आगामी मानसून सीजन के दौरान किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पंजाब सरकार पूरी तरह तैयार: अनुराग वर्मा

by | Jun 8, 2024 | Political

Jun 8, 2024 | Political

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
[the_ad id="34930"]

 

 

पंजाब के मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान की तरफ से आगामी मानसून सीजन दौरान किसी भी स्थिति से निपटने के लिए प्रबंधों का जायज़ा लेने के दिए निर्देशों पर मुख्य सचिव श्री अनुराग वर्मा ने सम्बन्धित विभागों के उच्च अधिकारियों और सभी डिप्टी कमिश्नरों के साथ मीटिंग की और बाढ़ की रोकथाम सम्बन्धित कामों की स्थिति और तैयारियों का जायज़ा लिया।

 

मुख्य सचिव श्री वर्मा ने कहा कि राज्य सरकार आने वाले मानसून सीजन दौरान किसी भी स्थिति के साथ निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि राज्य में बड़ी संख्या में काम प्रगति अधीन है जो मानसून शुरू होने से पहले पूरे कर लिए जाएंगे। बाढ़ के सीजन के लिए की जा रही तैयारियों का नोटिस लेते हुए मुख्य सचिव ने डिप्टी कमिश्नरों को पिछली घटनाओं को ध्यान में रखते अलग- अलग रणनीतक स्थानों पर मिट्टी के साथ भरे ई.सी. बैगों का स्टाक रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि डिप्टी कमिशनर अपने- अपने जिलों में किए गए कामों का जायज़ा लेने और अपने अधिकार क्षेत्र अधीन संवेदनशील स्थानों का दौरा कर समीक्षा करे।

 

मुख्य सचिव ने राज्य सरकार की तरफ से किये जा रहे कामों के विवरण जारी करते बताया कि जल स्रोत विभाग द्वारा पहली बार स्टेट डिज़ास्टर मिटीगेशन फंड ( एस.डी.एम.एफ.) के द्वारा 75 करोड़ रुपए की लागत वाले 65 काम किए जा रहे है। इसके इलावा मगनरेगा अधीन और उनके साथ मिल कर लगभग 150 करोड़ रुपए के 716 काम किये जा रहे है। इसके साथ ही लगभग 15 करोड़ रुपए के 129 काम विभागीय मशीनरी के द्वारा पूरे किये जाने है। उन्होंने आगे बताया कि प्राथिकमता और ज़रूरत के आधार पर स्टेट फंडों के द्वारा लगभग 81 करोड़ रुपए के 327 काम किये जाने का प्रावधान है। इस तरह जल स्रोत विभाग की तरफ से साल 2024- 25 में लगभग 321 करोड़ रुपए के कुल 1237 काम किए जाएंगे। इस बार ड्रेनों के किनारों पर बाँस के पौधे लगा कर नयी पहलकदमी शुरू की है। बाँस के पौधे प्राकृतिक रुकावट के तौर पर काम करते है और ड्रेन के किनारों को होने वाले नुक्सान को रोकते हैं। ड्रेनों के साथ कुल 2 50, 000 बाँस के पौधे लगाए गए हैं। विभाग की तरफ से बाढ की रोकथाम के लिए चैक डैमों का निर्माण का काम भी शुरू किया गया है। ड्रेनों/ नालों पर लगभग 432 चैक डैम बनाऐ गए है।

 

मुख्य सचिव श्री वर्मा ने एन. एच. ए. आई., लोक निर्माण विभाग और मंडी बोर्ड को बाढ़ के पानी में आने वाली संभावित रुकावटों को दूर करने के निर्देश दिए जिससे पानी के बहाव में कोई रुकावट न आए। एन. एच. ए. आई. ने कहा कि मानसून की शुरुआत से पहले ड्रेनों की सफ़ाई को यकीनी बनाया जाएगा।

 

