श्री हेमकुंट साहिब यात्रा 2026: 23 मई से खुलेंगे कपाट, तैयारियां तेज

by | Mar 18, 2026 | International

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

चंडीगढ़/देहरादून: सिखों के पवित्र तीर्थ स्थल हेमकुंट साहिब के कपाट इस वर्ष 23 मई से श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। यह निर्णय हेमकुंट साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट और उत्तराखंड सरकार के बीच हुई बैठक में लिया गया। बैठक में ट्रस्ट के चेयरमैन नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा और मुख्य सचिव आनंद वर्धन ने यात्रा व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की।

मौसम और यात्रा मार्ग की स्थिति का आकलन करने के बाद इस तिथि पर सहमति बनी। इस साल पहाड़ों में अपेक्षाकृत कम बर्फबारी होने के कारण यात्रा मार्ग जल्दी खोलने की संभावना बनी, जिससे यात्रा भी समय से पहले शुरू करने का फैसला लिया गया है।

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए ट्रस्ट द्वारा हरिद्वार, ऋषिकेश, श्रीनगर, जोशीमठ, गोविंदघाट और घांघरिया समेत कई स्थानों पर धर्मशालाओं में मुफ्त ठहरने और भोजन की व्यवस्था की जाएगी। हेमकुंट साहिब में भी लंगर सेवा उपलब्ध रहेगी, हालांकि ऊंचाई और सीमित संसाधनों के कारण रात में ठहरने की अनुमति नहीं होगी।

उत्तराखंड सरकार ने आश्वासन दिया है कि चारधाम और हेमकुंट साहिब यात्रा के दौरान सुरक्षा, ट्रैफिक और अन्य व्यवस्थाओं को सुचारू रखा जाएगा।

समुद्र तल से 15,000 फीट से अधिक ऊंचाई पर स्थित हेमकुंट साहिब हर साल देश-विदेश से हजारों श्रद्धालुओं को आकर्षित करता है और इसे आस्था व आध्यात्मिक शांति का प्रतीक माना जाता है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
E-20 पर केजरीवाल का बड़ा हमला: बोले- शुद्ध पेट्रोल का विकल्प दो, कीमत ₹84 प्रति लीटर से कम करो

E-20 पर केजरीवाल का बड़ा हमला: बोले- शुद्ध पेट्रोल का विकल्प दो, कीमत ₹84 प्रति लीटर से कम करो

ई-20 पेट्रोल को लेकर देश में छिड़ी बहस के बीच आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में आयोजित 'नेशनल टाउनहॉल अगेंस्ट E-20' कार्यक्रम में उन्होंने सरकार से मांग की कि देश के हर पेट्रोल पंप पर...

रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत! अमृतसर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस में 2 महीने तक लगेगा अतिरिक्त AC चेयरकार कोच

रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत! अमृतसर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस में 2 महीने तक लगेगा अतिरिक्त AC चेयरकार कोच

रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल ने यात्रियों की सुविधा और बढ़ती मांग को देखते हुए ट्रेन संख्या 14541/14542 अमृतसर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस में 2 अगस्त से 1 अक्टूबर 2026 तक एक अतिरिक्त वातानुकूलित (AC) चेयरकार कोच लगाने का फैसला किया है।...

पंजाब की महिलाओं के खातों में फिर पहुंचे ₹3000: 35.5 लाख लाभार्थियों को मिली किस्त, सरकार ने पूरा किया बड़ा वादा

पंजाब की महिलाओं के खातों में फिर पहुंचे ₹3000: 35.5 लाख लाभार्थियों को मिली किस्त, सरकार ने पूरा किया बड़ा वादा

पंजाब सरकार ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए 'मावां-धियां सत्कार योजना' के तहत 35.5 लाख महिलाओं के बैंक खातों में वित्तीय सहायता राशि ट्रांसफर कर दी है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पठानकोट में आयोजित कार्यक्रम के दौरान...

पंजाब के इस इलाके में तेंदुए की दस्तक से दहशत, दो शावकों के साथ आबादी तक पहुंचा

पंजाब के इस इलाके में तेंदुए की दस्तक से दहशत, दो शावकों के साथ आबादी तक पहुंचा

पंजाब के रूपनगर जिले के नूरपुरबेदी क्षेत्र के गांव खेड़ा कलमोट में तेंदुए और उसके दो शावकों की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। आबादी के नजदीक जंगली जानवर के दिखाई देने की सूचना मिलने के बाद वन्यजीव विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए जंगल में पिंजरा लगाकर...

E-20 पर सियासत तेज: 2 लाख हस्ताक्षरों वाली याचिका लेकर 4 अगस्त को प्रधानमंत्री आवास मार्च करेंगे केजरीवाल

E-20 पर सियासत तेज: 2 लाख हस्ताक्षरों वाली याचिका लेकर 4 अगस्त को प्रधानमंत्री आवास मार्च करेंगे केजरीवाल

ई-20 पेट्रोल को लेकर केंद्र सरकार और आम आदमी पार्टी के बीच राजनीतिक टकराव लगातार बढ़ता जा रहा है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने घोषणा की है कि वह 4 अगस्त को ई-20 पेट्रोल के विरोध में देशभर से मिले 2 लाख से अधिक ऑनलाइन हस्ताक्षरों (पिटीशन) को...

Get In Touch
close slider

Get In Touch