AAP सरपंच पर जानलेवा हमला: घर के बाहर बरसाईं गोलियां, गंभीर हालत में अमृतसर रेफर; गैंगस्टरों ने ली जिम्मेदारी

by | Jun 9, 2026 | Crime

Jun 9, 2026 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

पंजाब के बटाला क्षेत्र में आम आदमी पार्टी (AAP) के एक सरपंच पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। फतेहगढ़ चूड़ियां विधानसभा क्षेत्र के गांव कादियां राजपूता में अज्ञात हमलावरों ने मौजूदा सरपंच एवं यूथ विंग अध्यक्ष गुरबिन्द्र सिंह को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, गुरबिन्द्र सिंह मंगलवार शाम अपने चाचा के घर गए हुए थे। जैसे ही वह घर से बाहर निकले, मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हमले में गुरबिन्द्र सिंह के पैर में दो गोलियां लगीं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद परिजन उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल बटाला लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए अमृतसर रेफर कर दिया।

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी फतेहगढ़ चूड़ियां ललित कुमार ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल से अहम सबूत जुटाने शुरू कर दिए हैं और हमलावरों की पहचान के लिए जांच तेज कर दी गई है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

वहीं इस हमले ने उस समय नया मोड़ ले लिया जब सोशल मीडिया पर गैंगस्टर निशान जोड़ियां और आदेश जामाराय के नाम से पोस्ट सामने आई, जिसमें हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया। हालांकि पुलिस इस पोस्ट की सत्यता की भी जांच कर रही है।

फिलहाल पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच में जुटी हुई है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
जालंधर में महेश अग्रवाल बने अग्रवाल वेलफेयर बोर्ड के जिला चेयरमैन, सरकार का जताया आभार

जालंधर में महेश अग्रवाल बने अग्रवाल वेलफेयर बोर्ड के जिला चेयरमैन, सरकार का जताया आभार

पंजाब की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार ने विभिन्न बोर्डों और निगमों में नई नियुक्तियों की घोषणा की है। इसी क्रम में महेश अग्रवाल को अग्रवाल वेलफेयर बोर्ड, जिला जालंधर का जिला चेयरमैन नियुक्त किया गया है। नियुक्ति के बाद महेश अग्रवाल ने पंजाब सरकार और पार्टी नेतृत्व का...

अकाली-भाजपा गठबंधन पर CM मान का हमला: ‘सत्ता के लिए बना मौकापरस्त गठजोड़, पंजाब की जनता करेगी खारिज’

अकाली-भाजपा गठबंधन पर CM मान का हमला: ‘सत्ता के लिए बना मौकापरस्त गठजोड़, पंजाब की जनता करेगी खारिज’

शिरोमणि अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के संभावित गठबंधन की चर्चाओं के बीच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने दोनों दलों पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि यह गठबंधन किसी विचारधारा या जनहित के लिए नहीं, बल्कि सत्ता हासिल करने और पंजाब को फिर से पुराने...

पंजाब बनेगा स्टार्टअप हब! 31 स्टार्टअप्स को 1.07 करोड़ रुपये की सीड ग्रांट, CM मान ने युवाओं को दिया बड़ा संदेश

पंजाब बनेगा स्टार्टअप हब! 31 स्टार्टअप्स को 1.07 करोड़ रुपये की सीड ग्रांट, CM मान ने युवाओं को दिया बड़ा संदेश

चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने राज्य में उद्यमिता और नवाचार को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए 31 स्टार्टअप्स को कुल 1.07 करोड़ रुपये की सीड ग्रांट वितरित की है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बुधवार को आयोजित एक समारोह में युवा उद्यमियों को यह वित्तीय सहायता...

मणिकर्ण में बड़ा हादसा टला: फोटो खिंचवाते समय नदी में बहा पंजाब का परिवार, तीनों की बचाई गई जान

मणिकर्ण में बड़ा हादसा टला: फोटो खिंचवाते समय नदी में बहा पंजाब का परिवार, तीनों की बचाई गई जान

हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मणिकर्ण में मंगलवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। पंजाब से घूमने आए एक ही परिवार के तीन सदस्य तेज बहाव वाली नदी में बह गए। गनीमत रही कि स्थानीय लोगों और राहत दल की तत्परता के चलते तीनों पर्यटकों को सुरक्षित बचा लिया गया।...

ED रेड पर पंजाब में सियासत गरम: केजरीवाल बोले- ‘व्यापारी घबराएं नहीं, पंजाब सरकार आपके साथ’

ED रेड पर पंजाब में सियासत गरम: केजरीवाल बोले- ‘व्यापारी घबराएं नहीं, पंजाब सरकार आपके साथ’

नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की हालिया छापेमारी को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। आम आदमी पार्टी (AAP) और पंजाब सरकार ने ईडी की कार्रवाई पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए केंद्र सरकार पर केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया है। आम आदमी...

Get In Touch
close slider

Get In Touch