मीटिंग में प्रमुख सचिव वित्त अजोए कुमार सिन्हा, प्रमुख सचिव जल स्रोत कृष्ण कुमार, सचिव लोक निर्माण प्रियांक भारती, सचिव राजस्व अरशदीप सिंह थिंद, सचिव वित्त दिपरवा लाकड़ा, सचिव ग्रामीण विकास एवं पंचायत अमित कुमार, सचिव कृषि अजीत जोशी और वीडियो कानफरंसिंग के द्वारा एन. एच. आई. के अधिकारी और समूह डिप्टी कमिश्नर उपस्थित थे।

[the_ad id="36914"]
[the_ad id="34930"]

Hanesh Mehta

Chief Editor

[the_ad id="30706"]
[the_ad id="34930"]
Most Popular
फगवाड़ा की नन्हीं वरिहा हांडा ने रचा इतिहास, महज 1 साल 10 महीने में इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज

फगवाड़ा की नन्हीं वरिहा हांडा ने रचा इतिहास, महज 1 साल 10 महीने में इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज

फगवाड़ा की नन्हीं बच्ची वरिहा हांडा ने बेहद कम उम्र में बड़ी उपलब्धि हासिल कर पूरे शहर का नाम रोशन कर दिया है। महज 1 वर्ष 10 महीने की उम्र में वरिहा ने अपनी असाधारण प्रतिभा के दम पर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स (IBR) में अपना नाम दर्ज करवाया है। इतनी छोटी उम्र में इस तरह...

पंजाब में 14 अप्रैल को सरकारी छुट्टी: बैसाखी और अंबेडकर जयंती पर बंद रहेंगे स्कूल-दफ्तर

पंजाब में 14 अप्रैल को सरकारी छुट्टी: बैसाखी और अंबेडकर जयंती पर बंद रहेंगे स्कूल-दफ्तर

पंजाब सरकार ने 14 अप्रैल को पूरे राज्य में सरकारी छुट्टी घोषित की है। बैसाखी और डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के मौके पर यह अवकाश रहेगा, जिसके चलते सभी सरकारी और निजी स्कूल, कॉलेज तथा सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। सरकार द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, इस दिन शैक्षणिक संस्थानों...

पंजाब कैबिनेट का बड़ा फैसला: गुरु ग्रंथ साहिब बेअदबी पर उम्रकैद तक सज़ा का प्रस्ताव

पंजाब कैबिनेट का बड़ा फैसला: गुरु ग्रंथ साहिब बेअदबी पर उम्रकैद तक सज़ा का प्रस्ताव

पंजाब में धार्मिक पवित्रता और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में राज्य मंत्रिमंडल ने बड़ा फैसला लिया है। कैबिनेट ने ‘जगत ज्योति श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) विधेयक-2026’ को मंजूरी दे दी है, जिसमें बेअदबी के...

पंजाब पुलिस की बड़ी कामयाबी: ग्रेनेड हमले का पर्दाफाश, ISI लिंक वाले 6 आरोपी गिरफ्तार

पंजाब पुलिस की बड़ी कामयाबी: ग्रेनेड हमले का पर्दाफाश, ISI लिंक वाले 6 आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने फरीदकोट पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए भिंडी सैदा थाना पर हुए ग्रेनेड हमले के मामले को सुलझाने में बड़ी सफलता हासिल की है। इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से 2 अवैध पिस्तौल भी बरामद की गई हैं।...

बब्बू मान का विवादित बयान: पॉडकास्टर्स और पत्रकारों पर साधा निशाना, वीडियो वायरल

बब्बू मान का विवादित बयान: पॉडकास्टर्स और पत्रकारों पर साधा निशाना, वीडियो वायरल

मशहूर पंजाबी गायक बब्बू मान एक बार फिर अपने विवादित बयान को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। इस बार उन्होंने पॉडकास्टर्स और कुछ पत्रकारों पर तीखा हमला बोला है। स्पेन के बार्सेलोना में एक लाइव शो के दौरान बब्बू मान ने मंच से ऐसे लोगों पर नाराजगी जताते हुए उन्हें कड़े...

Get In Touch
close slider

Get In Touch