कपूरथला महिला कांग्रेस की प्रधान संगीता धीर ने नीट (NEET) परीक्षा में कथित पेपर लीक और सामने आई अनियमितताओं को बेहद गंभीर मामला बताते हुए इसकी निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक परीक्षा का मुद्दा नहीं बल्कि देश के लाखों...

जालंधर में श्री गुरु रविदास गुरुद्वारा में बेअदबी की घटना से रोष, महिला गिरफ्तार

जालंधर में श्री गुरु रविदास गुरुद्वारा में बेअदबी की घटना से रोष, महिला गिरफ्तार

जालंधर जिले के गांव संगवाल स्थित श्री गुरु रविदास गुरुद्वारा साहिब में कथित बेअदबी की घटना सामने आने के बाद इलाके में तनाव और रोष का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार गुरुद्वारा साहिब में एक महिला...

Get In Touch
close slider

Get In Touch