Canada में बड़ी वारदात, खालिस्तानी समर्थकों ने किया Hindu मंदिर पर हमला

by | Nov 4, 2024 | Crime

Nov 4, 2024 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

भारत और कनाडा के रिश्ते बिगड़ चुके हैं। खालिस्तान समर्थकों को बढ़ावा देने के आरोप के बाद अब कनाडा में मंदिर पर हमला हुआ है। श्रद्धालुओं के साथ मारपीट हुई है। कुछ लोग खालिस्‍तानी झंडे लिए मंदिर परिसर में घुस गए और श्रद्धालुओं को पीटना शुरू कर दिया। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ब्रैम्पटन में हिंदू सभा मंदिर परिसर में खालिस्तानी चरमपंथियों ने हिंदू-कनाडाई भक्तों पर हमला किया। इसकी खूब आलोचना हो रही है। हमले का वीडियो भी सामने आया है, मंदिर में भक्तों पर हुए हमले पर कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने इस पर प्रतिक्रिया दी है। पीएम जस्टिन ट्रूडो ने कहा कि ऐसी घटनाएं बर्दाश्‍त नहीं की जाएंगी। कनाडा में सभी को अपने धर्म का पालन करने का अधिकार है।

 

सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि खालिस्तान समर्थन वाले झंडे लेकर कुछ लोग मंदिर के गेट के अंदर दाखिल हो रहे हैं। उनके हाथ में डंडे भी हैं, वह लोगों को पीट रहे हैं। लोग अपनी जान बचाने के लिए भाग रहे हैं। कुछ लोगों को पार्किंग में खड़ी गाड़ियों के बीच भागते देखा जा सकता है। इस हमले के बाद कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट किया, जिसमें लिखा कि ब्रैम्पटन में हिंदू सभा मंदिर में हुई हिंसा की घटनाएं अस्वीकार्य हैं। प्रत्येक कनाडाई को अपने विश्वास का स्वतंत्र रूप से और सुरक्षित रूप से पालन करने का अधिकार है ।मामले का संज्ञान लेकर तुरंत इसकी जांच के लिए को धन्यवाद! सामने आए वीडियो में दिखाई दे रहा है कि हमलावर गेट से दाखिल हो रहे हैं, भक्तों को पीट रहे हैं और फिर इसके बाद वहां से निकल भी गए। सवाल ये उठता है कि क्या कोई पुलिसकर्मी की तैनाती भी थी? वीडियो में एक भी पुलिसकर्मी या सुरक्षाकर्मी नहीं दिख रहे हैं। ऐसे में ना सिर्फ ये चिंता का विषय है बल्कि कानून व्यवस्था पर बड़ा सवाल उठ रहा है।

 

 

 

 

 

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
अजनाला में भारतीय नागरिक गिरफ्तार, AK-47 समेत भारी हथियारों का जखीरा बरामद

अजनाला में भारतीय नागरिक गिरफ्तार, AK-47 समेत भारी हथियारों का जखीरा बरामद

अमृतसर। भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल (BSF) को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। बीएसएफ की 117वीं बटालियन ने अजनाला क्षेत्र के गांव हरड़ खुर्द में एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है।...

रेलवे ट्रैक ब्लास्ट साजिश के दो आरोपी मलेशिया से डिपोर्ट, दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार

रेलवे ट्रैक ब्लास्ट साजिश के दो आरोपी मलेशिया से डिपोर्ट, दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार

पंजाब पुलिस को आतंकवाद के खिलाफ अभियान में बड़ी सफलता मिली है। केंद्रीय एजेंसियों और रॉयल मलेशिया पुलिस के सहयोग से प्रतिबंधित आतंकी संगठन खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स (KZF) से जुड़े दो आरोपियों को मलेशिया से डिपोर्ट कर भारत लाया गया, जहां दिल्ली के इंदिरा गांधी...

पंजाब विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 1 लाख रुपये रिश्वत लेते एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स का SI गिरफ्तार

पंजाब विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 1 लाख रुपये रिश्वत लेते एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स का SI गिरफ्तार

पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत विजिलेंस ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स (ANTF) जालंधर में तैनात सब-इंस्पेक्टर (SI) अमनदीप सिंह को 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ब्यूरो के आधिकारिक...

NEET पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, संगीता धीर ने उठाए बड़े सवाल

NEET पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, संगीता धीर ने उठाए बड़े सवाल

जिला कपूरथला महिला कांग्रेस की प्रधान संगीता धीर ने नीट (NEET) परीक्षा में कथित पेपर लीक और सामने आई अनियमितताओं को बेहद गंभीर मामला बताते हुए इसकी निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक परीक्षा का मुद्दा नहीं बल्कि देश के लाखों...

जालंधर में श्री गुरु रविदास गुरुद्वारा में बेअदबी की घटना से रोष, महिला गिरफ्तार

जालंधर में श्री गुरु रविदास गुरुद्वारा में बेअदबी की घटना से रोष, महिला गिरफ्तार

जालंधर जिले के गांव संगवाल स्थित श्री गुरु रविदास गुरुद्वारा साहिब में कथित बेअदबी की घटना सामने आने के बाद इलाके में तनाव और रोष का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार गुरुद्वारा साहिब में एक महिला...

Get In Touch
close slider

Get In Touch