चाईना डोर बेचने वालों की आएगी शामत, इस तरीके से पुलिस करेगी कारवाई

by | Jan 12, 2025 | Crime

Jan 12, 2025 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

राज्य में चाइना डोर पर नजर रखने के लिए पंजाब पुलिस ड्रोन की मदद लेगी। पंजाब पुलिस के महानिदेशक गौरव यादव ने इस संबंध में सभी पुलिस कमिश्ररों तथा एस.एस.पीज. को लिखित निर्देश जारी कर दिए हैं जिसमें चाइना डोर के प्रयोग को हर हाल में रोकने के लिए कहा गया है। डी.जी.पी. द्वारा भेजे गए निर्देशों में कहा गया है कि सभी पुलिस अधिकारी अपने-अपने क्षेत्राधिकार में चाइना डोर के प्रयोग को रोक कर संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करें। राज्य में मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार ने लोगों की जान की रक्षा करने के लिए चाइना डोर के खिलाफ विशेष अभियान शुरू किया है।

 

पुलिस अधिकारियों को कहा गया है कि वह ड्रोन की मार्फत से पता लगाएं कि किन-किन स्थानों पर लोगों द्वारा चाइना डोर का इस्तेमाल किया जा रहा है क्योंकि राज्य में चाइना डोर के इस्तेमाल पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा बनाए गए नियमों को ध्यान में रख कर कदम उठाए जा रहे हैं और लोगों की सुरक्षा पंजाब पुलिस के लिए सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों के दौरान चाइना डोर के प्रयोग के कारण कई हादसे हो चुके हैं जिसमे कई लोगों की जानें भी जा चुकी हैं। इसकी अब पुनवृत्ति नहीं होने दी जाएगी।

 

डी.जी.पी. के निर्देशों के बाद जालंधर, अमृतसर, लुधियाना व अन्य स्थानों पर ड्रोन की मार्फत चाइना डोर का पता लगाने के लिए अभियान शुरू भी कर दिया गया है। माना जा रहा है कि अब जैसे-जैसे आगे बसंत पंचमी का दिन नजदीक आएगा तो आकाश में पतंगें उड़ती हुई दिखाई देंगी। इसे देखते हुए पुलिस द्वारा भी प्रतिबंधित डोर का इस्तेमाल करने वाले लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई तेज कर दी जाएगी और कईयों के खिलाफ एफ.आई.आर. भी दर्ज की जा सकती हैं।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
फिल्लौर में डेरा बाबा ब्रह्मदास मेले में बड़ा हादसा, झूला टूटकर गिरा; 4 लोग गंभीर रूप से घायल

फिल्लौर में डेरा बाबा ब्रह्मदास मेले में बड़ा हादसा, झूला टूटकर गिरा; 4 लोग गंभीर रूप से घायल

पंजाब के जालंधर जिले में आने वाले फिल्लौर में चल रहे डेरा बाबा ब्रह्मदास मेले के दौरान शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। मेले में लगा एक झूला अचानक टूटकर गिर गया, जिससे वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में झूले पर सवार और आसपास खड़े कई लोग घायल हो गए, जिनमें...

अजनाला में भारतीय नागरिक गिरफ्तार, AK-47 समेत भारी हथियारों का जखीरा बरामद

अजनाला में भारतीय नागरिक गिरफ्तार, AK-47 समेत भारी हथियारों का जखीरा बरामद

अमृतसर। भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल (BSF) को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। बीएसएफ की 117वीं बटालियन ने अजनाला क्षेत्र के गांव हरड़ खुर्द में एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है।...

रेलवे ट्रैक ब्लास्ट साजिश के दो आरोपी मलेशिया से डिपोर्ट, दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार

रेलवे ट्रैक ब्लास्ट साजिश के दो आरोपी मलेशिया से डिपोर्ट, दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार

पंजाब पुलिस को आतंकवाद के खिलाफ अभियान में बड़ी सफलता मिली है। केंद्रीय एजेंसियों और रॉयल मलेशिया पुलिस के सहयोग से प्रतिबंधित आतंकी संगठन खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स (KZF) से जुड़े दो आरोपियों को मलेशिया से डिपोर्ट कर भारत लाया गया, जहां दिल्ली के इंदिरा गांधी...

पंजाब विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 1 लाख रुपये रिश्वत लेते एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स का SI गिरफ्तार

पंजाब विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 1 लाख रुपये रिश्वत लेते एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स का SI गिरफ्तार

पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत विजिलेंस ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स (ANTF) जालंधर में तैनात सब-इंस्पेक्टर (SI) अमनदीप सिंह को 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ब्यूरो के आधिकारिक...

NEET पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, संगीता धीर ने उठाए बड़े सवाल

NEET पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, संगीता धीर ने उठाए बड़े सवाल

जिला कपूरथला महिला कांग्रेस की प्रधान संगीता धीर ने नीट (NEET) परीक्षा में कथित पेपर लीक और सामने आई अनियमितताओं को बेहद गंभीर मामला बताते हुए इसकी निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक परीक्षा का मुद्दा नहीं बल्कि देश के लाखों...

Get In Touch
close slider

Get In Touch