नैंसी ग्रेवाल मौत मामला: मां ने वीडियो जारी कर मांगी माफी, कहा– सदमे में ले लिए कई नाम

by | Mar 10, 2026 | International

Mar 10, 2026 | International

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नैंसी ग्रेवाल की मौत का मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है। इस मामले में अब नया मोड़ तब आया जब नैंसी की मां ने उनकी सोशल मीडिया आईडी से एक भावुक वीडियो साझा करते हुए पहले लगाए गए आरोपों को लेकर माफी मांग ली।

करीब 55 सेकंड के इस वीडियो में नैंसी की मां ने कहा कि वह अपनी बेटी की मौत के बाद गहरे सदमे में हैं और मानसिक रूप से बेहद परेशान हैं। उन्होंने कहा कि इस दर्द और तनाव के कारण उन्होंने बिना सोचे-समझे कई लोगों के नाम ले लिए थे।

वीडियो में उन्होंने हाथ जोड़कर कहा कि सोशल मीडिया और फोन कॉल के जरिए कई लोग उन्हें लगातार उकसा रहे थे और अलग-अलग नाम लेने के लिए कह रहे थे। उसी दबाव में आकर उन्होंने कुछ लोगों के नाम ले लिए, जबकि उनका किसी से व्यक्तिगत विवाद नहीं है।

नैंसी की मां ने स्पष्ट किया कि वह किसी निर्दोष व्यक्ति पर झूठा आरोप लगाने की जिम्मेदारी नहीं लेना चाहतीं। उन्होंने कहा कि सच्चाई पुलिस जांच में सामने आएगी और उनका परिवार पहले ही इस दुखद घटना से टूट चुका है।

नैंसी ग्रेवाल की मौत के बाद सोशल मीडिया पर काफी विवाद खड़ा हो गया था और कई प्रभावशाली लोगों के नाम चर्चा में आए थे। हालांकि अब उनकी मां के इस माफीनामे के बाद कई लोगों को राहत मिली है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
UPSC-2025 में सफल उम्मीदवारों का मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किया सम्मान, बोले- आम परिवारों के बच्चे बढ़ा रहे पंजाब का गौरव

UPSC-2025 में सफल उम्मीदवारों का मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किया सम्मान, बोले- आम परिवारों के बच्चे बढ़ा रहे पंजाब का गौरव

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोमवार को संघ लोक सेवा आयोग (UPSC)-2025 की प्रतिष्ठित परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों को सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पंजाब के सामान्य परिवारों से आने वाले युवा अपनी मेहनत, प्रतिभा और दृढ़ संकल्प के दम पर देश की...

पंजाब में जल्द दस्तक देगा प्री-मानसून, 19-20 जून को बारिश के आसार

पंजाब में जल्द दस्तक देगा प्री-मानसून, 19-20 जून को बारिश के आसार

पंजाब में पिछले दिनों हुई बारिश के बाद मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। तापमान में गिरावट दर्ज होने से लोगों को भीषण गर्मी और उमस से काफी राहत मिली है। अब मौसम विभाग ने राज्य में प्री-मानसून गतिविधियों को लेकर नई संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार 16 जून से 18...

सोना-चांदी ने फिर भरी उड़ान, जालंधर में गोल्ड ₹1.54 लाख के पार, चांदी ने बनाया नया रिकॉर्ड

सोना-चांदी ने फिर भरी उड़ान, जालंधर में गोल्ड ₹1.54 लाख के पार, चांदी ने बनाया नया रिकॉर्ड

निवेशकों के लिए बड़ी खबर, सोना और चांदी दोनों में जबरदस्त तेजी सोना और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव के बीच सोमवार को दोनों कीमती धातुओं ने जोरदार बढ़त दर्ज की। जालंधर सराफा एसोसिएशन के ताजा आंकड़ों के अनुसार 24 कैरेट सोने की कीमत बढ़कर 1,54,500 रुपये प्रति 10...

जानें कैसा रहेगा आपका दिन, किस राशि को मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सावधान

जानें कैसा रहेगा आपका दिन, किस राशि को मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सावधान

ज्योतिषाचार्य शीतल वर्मा के अनुसार, 15 जून 2026 सोमवार का दिन कई राशियों के लिए नई संभावनाएं लेकर आ रहा है। चंद्रमा की स्थिति और ग्रहों के प्रभाव से कुछ राशियों को आर्थिक लाभ, नौकरी में तरक्की और पारिवारिक सुख मिलने के योग बन रहे हैं, जबकि कुछ राशियों को स्वास्थ्य और...

पंजाब के रैवेन्यू विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के तबादले

पंजाब के रैवेन्यू विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के तबादले

पंजाब सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से रैवेन्यू विभाग में बड़े स्तर पर फेरबदल किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सरकार ने राज्य भर में कार्यरत कई तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। सरकारी आदेशों के तहत...

Get In Touch
close slider

Get In Touch