NEET-UG परीक्षा को लेकर देशभर में जारी भारी बवाल और विरोध प्रदर्शनों के बीच एक बड़ी खबर चर्चा का विषय बनी हुई है। दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्र संगठनों के लगातार जारी आंदोलन और चौतरफा घिरे होने के दावों के बीच, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर खबरें और सोशल मीडिया पोस्ट तेज़ी से वायरल हो रही हैं।
दावा किया जा रहा है कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया है और अपना त्यागपत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है।
भावुक पत्र शेयर करने का दावा
चर्चाओं के अनुसार, धर्मेंद्र प्रधान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक भावुक पत्र साझा करते हुए पद छोड़ने की मुख्य वजहों का विस्तार से जिक्र किया है। पत्र में उन्होंने परीक्षा प्रणाली में आई खामियों और छात्रों के भविष्य को लेकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
जंतर-मंतर पर डटे हैं छात्र
गौरतलब है कि NEET-UG रिजल्ट के बाद से ही देश के लाखों अभ्यर्थी और छात्र संगठन सड़क पर उतरकर सीबीआई जांच और परीक्षा दोबारा कराने की मांग कर रहे हैं। राजधानी दिल्ली का जंतर-मंतर छात्रों के उग्र प्रदर्शन का केंद्र बना हुआ है। विपक्षी दल भी इस मुद्दे को लेकर सरकार पर हमलावर हैं।












