जालंधर के 25 मेधावी छात्रों को ISRO विजिट का मौका, स्पेस साइंस सीखने का मिलेगा अवसर

by | Mar 18, 2026 | National

Mar 18, 2026 | National

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

जालंधर: पंजाब के जालंधर जिले के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले 25 होनहार छात्रों को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के प्रमुख केंद्र स्पेस एप्लीकेशन सेंटर, अहमदाबाद जाने का सुनहरा अवसर मिला है। चयनित छात्रों में 7वीं, 9वीं और 11वीं कक्षा के 15 लड़कियां और 10 लड़के शामिल हैं।

डिप्टी कमिश्नर डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने जिला प्रशासनिक कॉम्प्लेक्स में छात्रों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने छात्रों को इस मौके का पूरा लाभ उठाने और अधिक से अधिक सीखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इस तरह की शैक्षणिक यात्राएं न केवल ज्ञान बढ़ाती हैं, बल्कि छात्रों के भविष्य को नई दिशा भी देती हैं।

यह पहल पंजाब सरकार की ‘शिक्षा क्रांति’ योजना के तहत की जा रही है, जिसका उद्देश्य छात्रों को विश्व स्तरीय शिक्षा और अनुभव प्रदान करना है। अधिकारियों के अनुसार, इस विजिट से छात्रों में विज्ञान और अंतरिक्ष अनुसंधान के प्रति रुचि बढ़ेगी।

छात्रों का चयन बहु-स्तरीय प्रतियोगिता के जरिए किया गया। पहले ब्लॉक स्तर पर क्विज प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिसके बाद जिला स्तर पर चयन हुआ। विजेता 25 छात्रों को उनकी मेहनत और प्रतिभा के आधार पर ISRO विजिट का मौका मिला है।

छात्रों ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि वे इस यात्रा के दौरान ज्यादा से ज्यादा सीखने की कोशिश करेंगे।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
E-20 पर केजरीवाल का बड़ा हमला: बोले- शुद्ध पेट्रोल का विकल्प दो, कीमत ₹84 प्रति लीटर से कम करो

E-20 पर केजरीवाल का बड़ा हमला: बोले- शुद्ध पेट्रोल का विकल्प दो, कीमत ₹84 प्रति लीटर से कम करो

ई-20 पेट्रोल को लेकर देश में छिड़ी बहस के बीच आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में आयोजित 'नेशनल टाउनहॉल अगेंस्ट E-20' कार्यक्रम में उन्होंने सरकार से मांग की कि देश के हर पेट्रोल पंप पर...

रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत! अमृतसर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस में 2 महीने तक लगेगा अतिरिक्त AC चेयरकार कोच

रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत! अमृतसर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस में 2 महीने तक लगेगा अतिरिक्त AC चेयरकार कोच

रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल ने यात्रियों की सुविधा और बढ़ती मांग को देखते हुए ट्रेन संख्या 14541/14542 अमृतसर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस में 2 अगस्त से 1 अक्टूबर 2026 तक एक अतिरिक्त वातानुकूलित (AC) चेयरकार कोच लगाने का फैसला किया है।...

पंजाब की महिलाओं के खातों में फिर पहुंचे ₹3000: 35.5 लाख लाभार्थियों को मिली किस्त, सरकार ने पूरा किया बड़ा वादा

पंजाब की महिलाओं के खातों में फिर पहुंचे ₹3000: 35.5 लाख लाभार्थियों को मिली किस्त, सरकार ने पूरा किया बड़ा वादा

पंजाब सरकार ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए 'मावां-धियां सत्कार योजना' के तहत 35.5 लाख महिलाओं के बैंक खातों में वित्तीय सहायता राशि ट्रांसफर कर दी है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पठानकोट में आयोजित कार्यक्रम के दौरान...

पंजाब के इस इलाके में तेंदुए की दस्तक से दहशत, दो शावकों के साथ आबादी तक पहुंचा

पंजाब के इस इलाके में तेंदुए की दस्तक से दहशत, दो शावकों के साथ आबादी तक पहुंचा

पंजाब के रूपनगर जिले के नूरपुरबेदी क्षेत्र के गांव खेड़ा कलमोट में तेंदुए और उसके दो शावकों की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। आबादी के नजदीक जंगली जानवर के दिखाई देने की सूचना मिलने के बाद वन्यजीव विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए जंगल में पिंजरा लगाकर...

E-20 पर सियासत तेज: 2 लाख हस्ताक्षरों वाली याचिका लेकर 4 अगस्त को प्रधानमंत्री आवास मार्च करेंगे केजरीवाल

E-20 पर सियासत तेज: 2 लाख हस्ताक्षरों वाली याचिका लेकर 4 अगस्त को प्रधानमंत्री आवास मार्च करेंगे केजरीवाल

ई-20 पेट्रोल को लेकर केंद्र सरकार और आम आदमी पार्टी के बीच राजनीतिक टकराव लगातार बढ़ता जा रहा है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने घोषणा की है कि वह 4 अगस्त को ई-20 पेट्रोल के विरोध में देशभर से मिले 2 लाख से अधिक ऑनलाइन हस्ताक्षरों (पिटीशन) को...

Get In Touch
close slider

Get In Touch