,एक्मश्दान मोड में पंजाब के मान, मतदान के दौरान राशन घटाने के बारे फैलाई अफ़वाहों को सिरे से ख़ारिज किया, मांगी पूरी रिर्पोट

by | Jun 8, 2024 | Political

Jun 8, 2024 | Political

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

 

 

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज कहा कि राज्य सरकार घर-घर राशन स्कीम के अंतर्गत लाभार्थियों को राशन की निर्विघ्न सप्लाई को यकीनी बनाने के लिए पूर्ण तौर पर वचनबद्ध है।

आज यहाँ इस स्कीम का जायज़ा लेने के लिए हुई मीटिंग की अध्यक्षता करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि संकुचित राजनैतिक हितों के कारण लोगों को गुमराह करने की घटिया चालों चलने वाले कुछ लोगों ने यह अफ़वाह फैलायी थी कि राज्य सरकार की तरफ से राशन में बड़ी कटौती की गई है। उन्होंने कहा कि यह बात बिल्कुल बेबुनियाद और ग़ैर-वाजिब है क्योंकि इस स्कीम के अंतर्गत सभी लाभार्थियों को यह सुविधा मिल रही है और उनको पूरा राशन दिया जा रहा है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि उन्होंने राज्य भर के सभी डिप्टी कमिशनरों से इस सम्बन्धी रिपोर्ट पहले ही माँगी हुई है जिससे लाभार्थियों को इस स्कीम का बाकायदा लाभ मिल सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पूरे पंजाब के लिए बड़े गौरव और संतोष की बात है कि राज्य भर में स्थापित की गई माडल फेयर प्राइस शापज़ ( एम. एफ. पी. एस.) के द्वारा लाभार्थियों को राशन बांटा जा रहा है। उन्होंने कहा कि 40.19 लाख राशन कार्डों के द्वारा 1.54 करोड़ लाभार्थी राशन प्राप्त कर रहे हैं और यह सुविधा हर तरह से जारी रहेगी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह स्कीम लोगों को राशन की निर्विघ्न और दिक्कत रहित डलिवरी की व्यवस्था करती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वह दिन बीत चुके हैं जब लोगों को लम्बी कतारों में खड़े होकर राष्ट्रीय ख़ाद्य सुरक्षा एक्ट के अंतर्गत मिलता अनाज प्राप्त करने के लिए भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। उन्होंने अफ़सोस प्रकट किया कि लोगों को रोज़मर्रा के काम छोड़ने या असमय अनाज लेने समय बहुती बार परेशानी का सामना करना पड़ता था। भगवंत सिंह मान ने कहा कि अब लाभार्थियों के घरों के नज़दीक राशन का वितरण करके एक नये युग की शुरुआत की गई है जिससे लाभार्थियों को राशन लेने के लिए ख़ास कर ख़राब मौसम में लाइनों में खड़े होने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। उन्होंने आगे कहा कि इससे जहाँ लोगों को पौष्टिक अनाज मुहैया करवाना यकीनी बनाया जायेगा, वहीं उनके समय, पैसे और ऊर्जा की बचत भी होगी।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
अमेरिका से गांव लौट रहे दंपति की दर्दनाक हादसे में मौत

अमेरिका से गांव लौट रहे दंपति की दर्दनाक हादसे में मौत

पंजाब के पट्टी क्षेत्र से जुड़े एक दंपति की हरियाणा के पानीपत के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब दोनों अमेरिका से अपने पैतृक गांव मरगिंदपुरा लौट रहे थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्व सरपंच रणजीत सिंह और उनकी पत्नी सतिंदर कौर अमेरिका...

दोस्ती का भरोसा तोड़ा, महिला से दुष्कर्म और फोटो-वीडियो वायरल करने का आरोप

दोस्ती का भरोसा तोड़ा, महिला से दुष्कर्म और फोटो-वीडियो वायरल करने का आरोप

पंजाब के लुधियाना में दोस्ती के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। एक महिला ने अपने परिचित युवक पर जबरन दुष्कर्म करने और उसकी अश्लील तस्वीरें व वीडियो वायरल करने का आरोप लगाया है। थाना फोकल प्वाइंट पुलिस को दिए बयान में पीड़िता ने बताया कि आरोपी हरजिंदर...

200 रुपये की टिकट से चमकी किस्मत, जीरकपुर का सिक्योरिटी गार्ड बना करोड़पति

200 रुपये की टिकट से चमकी किस्मत, जीरकपुर का सिक्योरिटी गार्ड बना करोड़पति

मोहाली के जीरकपुर में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में काम करने वाले एक व्यक्ति की किस्मत अचानक चमक गई। पंजाब स्टेट लॉटरी में उसने डेढ़ करोड़ रुपये का पहला इनाम जीतकर सबको हैरान कर दिया। जानकारी के अनुसार पंचकूला जिले की रायपुर रानी तहसील के गांव मौली निवासी कपिल ने 200...

नैंसी ग्रेवाल मौत मामला: मां ने वीडियो जारी कर मांगी माफी, कहा– सदमे में ले लिए कई नाम

नैंसी ग्रेवाल मौत मामला: मां ने वीडियो जारी कर मांगी माफी, कहा– सदमे में ले लिए कई नाम

मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नैंसी ग्रेवाल की मौत का मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है। इस मामले में अब नया मोड़ तब आया जब नैंसी की मां ने उनकी सोशल मीडिया आईडी से एक भावुक वीडियो साझा करते हुए पहले लगाए गए आरोपों को लेकर माफी मांग ली। करीब 55 सेकंड के इस वीडियो...

पंजाब-दिल्ली रेलवे ट्रैक को बम से उड़ाने की धमकी, खालिस्तान नेशनल आर्मी के नाम से ई-मेल

पंजाब-दिल्ली रेलवे ट्रैक को बम से उड़ाने की धमकी, खालिस्तान नेशनल आर्मी के नाम से ई-मेल

पंजाब में एक बार फिर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। आतंकी संगठन खालिस्तान नेशनल आर्मी के नाम से रेलवे विभाग को ई-मेल भेजकर पंजाब-दिल्ली रेलवे ट्रैक को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। धमकी मिलने के बाद रेलवे प्रशासन और पंजाब पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।...

Get In Touch
close slider

Get In Touch