पंजाब में एक और Encounter, हत्या का मुख्य शूटर घायल, अस्पताल में भर्ती

by | Feb 9, 2026 | Crime

Feb 9, 2026 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

डेरा बाबा नानक क्षेत्र में मेडिकल स्टोर मालिक रणदीप सिंह की हत्या मामले में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। इस केस का मुख्य शूटर निशान सिंह पुलिस मुठभेड़ में गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले रणदीप सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस वारदात को फिरौती से जोड़कर देखा जा रहा था। जांच के दौरान पुलिस ने निशान सिंह को अमृतसर के गुरु राम दास अस्पताल से गिरफ्तार किया था।

पुलिस के मुताबिक, देर शाम निशान सिंह को हथियार की बरामदगी के लिए डेरा बाबा नानक के पास एक सुनसान इलाके में ले जाया गया। इसी दौरान उसने अचानक पिस्तौल निकालकर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आरोपी ने चार राउंड फायर किए, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई। मुठभेड़ में निशान सिंह को गोली लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

इस संबंध में संदीप गोयल ने बताया कि मामले में शामिल दो अन्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि आरोपियों के विदेश में बैठे गैंगस्टरों से संपर्क सामने आया है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
फगवाड़ा की एसपी माधवी शर्मा के घर चोरी, सोने-हीरे के गहने और विदेशी मुद्रा गायब

फगवाड़ा की एसपी माधवी शर्मा के घर चोरी, सोने-हीरे के गहने और विदेशी मुद्रा गायब

पंजाब पुलिस की अधिकारी एवं फगवाड़ा की एसपी माधवी शर्मा के घर चोरी की वारदात सामने आई है। घर से सोने और हीरे के कीमती आभूषणों के अलावा कैनेडियन डॉलर तथा भारतीय मुद्रा गायब होने की शिकायत दर्ज करवाई गई है। मामले में घर पर तैनात एक महिला होमगार्ड कर्मचारी पर संदेह जताया...

गुरु रंधावा के जिम के बाहर फायरिंग, लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी!

गुरु रंधावा के जिम के बाहर फायरिंग, लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी!

मशहूर पंजाबी गायक गुरु रंधावा से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। राजधानी दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में स्थित उनके जिम के बाहर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग कर दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह दो...

महिला डॉक्टर की मौत से मचा हड़कंप, पति पर उठे सवाल

महिला डॉक्टर की मौत से मचा हड़कंप, पति पर उठे सवाल

शहर के नेशनल आई अस्पताल से जुड़े डॉक्टर दंपति का मामला उस समय चर्चा में आ गया जब डॉक्टर पियूष की पत्नी डॉ. मीनाक्षी द्वारा कथित तौर पर आत्महत्या किए जाने की घटना सामने आई। मामले में मृतका के पिता ने अपनी बेटी की मौत के लिए उसके पति को जिम्मेदार ठहराते हुए गंभीर आरोप...

AAP को बुढलाडा में बड़ी मजबूती, बोहा-बरेटा के कई आजाद पार्षद पार्टी में शामिल

AAP को बुढलाडा में बड़ी मजबूती, बोहा-बरेटा के कई आजाद पार्षद पार्टी में शामिल

पंजाब में हाल ही में हुए नगर निगम, नगर काउंसिल और नगर पंचायत चुनावों के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) का जनाधार लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। इसी कड़ी में बुढलाडा विधानसभा क्षेत्र में पार्टी को उस समय बड़ी मजबूती मिली जब नगर काउंसिल बोहा और बरेटा के कई आजाद पार्षद आम आदमी...

मानसा में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से दो युवकों की मौके पर मौत, गांव में मातम

मानसा में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से दो युवकों की मौके पर मौत, गांव में मातम

पंजाब के मानसा जिले से एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। भीखी क्षेत्र के पास बहादुर सिंह वाला ड्रेन के निकट हुए भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतकों की पहचान सुखबीर सिंह (19)...

Get In Touch
close slider

Get In Touch