भगवंत मान सरकार की बड़ी उपलब्धि: 4 साल में भाखड़ा नहर जितना पानी खेतों तक, पंजाब की सिंचाई व्यवस्था में ऐतिहासिक बदलाव

by | Mar 18, 2026 | International

Mar 18, 2026 | International

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

पंजाब की सिंचाई व्यवस्था में बड़ा बदलाव लाने का दावा करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार ने मात्र चार वर्षों में राज्य के खेतों तक भाखड़ा नहर के बराबर पानी पहुंचाने में सफलता हासिल की है। उन्होंने बताया कि बरसाती नदियों और नालों को पुनर्जीवित कर 10,000 क्यूसेक अतिरिक्त पानी खेतों तक पहुंचाया गया है, जो एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।

मुख्यमंत्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि वर्ष 2022 तक केवल 26.50% खेतों तक ही नहरी पानी पहुंचता था, जिसे अब बढ़ाकर 78% तक कर दिया गया है। इससे सिंचाई का दायरा 20.89 लाख एकड़ से बढ़कर करीब 58 लाख एकड़ तक पहुंच गया है।

सरकार द्वारा नहरों की मरम्मत, लाइनिंग और आधुनिकीकरण पर पिछले चार वर्षों में करीब 6,700 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। इस दौरान 13,000 किलोमीटर लंबी नहरों का निर्माण और पुनरुद्धार किया गया, वहीं 7,000 खालों को बहाल किया गया और 15,000 से अधिक नहरों की सफाई की गई।

मुख्यमंत्री ने बताया कि पंजाब के इतिहास में पहली बार 545 किलोमीटर लंबी 101 बंद पड़ी नहरों को दोबारा चालू किया गया। इनमें कई नहरें 30-40 वर्षों से बंद थीं। तरनतारन की 22 किलोमीटर लंबी सरहाली नहर, जो पूरी तरह खत्म हो चुकी थी, उसे भी पुनर्जीवित किया गया।

उन्होंने कहा कि फिरोजपुर-सरहिंद फीडर में अब 24 घंटे पानी की आपूर्ति हो रही है, जिससे किसानों को अपनी बारी का इंतजार नहीं करना पड़ता। वहीं कंडी नहर के जरिए 1,446 गांवों तक पहली बार नहरी पानी पहुंचाया गया है।

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि नई नहरों और पंप सिस्टम के जरिए सिंचाई ढांचे को मजबूत किया गया है। साथ ही भूजल पर निर्भरता कम करने की दिशा में भी बड़ी सफलता मिली है।

उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य सतही जल के अधिकतम उपयोग के जरिए किसानों को राहत देना और कृषि उत्पादकता बढ़ाना है। इसके साथ ही बाढ़ नियंत्रण, नालों की सफाई और तटबंधों को मजबूत करने जैसे कदम भी उठाए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने दावा किया कि इन प्रयासों से न केवल किसानों को लाभ हुआ है, बल्कि पंजाब की कृषि व्यवस्था को भी नई मजबूती मिली है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
कम उम्र में रचा इतिहास: 18 वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर देशभर में छाईं वान्या शर्मा

कम उम्र में रचा इतिहास: 18 वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर देशभर में छाईं वान्या शर्मा

योग जगत में अपनी असाधारण प्रतिभा, अनुशासन और समर्पण के दम पर युवा योग साधिका वान्या शर्मा ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक अलग पहचान बनाई है। महज कम उम्र में 18 विश्व रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर वान्या आज भारत की सबसे प्रेरणादायक युवा योग आइकनों में शुमार हो चुकी...

भाजपा पदाधिकारी की गिरफ्तारी पर AAP का हमला, हरपाल चीमा बोले- नशे के खिलाफ कार्रवाई में किसी को नहीं बख्शेंगे

भाजपा पदाधिकारी की गिरफ्तारी पर AAP का हमला, हरपाल चीमा बोले- नशे के खिलाफ कार्रवाई में किसी को नहीं बख्शेंगे

आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता एवं पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि हाल ही में एक भाजपा पदाधिकारी की कथित नशा मामले में गिरफ्तारी ने पार्टी के दोहरे चरित्र को उजागर कर दिया है। उन्होंने दावा किया कि पहले नशा तस्कर राजनीतिक...

विदेश में बैठा गैंगस्टर चला रहा था पंजाब में रंगदारी का खेल, लुधियाना पुलिस ने दबोचे 4 गुर्गे

विदेश में बैठा गैंगस्टर चला रहा था पंजाब में रंगदारी का खेल, लुधियाना पुलिस ने दबोचे 4 गुर्गे

महानगर में बड़ी आपराधिक वारदातों को अंजाम देने की तैयारी कर रहे एक अंतरराज्यीय क्रिमिनल सिंडिकेट का भंडाफोड़ करते हुए लुधियाना पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने विदेश में बैठे गैंगस्टर के निर्देश पर पंजाब में रंगदारी, हथियार तस्करी और नशा...

बलतेज पन्नू बोले- मुख्यमंत्री भगवंत मान को बदनाम करने की साजिश नाकाम

बलतेज पन्नू बोले- मुख्यमंत्री भगवंत मान को बदनाम करने की साजिश नाकाम

आम आदमी पार्टी (AAP) पंजाब के स्टेट मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने अकाली दल और बादल परिवार पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को बदनाम करने के लिए रची गई साजिश पूरी तरह विफल हो गई है। उन्होंने कहा कि कथित फोरेंसिक रिपोर्ट के जरिए राजनीतिक...

फगवाड़ा अस्पताल में बवाल, नशा मुक्ति केंद्र से आए युवकों का तांडव CCTV में कैद

फगवाड़ा अस्पताल में बवाल, नशा मुक्ति केंद्र से आए युवकों का तांडव CCTV में कैद

फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब नशा मुक्ति केंद्र से दवा लेने आए कुछ युवकों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा कर दिया। आरोप है कि युवकों ने पहले अस्पताल के बाथरूम का दरवाजा तोड़ दिया और बाद में पूछताछ करने पर एक कर्मचारी के साथ मारपीट कर उसे घायल...

Get In Touch
close slider

Get In Touch