अकाली-भाजपा गठबंधन पर CM मान का हमला: ‘सत्ता के लिए बना मौकापरस्त गठजोड़, पंजाब की जनता करेगी खारिज’

by | Jun 9, 2026 | National

Jun 9, 2026 | National

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

शिरोमणि अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के संभावित गठबंधन की चर्चाओं के बीच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने दोनों दलों पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि यह गठबंधन किसी विचारधारा या जनहित के लिए नहीं, बल्कि सत्ता हासिल करने और पंजाब को फिर से पुराने दौर में धकेलने की कोशिश है।

अमलोह हलके के गांव शमसपुर में आयोजित लोक मिलनी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री मान ने कहा कि पंजाब की जनता पहले ही पारंपरिक राजनीतिक दलों को नकार चुकी है और अब ऐसे अवसरवादी गठबंधनों को भी सिरे से खारिज कर देगी।

मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि अकाली दल के शासनकाल में नशे का कारोबार फलता-फूलता रहा, जबकि भाजपा ने किसान विरोधी कानून लागू कर पंजाब के किसानों को संघर्ष के लिए मजबूर किया। उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियों ने समय-समय पर पंजाब और उसके लोगों के हितों के साथ समझौता किया है।

भगवंत मान ने कहा कि बेअदबी, कोटकपूरा और बहबल कलां जैसी घटनाओं के लिए जिम्मेदार लोग आज गुरबाणी और धर्म के नाम पर वोट मांग रहे हैं, लेकिन पंजाब की जनता सब कुछ जानती है और उन्हें जवाब देगी।

केंद्रीय एजेंसियों के कथित दुरुपयोग का मुद्दा उठाते हुए मुख्यमंत्री ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि राजनीतिक विरोधियों और व्यापारियों को डराने-धमकाने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल किया जा रहा है, जो लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए ठीक नहीं है।

कांग्रेस पर भी हमला बोलते हुए मुख्यमंत्री मान ने कहा कि पार्टी आंतरिक कलह से जूझ रही है और उसके पास पंजाब के विकास का कोई स्पष्ट विजन नहीं है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस में कार्यकर्ताओं से ज्यादा मुख्यमंत्री पद के दावेदार हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2022 में पंजाब की जनता ने ईमानदार और पारदर्शी शासन के पक्ष में ऐतिहासिक फैसला लिया था। इसी जनादेश के चलते राज्य में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, सिंचाई और जनकल्याण के क्षेत्र में बड़े बदलाव संभव हो सके हैं।

उन्होंने दावा किया कि राज्य में 90 प्रतिशत से अधिक परिवारों को मुफ्त बिजली मिल रही है, 67 हजार से ज्यादा युवाओं को पारदर्शी तरीके से सरकारी नौकरियां दी गई हैं और शिक्षा के क्षेत्र में पंजाब ने देशभर में अग्रणी स्थान हासिल किया है।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि ‘जगत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार संशोधन अधिनियम-2026’ के जरिए बेअदबी के मामलों में कड़ी सजा का प्रावधान किया गया है, जिससे भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने में मदद मिलेगी।

कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब की जनता अब विकास, पारदर्शिता और जनहित की राजनीति चाहती है और राज्य को फिर से भ्रष्टाचार, नशे और परिवारवाद की राजनीति की ओर नहीं लौटने देगी।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
जालंधर में महेश अग्रवाल बने अग्रवाल वेलफेयर बोर्ड के जिला चेयरमैन, सरकार का जताया आभार

जालंधर में महेश अग्रवाल बने अग्रवाल वेलफेयर बोर्ड के जिला चेयरमैन, सरकार का जताया आभार

पंजाब की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार ने विभिन्न बोर्डों और निगमों में नई नियुक्तियों की घोषणा की है। इसी क्रम में महेश अग्रवाल को अग्रवाल वेलफेयर बोर्ड, जिला जालंधर का जिला चेयरमैन नियुक्त किया गया है। नियुक्ति के बाद महेश अग्रवाल ने पंजाब सरकार और पार्टी नेतृत्व का...

AAP सरपंच पर जानलेवा हमला: घर के बाहर बरसाईं गोलियां, गंभीर हालत में अमृतसर रेफर; गैंगस्टरों ने ली जिम्मेदारी

AAP सरपंच पर जानलेवा हमला: घर के बाहर बरसाईं गोलियां, गंभीर हालत में अमृतसर रेफर; गैंगस्टरों ने ली जिम्मेदारी

पंजाब के बटाला क्षेत्र में आम आदमी पार्टी (AAP) के एक सरपंच पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। फतेहगढ़ चूड़ियां विधानसभा क्षेत्र के गांव कादियां राजपूता में अज्ञात हमलावरों ने मौजूदा सरपंच एवं यूथ विंग अध्यक्ष गुरबिन्द्र सिंह को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर...

पंजाब बनेगा स्टार्टअप हब! 31 स्टार्टअप्स को 1.07 करोड़ रुपये की सीड ग्रांट, CM मान ने युवाओं को दिया बड़ा संदेश

पंजाब बनेगा स्टार्टअप हब! 31 स्टार्टअप्स को 1.07 करोड़ रुपये की सीड ग्रांट, CM मान ने युवाओं को दिया बड़ा संदेश

चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने राज्य में उद्यमिता और नवाचार को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए 31 स्टार्टअप्स को कुल 1.07 करोड़ रुपये की सीड ग्रांट वितरित की है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बुधवार को आयोजित एक समारोह में युवा उद्यमियों को यह वित्तीय सहायता...

मणिकर्ण में बड़ा हादसा टला: फोटो खिंचवाते समय नदी में बहा पंजाब का परिवार, तीनों की बचाई गई जान

मणिकर्ण में बड़ा हादसा टला: फोटो खिंचवाते समय नदी में बहा पंजाब का परिवार, तीनों की बचाई गई जान

हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मणिकर्ण में मंगलवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। पंजाब से घूमने आए एक ही परिवार के तीन सदस्य तेज बहाव वाली नदी में बह गए। गनीमत रही कि स्थानीय लोगों और राहत दल की तत्परता के चलते तीनों पर्यटकों को सुरक्षित बचा लिया गया।...

ED रेड पर पंजाब में सियासत गरम: केजरीवाल बोले- ‘व्यापारी घबराएं नहीं, पंजाब सरकार आपके साथ’

ED रेड पर पंजाब में सियासत गरम: केजरीवाल बोले- ‘व्यापारी घबराएं नहीं, पंजाब सरकार आपके साथ’

नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की हालिया छापेमारी को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। आम आदमी पार्टी (AAP) और पंजाब सरकार ने ईडी की कार्रवाई पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए केंद्र सरकार पर केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया है। आम आदमी...

Get In Touch
close slider

Get In Touch