फिरौती और गैंग नेटवर्क का बड़ा चेहरा काबू, लुधियाना से गिरफ्तारी

by | Feb 13, 2026 | Crime

Feb 13, 2026 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा

करोड़ों रुपये की फिरौती मांगने के मामले में वांछित कैटेगरी-बी गैंगस्टर पंकज राजपूत को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने लुधियाना के जमालपुर स्थित पुनीत नगर से गिरफ्तार किया है। कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई।

पुलिस के अनुसार राजपूत पर 16 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह पिछले कुछ दिनों से एक रिश्तेदार के घर में छिपा हुआ था। दिल्ली पुलिस की टीम ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे पूछताछ के लिए दिल्ली ले जाया गया।

जांच में सामने आया है कि उसका नाम कई गंभीर मामलों में जुड़ता रहा है। पंजाब के अलग-अलग जिलों में उसके खिलाफ केस दर्ज हैं। वर्ष 2019 में लुधियाना सेंट्रल जेल में बंद रहने के दौरान उसके पास से मोबाइल फोन मिलने का मामला भी चर्चा में रहा था।

सूत्रों के मुताबिक आरोपी पर ड्रग और हथियार तस्करी से जुड़े नेटवर्क का हिस्सा होने के आरोप भी हैं। पुलिस अब उससे पूछताछ कर उसके साथियों और नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है। अधिकारियों का कहना है कि आगे और खुलासे हो सकते हैं।

Hanesh Mehta

Chief Editor

पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा
Most Popular
बटाला में पुलिस और गैंगस्टर के बीच मुठभेड़

बटाला में पुलिस और गैंगस्टर के बीच मुठभेड़

पंजाब के बटाला में पुलिस और अमन अंडा गैंग के एक आरोपी के बीच मुठभेड़ होने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, हथियार बरामद कराने के लिए ले जाए जा रहे आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर...

पंजाब में महिलाओं के खातों में ट्रांसफर हुई पहली किस्त, जानें किसे मिले कितने रुपये

पंजाब में महिलाओं के खातों में ट्रांसफर हुई पहली किस्त, जानें किसे मिले कितने रुपये

पंजाब सरकार ने महिलाओं से किए गए चुनावी वादे को पूरा करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए 18 वर्ष से अधिक आयु की पात्र महिलाओं के बैंक खातों में पहली किस्त की राशि ट्रांसफर करनी शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को अपने गृह जिले संगरूर के धूरी से योजना की...

CM भगवंत मान ने 50 डॉक्यूमेंट्री वैन रवाना कीं, 13 हजार गांवों तक पहुंचेगा श्री गुरु रविदास महाराज़ का संदेश

CM भगवंत मान ने 50 डॉक्यूमेंट्री वैन रवाना कीं, 13 हजार गांवों तक पहुंचेगा श्री गुरु रविदास महाराज़ का संदेश

श्री गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्रकाश पर्व को ऐतिहासिक और जनभागीदारी वाला बनाने की दिशा में पंजाब सरकार ने एक बड़ा अभियान शुरू किया है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मंगलवार को 50 अत्याधुनिक मोबाइल डॉक्यूमेंट्री वैनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जो पूरे पंजाब...

नूरा सिस्टर्स के परिवार पर विवाद गहराया, धार्मिक टिप्पणी को लेकर विरोध; पुलिस में शिकायत दर्ज

नूरा सिस्टर्स के परिवार पर विवाद गहराया, धार्मिक टिप्पणी को लेकर विरोध; पुलिस में शिकायत दर्ज

पंजाब की प्रसिद्ध सूफी गायिका नूरा सिस्टर्स के परिवार से जुड़ा एक नया विवाद सामने आया है। कथित धार्मिक टिप्पणी को लेकर मंगलवार को कुछ लोगों ने परिवार के खिलाफ विरोध जताया और मामले में कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि जब वे परिवार से इस मुद्दे पर...

Gold Silver Price Today: सोना हुआ सस्ता, चांदी फिर महंगी; जानिए जालंधर के ताजा भाव

Gold Silver Price Today: सोना हुआ सस्ता, चांदी फिर महंगी; जानिए जालंधर के ताजा भाव

सोना और चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। जालंधर सराफा एसोसिएशन द्वारा मंगलवार को जारी ताजा भाव के अनुसार सोने की कीमतों में गिरावट, जबकि चांदी के दाम में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव और घरेलू मांग का असर...

Get In Touch
close slider

Get In Touch