ख़बर पंजाब के तरनतारन ईलाके से जुड़ी हुई है जहां पर बच्चों व परिवार का पालन पोषण करने के लिए चार माह पहले इटली गए हरपाल सिंह की अचानक मौत हो गई, जिससे उसका परिवार सदमे में है। हरपाल सिंह थाना भिखीविंड के अंतर्गत ऐतिहासिक कस्बा सुर सिंह की पत्ती माना का रहने वाला था। उसका 7 साल का बेटा भी है। पीड़ित की पत्नी, पिता व बेटे ने समाज सेवी संस्थाओं, पंजाब सरकार, केंद्र सरकार व प्रशासन से मांग की है कि हरपाल सिंह का शव जल्द से जल्द पंजाब लाया जाए ताकि वे उसके अंतिम दर्शन कर उसका अंतिम संस्कार कर सकें।
अजनाला में भारतीय नागरिक गिरफ्तार, AK-47 समेत भारी हथियारों का जखीरा बरामद
अमृतसर। भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल (BSF) को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। बीएसएफ की 117वीं बटालियन ने अजनाला क्षेत्र के गांव हरड़ खुर्द में एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है।...








