बाढ़ प्रभावित दौरे के दौरान अचानक बीमार हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, अस्पताल में रहकर की कैबिनेट की बैठक

by | Sep 8, 2025 | International

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान बीते दिनों बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे थे, तभी उनकी तबीयत अचानक से बिगड़ गई। तत्काल उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनका ईलाज चल रहा है। इस घटना के बाद पंजाब में राजनीतिक हलचल तेज हो गई और सोशल मीडिया पर अफवाहों का दौर शुरू हो गया, जिसमें यह दावा किया गया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान को बदल दिया जाएगा।

हालांकि आम आदमी पार्टी (आप) ने इन अफवाहों को विपक्ष की साजिश बताया और कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान जिस लगन और मेहनत से सेवा कार्य कर रहे हैं, उन्हें बदलने की कोई आवश्यकता नहीं है। पार्टी नेताओं ने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री मान लगातार पंजाब वासियों की भलाई के लिए कार्यरत हैं और उनकी प्राथमिकता हमेशा पंजाब की सेवा रही है।

वायरल हो रही तस्वीरों में देखा जा रहा है कि अस्पताल में भर्ती होते हुए भी मुख्यमंत्री भगवंत मान अपने कार्यों से पीछे नहीं हटे। उन्होंने अस्पताल में रहते हुए ऑनलाइन माध्यम से कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक में कई अहम फैसलों पर विचार-विमर्श किया गया, जिससे साफ जाहिर होता है कि मुख्यमंत्री मान ने प्रदेश हित में काम करना जारी रखा है।

इस पहल को पंजाब वासियों ने बेहद सराहा है। सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री की सेवा भावना की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं, जिनमें वे हिम्मत के साथ प्रदेश हित के लिए कार्य करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

मुख्यमंत्री भगवंत मान के इस समर्पण ने सभी विपक्षियों की नीयत पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है। आम आदमी पार्टी ने भी सभी अफवाहों को सिरे से खारिज करते हुए साफ किया कि मुख्यमंत्री मान पूरी तरह स्वस्थ हैं और जल्द ही जन-सेवा के कार्यों में पूरी तरह सक्रिय हो जाएंगे।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का धमाका! 15 मिनट में जीते 2 गोल्ड, जूडो में पहली बार रचा इतिहास

कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का धमाका! 15 मिनट में जीते 2 गोल्ड, जूडो में पहली बार रचा इतिहास

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महज 15 मिनट के भीतर दो स्वर्ण पदक जीतकर नया इतिहास रच दिया। भारतीय जूडो खिलाड़ियों अस्मिता डे और हर्ष सिंह ने अपने-अपने वर्ग के फाइनल मुकाबले जीतकर देश को लगातार दो गोल्ड दिलाए। खास बात यह रही कि कॉमनवेल्थ...

शहीद ऊधम सिंह के शहीदी दिवस पर सुनाम को ₹107.78 करोड़ की बड़ी सौगात, CM मान ने किए कई बड़े ऐलान

शहीद ऊधम सिंह के शहीदी दिवस पर सुनाम को ₹107.78 करोड़ की बड़ी सौगात, CM मान ने किए कई बड़े ऐलान

महान क्रांतिकारी शहीद ऊधम सिंह के शहीदी दिवस पर पंजाब सरकार ने उनके जन्मस्थान सुनाम को 107.78 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राज्य स्तरीय समारोह में शहीद ऊधम सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का...

यमुनानगर में पंजाब के कारोबारी से करोड़ों का सोना लूटा, चाकू मारकर बदमाश फरार

यमुनानगर में पंजाब के कारोबारी से करोड़ों का सोना लूटा, चाकू मारकर बदमाश फरार

हरियाणा के यमुनानगर में शनिवार को एक सनसनीखेज लूट की वारदात सामने आई। पंजाब के अमृतसर से सोने का रॉ-मैटेरियल लेकर यमुनानगर जा रहे एक गोल्ड कारोबारी पर बदमाशों ने दिनदहाड़े हमला कर दिया। वारदात के दौरान बदमाशों ने कारोबारी पर चाकू से हमला किया, बेटे को पिस्तौल दिखाकर...

संसद में दिए भाषण पर मचा बवाल! इंस्टाग्राम बैन को लेकर केंद्र सरकार पर ‘आप’ सांसद का बड़ा हमला

संसद में दिए भाषण पर मचा बवाल! इंस्टाग्राम बैन को लेकर केंद्र सरकार पर ‘आप’ सांसद का बड़ा हमला

आम आदमी पार्टी (आप) के संगरूर से सांसद मीत हेयर ने आरोप लगाया है कि संसद में दिए गए उनके भाषण को भारत में इंस्टाग्राम पर ब्लॉक किया जाना लोकतांत्रिक मूल्यों और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर गंभीर हमला है। उन्होंने कहा कि जनता द्वारा चुने गए सांसद के संसद में दिए गए भाषण...

हरिद्वार में दर्दनाक हादसा: एक को बचाने उतरे 4 कांवड़िए, गंगनहर के तेज बहाव में सभी की मौत

हरिद्वार में दर्दनाक हादसा: एक को बचाने उतरे 4 कांवड़िए, गंगनहर के तेज बहाव में सभी की मौत

उत्तराखंड के हरिद्वार में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में चंडीगढ़ के चार कांवड़ियों की गंगनहर में डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सभी श्रद्धालु ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान एक युवक अचानक तेज बहाव में बहने...

Get In Touch
close slider

Get In Touch