प्रॉपर्टी डीलर की हत्या की गैंग ने ली जिम्मेदारी, सोशल मीडिया पोस्ट से सनसनी

by | Mar 18, 2026 | Crime

Mar 18, 2026 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

शहर के पॉश इलाके सेक्टर-9 में प्रॉपर्टी डीलर की दिनदहाड़े हत्या के मामले में बड़ा खुलासा सामने आया है। एक गैंगस्टर ग्रुप ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस वारदात की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है। पोस्ट में लिखा गया है कि मृतक उनके विरोधियों को जानकारी दे रहा था। हालांकि, इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

जानकारी के अनुसार, 31 वर्षीय प्रॉपर्टी डीलर चरणप्रीत सिंह, निवासी गांव कुब्बेड़ी (मुल्लांपुर), जिम से निकलने के बाद अपनी फॉर्च्यूनर कार में बैठ रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ करीब 12 राउंड फायरिंग की। गोलियां लगने से वह ड्राइवर सीट पर ही गिर पड़े।

घटना के बाद साथियों ने उन्हें तुरंत पीजीआई अस्पताल ले जाने की कोशिश की, लेकिन अधिक खून बहने के कारण रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। पुलिस को मौके से 12 खाली खोखे बरामद हुए हैं और फॉरेंसिक टीम ने भी जांच शुरू कर दी है।

सूत्रों के मुताबिक, मृतक को पहले भी धमकियां मिल चुकी थीं। फिलहाल परिवार ने अभी तक औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं करवाई है और पोस्टमॉर्टम को लेकर भी सहमति नहीं दी है।

चंडीगढ़ पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और पूरे मामले की जांच जारी है। इस वारदात ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

चंडीगढ़ सेक्टर-9 में दिनदहाड़े फायरिंग, जिम से लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
भगवंत मान सरकार की बड़ी उपलब्धि: 4 साल में भाखड़ा नहर जितना पानी खेतों तक, पंजाब की सिंचाई व्यवस्था में ऐतिहासिक बदलाव

भगवंत मान सरकार की बड़ी उपलब्धि: 4 साल में भाखड़ा नहर जितना पानी खेतों तक, पंजाब की सिंचाई व्यवस्था में ऐतिहासिक बदलाव

पंजाब की सिंचाई व्यवस्था में बड़ा बदलाव लाने का दावा करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार ने मात्र चार वर्षों में राज्य के खेतों तक भाखड़ा नहर के बराबर पानी पहुंचाने में सफलता हासिल की है। उन्होंने बताया कि बरसाती नदियों और नालों को...

जालंधर के 25 मेधावी छात्रों को ISRO विजिट का मौका, स्पेस साइंस सीखने का मिलेगा अवसर

जालंधर के 25 मेधावी छात्रों को ISRO विजिट का मौका, स्पेस साइंस सीखने का मिलेगा अवसर

जालंधर: पंजाब के जालंधर जिले के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले 25 होनहार छात्रों को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के प्रमुख केंद्र स्पेस एप्लीकेशन सेंटर, अहमदाबाद जाने का सुनहरा अवसर मिला है। चयनित छात्रों में 7वीं, 9वीं और 11वीं कक्षा के 15 लड़कियां और 10...

पंजाब में ग्रेनेड सप्लाई का खुलासा, सीमा पार कनेक्शन की आशंका; SSOC ने शुरू की जांच

पंजाब में ग्रेनेड सप्लाई का खुलासा, सीमा पार कनेक्शन की आशंका; SSOC ने शुरू की जांच

चंडीगढ़: पंजाब में सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बरामद किए गए ग्रेनेड एक अवैध सप्लाई चेन का हिस्सा हैं, जिनके तार सीमा पार बैठे संदिग्ध तत्वों से जुड़े हो सकते हैं। इन हथियारों का मकसद राज्य में शांति व्यवस्था को भंग करना...

चैत्र नवरात्रि 2026 कल से शुरू: जानें घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि, क्या करें-ना करें और राशिफल

चैत्र नवरात्रि 2026 कल से शुरू: जानें घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि, क्या करें-ना करें और राशिफल

चंडीगढ़: हिंदू धर्म के प्रमुख पर्वों में शामिल चैत्र नवरात्रि इस वर्ष 19 मार्च, वीरवार से शुरू हो रही है। यह नौ दिनों तक चलने वाला पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना का विशेष अवसर होता है। भक्त इन दिनों व्रत रखकर, पूजा-अर्चना कर और नियमों का पालन कर देवी मां की...

श्री हेमकुंट साहिब यात्रा 2026: 23 मई से खुलेंगे कपाट, तैयारियां तेज

श्री हेमकुंट साहिब यात्रा 2026: 23 मई से खुलेंगे कपाट, तैयारियां तेज

चंडीगढ़/देहरादून: सिखों के पवित्र तीर्थ स्थल हेमकुंट साहिब के कपाट इस वर्ष 23 मई से श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। यह निर्णय हेमकुंट साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट और उत्तराखंड सरकार के बीच हुई बैठक में लिया गया। बैठक में ट्रस्ट के चेयरमैन नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा और...

Get In Touch
close slider

Get In Touch