जालंधर में युवक की रहस्यमयी मौत से हड़कंप, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

by | Jul 25, 2026 | Crime

Jul 25, 2026 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

पंजाब के जालंधर जिले के गोराया क्षेत्र में 20 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। मृतक के परिजनों ने इसे हादसा मानने से इनकार करते हुए हत्या का आरोप लगाया है। वहीं, मामले ने उस समय नया मोड़ ले लिया जब देर रात कथित रूप से शव को दूसरी जगह ले जाकर ठिकाने लगाने की कोशिश की गई। ग्रामीणों की सतर्कता से दो महिलाओं को मौके पर पकड़ लिया गया, जबकि तीन युवक फरार हो गए।

काम के बहाने घर से ले गया रिश्तेदार

मृतक की पहचान जश्नदीप लोई (20) निवासी गांव रुड़की (गोराया) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, शनिवार दोपहर करीब 3 बजे जश्नदीप को उसका मौसेरा भाई किसी काम का बहाना बनाकर अपने साथ गांव मिउवाल ले गया था।

शाम को आई मौत की सूचना

परिवार का आरोप है कि रात करीब 8:15 बजे उन्हें फोन कर बताया गया कि जश्नदीप ट्रैक्टर से गिर गया और ट्रैक्टर उसके ऊपर चढ़ जाने से उसकी मौत हो गई। लेकिन परिजनों का कहना है कि यह केवल एक कहानी गढ़ी गई है और उनके बेटे की सुनियोजित तरीके से हत्या की गई है।

शव ठिकाने लगाने की कोशिश का आरोप

मामला उस समय और गंभीर हो गया जब आरोप है कि परिवार को बिना जानकारी दिए मृतक के शव को एक स्विफ्ट कार में रखकर गांव मिउवाल ले जाया जा रहा था। इसी दौरान गांव के कुछ लोगों को गतिविधियां संदिग्ध लगीं। ग्रामीणों ने कार को रोकने का प्रयास किया, जिसके बाद तीन युवक मौके से फरार हो गए।

हालांकि, कार में मौजूद दो महिलाओं को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

ग्रामीणों की सतर्कता से खुला मामला

स्थानीय पंच जसविंद कौर ने बताया कि युवक की मौत की सूचना मिलने के बाद परिवार अंतिम संस्कार की तैयारी में जुटा था। इसी बीच पता चला कि कुछ लोग शव को दूसरी जगह ले जाकर छोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। ग्रामीणों ने पीछा कर वाहन को रोका और दो महिलाओं को पकड़ लिया, जबकि अन्य आरोपी भाग निकले।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी जांच

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक साक्ष्यों और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल पुलिस ने हिरासत में ली गई दोनों महिलाओं से पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
पंजाब में बेखौफ बदमाश! पेट्रोल पंप पर गन प्वाइंट पर लूट, हथियार दिखाकर कैश लेकर फरार

पंजाब में बेखौफ बदमाश! पेट्रोल पंप पर गन प्वाइंट पर लूट, हथियार दिखाकर कैश लेकर फरार

पंजाब में अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ती नजर आ रही हैं। ताजा मामला अबोहर-श्रीगंगानगर रोड स्थित एक पेट्रोल पंप का है, जहां देर रात तीन हथियारबंद बदमाशों ने गन प्वाइंट पर लूट की वारदात को अंजाम देकर इलाके में सनसनी फैला दी। आरोपी पेट्रोल पंप से नकदी लूटकर बाइक पर फरार हो...

मोहाली में नशा तस्करों का आतंक: पुलिस टीम पर फायरिंग और तलवारों से हमला, दो जवान घायल

मोहाली में नशा तस्करों का आतंक: पुलिस टीम पर फायरिंग और तलवारों से हमला, दो जवान घायल

पंजाब में नशे के खिलाफ चल रहे अभियान के बीच मोहाली से बेहद गंभीर घटना सामने आई है। शनिवार को नशा तस्करों को पकड़ने पहुंची CIA स्टाफ की पुलिस टीम पर तस्करों ने अचानक जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने पुलिस पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं और तेजधार हथियारों से हमला कर दो...

NEET विवाद में सबसे बड़ी खबर! धर्मेंद्र प्रधान ने पीएम मोदी को भेजा इस्तीफा

NEET विवाद में सबसे बड़ी खबर! धर्मेंद्र प्रधान ने पीएम मोदी को भेजा इस्तीफा

NEET-UG परीक्षा को लेकर देशभर में मचे भारी विवाद और छात्रों के लगातार विरोध प्रदर्शन के बीच एक बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना त्यागपत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सौंप दिया...

पंजाब में स्वास्थ्य सेवाओं का बड़ा विस्तार: आज से खुलेंगे 100 नए आम आदमी क्लीनिक

पंजाब में स्वास्थ्य सेवाओं का बड़ा विस्तार: आज से खुलेंगे 100 नए आम आदमी क्लीनिक

पंजाब सरकार ने राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। सरकार शनिवार से राज्यभर में 100 नए आम आदमी क्लीनिक शुरू करने जा रही है। इन क्लीनिकों के शुरू होने के बाद पंजाब में आम आदमी क्लीनिकों की कुल संख्या बढ़कर 1090 हो जाएगी। तीन दिनों...

6 दिनों के लंबे इंतजार के बाद फिर शुरू हुई अमरनाथ यात्रा; ‘बम-बम भोले’ के जयकारों से गूंजा आसमान

6 दिनों के लंबे इंतजार के बाद फिर शुरू हुई अमरनाथ यात्रा; ‘बम-बम भोले’ के जयकारों से गूंजा आसमान

लगातार 6 दिनों तक खराब मौसम और भारी बारिश के कारण स्थगित रहने के बाद, शनिवार तड़के पवित्र श्री अमरनाथ जी यात्रा एक बार फिर पूरी श्रद्धा और सुरक्षा के बीच बहाल कर दी गई है। मौसम का मिजाज सुधरने और उधमपुर-रामबन क्षेत्र में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग के खुलने के...

Get In Touch
close slider

Get In Touch