पंजाब सरकार का बड़ा फैसला: 9 सितंबर से सभी स्कूल खुलेंगे, बाढ़ प्रभावित स्कूल अगले आदेश तक बंद

by | Sep 8, 2025 | News

Sep 8, 2025 | News

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

पंजाब सरकार ने 9 सितंबर से सभी स्कूल खोलने का निर्णय लिया है, लेकिन बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के स्कूलों में छुट्टियां अगले आदेश तक जारी रहेंगी। इस संबंध में फिरोजपुर की डिप्टी कमिश्नर दीपशिखा शर्मा ने जानकारी दी कि जिले के 36 बाढ़ प्रभावित स्कूल फिलहाल बंद रहेंगे।

दीपशिखा शर्मा ने बताया कि जिले के सरकारी, निजी और एडेड स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय 8 सितंबर से शिक्षकों के लिए और 9 सितंबर से विद्यार्थियों के लिए सामान्य रूप से खुल जाएंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षक पहले दिन स्कूल आकर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद साफ-सफाई पूरी हो जाने पर विद्यार्थियों के लिए कक्षाएं शुरू हो जाएंगी।

डिप्टी कमिश्नर ने स्पष्ट किया कि जिले के 36 बाढ़ प्रभावित स्कूल निम्नलिखित हैं:
सरकारी प्राइमरी स्कूल टेंडी वाला, कालू वाला, गट्टी रहीम के, निहाला लवेरा, धीरा घरा, कामलवाला, मुठियां वाला, निहाले वाला, चांदी वाला, राजो के उसपार, खुंदर गट्टी, आले वाला, अराजी सबरा, दुल्ले के, नाथू वाला, गट्टी अजायब सिंह, नौ बेहराम शेर सिंह, ढाणी गुरमुख सिंह, राणा पंज गराई, नवां राणा पंज गराई, शेर सिंह वाला, मौजी बहादुर के, काले के हिठाड़, कुतबदीन वाला, बंडाला, बस्ती राम लाल, भखड़ा, सुल्तान वाला, फत्ते वाला, बग्गे वाला, सरकारी मिडिल स्कूल आले वाला, कामलवाला मुठियां वाला, निहाले वाला, महालम, सरकारी हाई स्कूल खुंदर गट्टी, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल धीरा घरा, गट्टी राजो के और नौ बेहराम शेर सिंह।

इसके अतिरिक्त, जिला मैजिस्ट्रेट अमरप्रीत कौर संधू ने भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्कूलों को अगले आदेश तक बंद रखने का आदेश जारी किया है। ये आदेश जिला शिक्षा विभाग की रिपोर्ट के आधार पर जारी किए गए हैं। इसके तहत छात्रों को ऑनलाइन पढ़ाई जारी रखने के निर्देश भी दिए गए हैं। ये आदेश डीएम अधिनियम 2005 की धारा 30 के तहत जारी किए गए हैं।

विशेष रूप से, ब्लॉक फाजिल्का-1 और फाजिल्का-2 के अंतर्गत आने वाले कई स्कूल अगले आदेश तक बंद रहेंगे।
ब्लॉक फाजिल्का-1 के स्कूल:
घुरका, ढाणी मोहना राम, गुडर भैणी, हस्ता कलां, बहक बौडला, राणा, बहक हस्तान उत्तर, हस्ता कलां

ब्लॉक फाजिल्का-2 के स्कूल:
झंगर भैणी, महातम नगर, रेते वाली भैणी, गुलाबे वाली भैणी, ढाणी सद्दा सिंह, महातम नगर, दोना नानका, मुहार जमशेर मुहार खिवा, मानसा, गट्टी नंबर 1, तेजा रुहेला, सबुआना, मौजम, सलेम शाह, आलम शाह, ढाणी बचन सिंह, लाधूका चक खिवा

सरकारी अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि जैसे ही स्थिति सामान्य होगी, प्रभावित स्कूल भी पुनः शिक्षण कार्य के लिए खोल दिए जाएंगे।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
कश्मीर में फिर टारगेट किलिंग: नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों को मारी गोली

कश्मीर में फिर टारगेट किलिंग: नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों को मारी गोली

दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में शुक्रवार को आतंकवादियों ने एक बार फिर टारगेट किलिंग की वारदात को अंजाम देकर इलाके में दहशत फैला दी। आतंकियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे प्रवासी मजदूरों के बीच पहुंचकर पहले उनकी पहचान पूछी और फिर दो हिंदू मजदूरों को अलग कर गोली मार दी।...

कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का धमाका! 15 मिनट में जीते 2 गोल्ड, जूडो में पहली बार रचा इतिहास

कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का धमाका! 15 मिनट में जीते 2 गोल्ड, जूडो में पहली बार रचा इतिहास

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महज 15 मिनट के भीतर दो स्वर्ण पदक जीतकर नया इतिहास रच दिया। भारतीय जूडो खिलाड़ियों अस्मिता डे और हर्ष सिंह ने अपने-अपने वर्ग के फाइनल मुकाबले जीतकर देश को लगातार दो गोल्ड दिलाए। खास बात यह रही कि कॉमनवेल्थ...

शहीद ऊधम सिंह के शहीदी दिवस पर सुनाम को ₹107.78 करोड़ की बड़ी सौगात, CM मान ने किए कई बड़े ऐलान

शहीद ऊधम सिंह के शहीदी दिवस पर सुनाम को ₹107.78 करोड़ की बड़ी सौगात, CM मान ने किए कई बड़े ऐलान

महान क्रांतिकारी शहीद ऊधम सिंह के शहीदी दिवस पर पंजाब सरकार ने उनके जन्मस्थान सुनाम को 107.78 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राज्य स्तरीय समारोह में शहीद ऊधम सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का...

यमुनानगर में पंजाब के कारोबारी से करोड़ों का सोना लूटा, चाकू मारकर बदमाश फरार

यमुनानगर में पंजाब के कारोबारी से करोड़ों का सोना लूटा, चाकू मारकर बदमाश फरार

हरियाणा के यमुनानगर में शनिवार को एक सनसनीखेज लूट की वारदात सामने आई। पंजाब के अमृतसर से सोने का रॉ-मैटेरियल लेकर यमुनानगर जा रहे एक गोल्ड कारोबारी पर बदमाशों ने दिनदहाड़े हमला कर दिया। वारदात के दौरान बदमाशों ने कारोबारी पर चाकू से हमला किया, बेटे को पिस्तौल दिखाकर...

संसद में दिए भाषण पर मचा बवाल! इंस्टाग्राम बैन को लेकर केंद्र सरकार पर ‘आप’ सांसद का बड़ा हमला

संसद में दिए भाषण पर मचा बवाल! इंस्टाग्राम बैन को लेकर केंद्र सरकार पर ‘आप’ सांसद का बड़ा हमला

आम आदमी पार्टी (आप) के संगरूर से सांसद मीत हेयर ने आरोप लगाया है कि संसद में दिए गए उनके भाषण को भारत में इंस्टाग्राम पर ब्लॉक किया जाना लोकतांत्रिक मूल्यों और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर गंभीर हमला है। उन्होंने कहा कि जनता द्वारा चुने गए सांसद के संसद में दिए गए भाषण...

Get In Touch
close slider

Get In Touch