पंजाब-दिल्ली रेलवे ट्रैक को बम से उड़ाने की धमकी, खालिस्तान नेशनल आर्मी के नाम से ई-मेल

by | Mar 10, 2026 | Crime

Mar 10, 2026 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

पंजाब में एक बार फिर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। आतंकी संगठन खालिस्तान नेशनल आर्मी के नाम से रेलवे विभाग को ई-मेल भेजकर पंजाब-दिल्ली रेलवे ट्रैक को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। धमकी मिलने के बाद रेलवे प्रशासन और पंजाब पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार अज्ञात व्यक्ति द्वारा eleonorekouassiny@gmail.com आईडी से रेलवे विभाग की आधिकारिक ई-मेल आईडी cpro@nr.railnet.gov.in और gm@nr.railnet.gov.in पर संदेश भेजा गया। ई-मेल में दावा किया गया कि पंजाब-दिल्ली रेलवे ट्रैक पर आईईडी लगाकर धमाका किया जाएगा। इसके साथ ही लोगों को ट्रेनों में सफर न करने और अपने बच्चों को सुरक्षित रखने की चेतावनी भी दी गई है।

सूत्रों के मुताबिक ई-मेल के अंत में इंजीनियर गुरनेक सिंह, रूकन साहेवाल और डॉक्टर गुरनीरवेयर सिंह खान राजदा जैसे नाम भी लिखे गए हैं। सुरक्षा एजेंसियां इन नामों और ई-मेल की सत्यता की जांच कर रही हैं।

धमकी के बाद रेलवे स्टेशनों, प्लेटफॉर्म और ट्रेनों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत कर दिया गया है। रेलवे पुलिस और स्थानीय पुलिस द्वारा रेलवे ट्रैक के आसपास भी निगरानी बढ़ा दी गई है। इसके अलावा संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए लगातार तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

एसपी जीआरपी पंजाब बलराम राणा ने बताया कि रेलवे पुलिस पूरी तरह सतर्क है। उन्होंने कहा कि जीआरपी द्वारा नियमित रूप से प्लेटफार्मों पर चैकिंग की जाती है और लंबी दूरी की ट्रेनों में समय-समय पर तलाशी अभियान चलाया जाता है।

उन्होंने यात्रियों से भी अपील की कि अगर उन्हें स्टेशन या ट्रेन में कोई संदिग्ध या लावारिस वस्तु दिखाई दे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें और स्वयं उसे छूने की कोशिश न करें।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
UPSC-2025 में सफल उम्मीदवारों का मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किया सम्मान, बोले- आम परिवारों के बच्चे बढ़ा रहे पंजाब का गौरव

UPSC-2025 में सफल उम्मीदवारों का मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किया सम्मान, बोले- आम परिवारों के बच्चे बढ़ा रहे पंजाब का गौरव

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोमवार को संघ लोक सेवा आयोग (UPSC)-2025 की प्रतिष्ठित परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों को सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पंजाब के सामान्य परिवारों से आने वाले युवा अपनी मेहनत, प्रतिभा और दृढ़ संकल्प के दम पर देश की...

पंजाब में जल्द दस्तक देगा प्री-मानसून, 19-20 जून को बारिश के आसार

पंजाब में जल्द दस्तक देगा प्री-मानसून, 19-20 जून को बारिश के आसार

पंजाब में पिछले दिनों हुई बारिश के बाद मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। तापमान में गिरावट दर्ज होने से लोगों को भीषण गर्मी और उमस से काफी राहत मिली है। अब मौसम विभाग ने राज्य में प्री-मानसून गतिविधियों को लेकर नई संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार 16 जून से 18...

सोना-चांदी ने फिर भरी उड़ान, जालंधर में गोल्ड ₹1.54 लाख के पार, चांदी ने बनाया नया रिकॉर्ड

सोना-चांदी ने फिर भरी उड़ान, जालंधर में गोल्ड ₹1.54 लाख के पार, चांदी ने बनाया नया रिकॉर्ड

निवेशकों के लिए बड़ी खबर, सोना और चांदी दोनों में जबरदस्त तेजी सोना और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव के बीच सोमवार को दोनों कीमती धातुओं ने जोरदार बढ़त दर्ज की। जालंधर सराफा एसोसिएशन के ताजा आंकड़ों के अनुसार 24 कैरेट सोने की कीमत बढ़कर 1,54,500 रुपये प्रति 10...

जानें कैसा रहेगा आपका दिन, किस राशि को मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सावधान

जानें कैसा रहेगा आपका दिन, किस राशि को मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सावधान

ज्योतिषाचार्य शीतल वर्मा के अनुसार, 15 जून 2026 सोमवार का दिन कई राशियों के लिए नई संभावनाएं लेकर आ रहा है। चंद्रमा की स्थिति और ग्रहों के प्रभाव से कुछ राशियों को आर्थिक लाभ, नौकरी में तरक्की और पारिवारिक सुख मिलने के योग बन रहे हैं, जबकि कुछ राशियों को स्वास्थ्य और...

पंजाब के रैवेन्यू विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के तबादले

पंजाब के रैवेन्यू विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के तबादले

पंजाब सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से रैवेन्यू विभाग में बड़े स्तर पर फेरबदल किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सरकार ने राज्य भर में कार्यरत कई तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। सरकारी आदेशों के तहत...

Get In Touch
close slider

Get In Touch