शहीद भगत सिंह की जयंती पर फगवाड़ा में भाजपा ने आयोजित किया भावपूर्ण कार्यक्रम

by | Sep 28, 2025 | News

Sep 28, 2025 | News

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान क्रांतिकारी शहीद भगत सिंह की जयंती पर फगवाड़ा में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भाजपा फगवाड़ा के हल्का इंचार्ज एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला के निवास पर आयोजित किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष रणजीत सिंह खोजेवाल भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला ने इस अवसर पर कहा कि भगत सिंह ने केवल ब्रिटिश हुकूमत को चुनौती दी, बल्कि अपने प्राणों की आहुति देकर देश की स्वतंत्रता की राह प्रशस्त की। उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि भगत सिंह ने अपने विचारों से स्वतंत्रता संग्राम को संगठित किया और उनके बलिदान ने पूरे देश में आजादी की लहर को तेज किया।

सांपला ने आगे कहा, “भगत सिंह का मिशन था भारत को अंग्रेजों से स्वतंत्र कराना। भले ही हम उनके जैसा न बन सकें, लेकिन उनके देशभक्ति और त्याग की भावना हमारे दिलों में हमेशा बनी रहनी चाहिए।” उन्होंने भगत सिंह की साहित्यिक उपलब्धियों, विशेष रूप से उनकी जेल डायरी का उल्लेख करते हुए कहा कि उनकी शायरियाँ और विचार आज भी युवाओं को समाज और देश के लिए समर्पित रहने की प्रेरणा देते हैं।

भाजपा जिलाध्यक्ष रणजीत सिंह खोजेवाल ने कहा, “भगत सिंह पूरे देश के लिए प्रेरणा हैं। आज के युवा उनके विचारों से जुड़ें और देशभक्ति की भावना को अपने जीवन में अपनाएँ। उनके योगदान और बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता।”

उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे शहीद भगत सिंह के साहित्य और विचारों का अध्ययन करें और अपने जीवन में उनके आदर्शों को आत्मसात करें। खोजेवाल ने कहा कि देश के लिए भगत सिंह का सपना आज भी अधूरा है और इसे साकार करने का दायित्व प्रत्येक युवा पर है।

कार्यक्रम में बलभद्रसेन दुग्गल, तेजस्वी भारद्वाज, मोहिंदर थापर, आशु पुरी, आशु सांपला, डॉ. पवन कौल, रुक्की शर्मा, अशोक दुग्गल, शिवरंजन दुग्गल, राजकुमार राणा, सन्नी बैंस, मंजीत बाली, सुरिंदर जॉर्डन, बल्लू वालिया, विनायक पाराशर, लोकेश बाली, राजेंद्र सोंधी, हर्ष भल्ला, विशाल वालिया, सिद्धार्थ, शुक्ला रॉय, दीपक मल्होत्रा सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
लुधियाना की आप विधायक राजिंद्रपाल कौर छीना फिर से घायल अब हुआ यह काम

लुधियाना की आप विधायक राजिंद्रपाल कौर छीना फिर से घायल अब हुआ यह काम

लुधियाना से आम आदमी पार्टी की विधायक राजिंद्रपाल कौर छीना बाथरूम में फिसलने से घायल हो गईं। जानकारी के अनुसार, अचानक पैर स्लिप होने से उनका माथा नल से टकरा गया, जिससे सिर में गहरी चोट आई। चेहरे पर खून आने के बाद उन्होंने शोर मचाया, जिस पर परिजन तुरंत उन्हें निजी...

पंजाब में एक और Encounter, हत्या का मुख्य शूटर घायल, अस्पताल में भर्ती

पंजाब में एक और Encounter, हत्या का मुख्य शूटर घायल, अस्पताल में भर्ती

डेरा बाबा नानक क्षेत्र में मेडिकल स्टोर मालिक रणदीप सिंह की हत्या मामले में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। इस केस का मुख्य शूटर निशान सिंह पुलिस मुठभेड़ में गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले...

नशों से दूर रखने के लिए खेल सबसे मजबूत रास्ता, पंजाब क्रिकेट लीग को मंजूरी: मुख्यमंत्री भगवंत मान

नशों से दूर रखने के लिए खेल सबसे मजबूत रास्ता, पंजाब क्रिकेट लीग को मंजूरी: मुख्यमंत्री भगवंत मान

पंजाब के युवाओं को नशों से दूर रखने और खेलों की ओर प्रेरित करने के उद्देश्य से पंजाब सरकार ने पंजाब क्रिकेट लीग (पीसीएल) शुरू करने को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह लीग केवल एक टूर्नामेंट नहीं, बल्कि युवाओं के भविष्य को सही दिशा देने की ठोस...

गोराया के पास अनिहर गांव में गुरुद्वारा साहिब में आग, संगत का मन व्यथित

गोराया के पास अनिहर गांव में गुरुद्वारा साहिब में आग, संगत का मन व्यथित

गोराया के समीप अनिहर गांव में श्री गुरु रविदास महाराज गुरुद्वारा साहिब में हुई घटना से संगत के दिल दहल गए। दो दिन पहले गांव में श्री गुरु रविदास महाराज जी के प्रकाशोत्सव को समर्पित नगर कीर्तन निकाला गया था। इसके बाद रविवार को गुरुद्वारा साहिब में धार्मिक कार्यक्रम...

बिट्टू के बयान से कांग्रेस-अकाली की साठगांठ उजागर, मान ने सत्ता का भ्रष्ट चक्र तोड़ा: पन्नू

बिट्टू के बयान से कांग्रेस-अकाली की साठगांठ उजागर, मान ने सत्ता का भ्रष्ट चक्र तोड़ा: पन्नू

आम आदमी पार्टी पंजाब के मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि दशकों तक पंजाब में दोनों दलों की मिलीभगत से सत्ता का खेल चलता रहा। उन्होंने कहा कि अब इस गुप्त गठबंधन का सच खुद कांग्रेस के नेता उजागर कर रहे हैं। पार्टी...

Get In Touch
close slider

Get In Touch