बाढ़ पीड़ितों के लिए डेरा ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने सेवा का आह्वान किया

by | Sep 8, 2025 | States

Sep 8, 2025 | States

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

राधा स्वामी सत्संग डेरा ब्यास के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने कल सत्संग के दौरान उपस्थित लाखों संगत से बाढ़ पीड़ितों और बाढ़ से हुए नुकसान से प्रभावित बेघर लोगों की मदद करने की जोरदार अपील की। बाबा जी ने प्रवचन के दौरान कहा कि हर नागरिक को बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए आगे आना चाहिए और सेवा में कोई छोटा या बड़ा कार्य नहीं होता, बल्कि मन में सेवा करने की भावना होनी चाहिए।

बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने कहा, “हमेशा जब विदेशों में कोई प्राकृतिक आपदा आई है, डेरा ब्यास ने बढ़-चढ़कर सेवा का कार्य किया है। आज भी देश में ऐसी आपदा आई है, तो डेरा ब्यास हर संभव मदद के लिए तत्पर है।”

उन्होंने यह भी बताया कि डेरा ब्यास ने बाढ़ पीड़ितों के लिए अपने सत्संग घर खोल दिए हैं, जहाँ पर पीड़ितों के लिए भोजन पैकिंग करके वितरित किया जा रहा है। विभिन्न सत्संग केंद्रों पर राहत सामग्री और भोजन पैकिंग का कार्य जारी है, ताकि हर संभव जरूरतमंद तक राहत पहुंच सके।

बाबा जी ने संगत से विशेष अपील करते हुए कहा कि आज हर व्यक्ति को मिलकर इस सेवा का हिस्सा बनना चाहिए और बाढ़ पीड़ितों के दुःख में सहभागी बनना चाहिए। उनका यह सन्देश लोगों के बीच मानवता और सेवा भाव को और मजबूत करेगा।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का धमाका! 15 मिनट में जीते 2 गोल्ड, जूडो में पहली बार रचा इतिहास

कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का धमाका! 15 मिनट में जीते 2 गोल्ड, जूडो में पहली बार रचा इतिहास

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महज 15 मिनट के भीतर दो स्वर्ण पदक जीतकर नया इतिहास रच दिया। भारतीय जूडो खिलाड़ियों अस्मिता डे और हर्ष सिंह ने अपने-अपने वर्ग के फाइनल मुकाबले जीतकर देश को लगातार दो गोल्ड दिलाए। खास बात यह रही कि कॉमनवेल्थ...

शहीद ऊधम सिंह के शहीदी दिवस पर सुनाम को ₹107.78 करोड़ की बड़ी सौगात, CM मान ने किए कई बड़े ऐलान

शहीद ऊधम सिंह के शहीदी दिवस पर सुनाम को ₹107.78 करोड़ की बड़ी सौगात, CM मान ने किए कई बड़े ऐलान

महान क्रांतिकारी शहीद ऊधम सिंह के शहीदी दिवस पर पंजाब सरकार ने उनके जन्मस्थान सुनाम को 107.78 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राज्य स्तरीय समारोह में शहीद ऊधम सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का...

यमुनानगर में पंजाब के कारोबारी से करोड़ों का सोना लूटा, चाकू मारकर बदमाश फरार

यमुनानगर में पंजाब के कारोबारी से करोड़ों का सोना लूटा, चाकू मारकर बदमाश फरार

हरियाणा के यमुनानगर में शनिवार को एक सनसनीखेज लूट की वारदात सामने आई। पंजाब के अमृतसर से सोने का रॉ-मैटेरियल लेकर यमुनानगर जा रहे एक गोल्ड कारोबारी पर बदमाशों ने दिनदहाड़े हमला कर दिया। वारदात के दौरान बदमाशों ने कारोबारी पर चाकू से हमला किया, बेटे को पिस्तौल दिखाकर...

संसद में दिए भाषण पर मचा बवाल! इंस्टाग्राम बैन को लेकर केंद्र सरकार पर ‘आप’ सांसद का बड़ा हमला

संसद में दिए भाषण पर मचा बवाल! इंस्टाग्राम बैन को लेकर केंद्र सरकार पर ‘आप’ सांसद का बड़ा हमला

आम आदमी पार्टी (आप) के संगरूर से सांसद मीत हेयर ने आरोप लगाया है कि संसद में दिए गए उनके भाषण को भारत में इंस्टाग्राम पर ब्लॉक किया जाना लोकतांत्रिक मूल्यों और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर गंभीर हमला है। उन्होंने कहा कि जनता द्वारा चुने गए सांसद के संसद में दिए गए भाषण...

हरिद्वार में दर्दनाक हादसा: एक को बचाने उतरे 4 कांवड़िए, गंगनहर के तेज बहाव में सभी की मौत

हरिद्वार में दर्दनाक हादसा: एक को बचाने उतरे 4 कांवड़िए, गंगनहर के तेज बहाव में सभी की मौत

उत्तराखंड के हरिद्वार में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में चंडीगढ़ के चार कांवड़ियों की गंगनहर में डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सभी श्रद्धालु ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान एक युवक अचानक तेज बहाव में बहने...

Get In Touch
close slider

Get In Touch