पंजाब पुलिस की सख्त चेतावनी: अब नहीं चलेगी गैंगस्टरों की गुंडागर्दी, शुरू हुई डायरेक्ट हेल्पलाइन सुविधा

by | Sep 28, 2025 | International

Sep 28, 2025 | International

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने राज्य में बढ़ रहे गैंगस्टरवाद और गुंडा तत्वों के खात्मे के लिए बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान के आदेश के बाद पंजाब पुलिस ने आम जनता को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए सीधी शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर 1800-330-1100 जारी किया है। इस नंबर पर कोई भी व्यक्ति गैंगस्टर, गुंडा तत्वों या जबरन वसूली (Extortion) के मामलों की तुरंत शिकायत दर्ज करा सकता है।

पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने वीडियो संदेश जारी कर लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की धमकी या वसूली का सामना करने पर बिल्कुल न डरें और तुरंत इस नंबर पर संपर्क करें। उन्होंने आश्वासन दिया कि शिकायतकर्ता की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी

क्या मिलेगा इस हेल्पलाइन से?

✅ गैंगस्टर या गुंडा तत्वों द्वारा धमकी मिल रही है?
✅ कोई जबरन वसूली कर रहा है?
✅ किसी अपराधिक समूह से भय महसूस हो रहा है?

➡️ बस 1800-330-1100 डायल करें और सीधा पुलिस को सूचना दें।

मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश के बाद हुई कार्रवाई

सूत्रों के अनुसार हाल ही में हुई उच्च-स्तरीय सुरक्षा बैठक में सीएम भगवंत मान ने डीजीपी और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को साफ निर्देश दिए थे कि गैंगस्टरों के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाए। उसी के बाद यह हेल्पलाइन जनता के लिए शुरू की गई है।

पुलिस की अपील

“यह नंबर अपने फोन में सेव कर लें। डरें नहीं, रिपोर्ट करें — पंजाब पुलिस आपके साथ खड़ी है”

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
AAP को बड़ी मजबूती: गांव मेहटां की पूरी पंचायत डॉ. राजकुमार चब्बेवाल की मौजूदगी में पार्टी में शामिल

AAP को बड़ी मजबूती: गांव मेहटां की पूरी पंचायत डॉ. राजकुमार चब्बेवाल की मौजूदगी में पार्टी में शामिल

विधानसभा हलका फगवाड़ा में आम आदमी पार्टी (AAP) को रविवार को उस समय बड़ी राजनीतिक मजबूती मिली, जब गांव मेहटां की पूरी पंचायत ने सरपंच सुदेश कुमार के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया। इस अवसर पर लोकसभा सांसद एवं हलका इंचार्ज डॉ. राजकुमार चब्बेवाल विशेष रूप से...

26 जुलाई को मेगा रक्तदान शिविर, अत्याधुनिक वेंटिलेटर एंबुलेंस जनता को होगी समर्पित

26 जुलाई को मेगा रक्तदान शिविर, अत्याधुनिक वेंटिलेटर एंबुलेंस जनता को होगी समर्पित

समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय नव्या हेल्पिंग हैंड्स (सांपला फाउंडेशन) की ओर से 26 जुलाई को फगवाड़ा में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से एक विशेष जनकल्याण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस वेंटिलेटर एंबुलेंस को जनता को...

जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन को लेकर केजरीवाल का केंद्र पर हमला

जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन को लेकर केजरीवाल का केंद्र पर हमला

दिल्ली के जंतर-मंतर पर शिक्षा व्यवस्था में सुधार, परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर तीखा...

बठिंडा के मिनी सचिवालय की दीवारों पर लिखे गए आपत्तिजनक नारे, प्रशासन ने तुरंत हटवाए

बठिंडा के मिनी सचिवालय की दीवारों पर लिखे गए आपत्तिजनक नारे, प्रशासन ने तुरंत हटवाए

पंजाब के बठिंडा स्थित मिनी सचिवालय परिसर की बाहरी दीवारों पर देर रात अज्ञात शरारती तत्वों द्वारा आपत्तिजनक और भड़काऊ नारे लिखे जाने का मामला सामने आया है। सोमवार सुबह घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी नारों को मिटवा दिया। मामले की...

फगवाड़ा सिविल अस्पताल में बड़ा बवाल! मोर्चरी में रखा शव खराब होने का आरोप

फगवाड़ा सिविल अस्पताल में बड़ा बवाल! मोर्चरी में रखा शव खराब होने का आरोप

पंजाब के फगवाड़ा स्थित सिविल अस्पताल एक बार फिर विवादों में घिर गया है। अस्पताल की मोर्चरी (शवगृह) में रखे एक शव के खराब होने के आरोपों ने स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मृतक के परिजनों और सहकर्मियों ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का...

Get In Touch
close slider

Get In Touch