बिट्टू के बयान से कांग्रेस-अकाली की साठगांठ उजागर, मान ने सत्ता का भ्रष्ट चक्र तोड़ा: पन्नू

by | Feb 9, 2026 | Political

Feb 9, 2026 | Political

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा

आम आदमी पार्टी पंजाब के मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि दशकों तक पंजाब में दोनों दलों की मिलीभगत से सत्ता का खेल चलता रहा। उन्होंने कहा कि अब इस गुप्त गठबंधन का सच खुद कांग्रेस के नेता उजागर कर रहे हैं।

पार्टी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए पन्नू ने केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू का एक वीडियो चलाया, जिसमें बिट्टू यह स्वीकार करते नजर आते हैं कि 2017 में भगवंत सिंह मान को हराने और सुखबीर सिंह बादल की जीत सुनिश्चित करने की योजना बनाई गई थी। पन्नू ने कहा कि यह बयान कांग्रेस-अकाली की अंदरूनी साठगांठ का सीधा सबूत है।

पन्नू ने कहा कि यह आम आदमी पार्टी का आरोप नहीं है, बल्कि कांग्रेस का ही नेता यह बात सार्वजनिक रूप से स्वीकार कर रहा है। उन्होंने कहा कि बंद कमरों में बैठकर तय किया जाता था कि कौन जीतेगा और कौन हारेगा। सीटों का बंटवारा पहले से तय होता था और जनता को केवल वोट डालने के लिए इस्तेमाल किया जाता था।

उन्होंने कहा कि पंजाब की राजनीति लंबे समय तक “पांच साल तुम, पांच साल हम” के फॉर्मूले पर चली। एक पार्टी पांच साल सत्ता में रहकर लूट करती थी, फिर दूसरी पार्टी वही काम करती थी। दोनों एक-दूसरे को बचाते थे। पन्नू ने इसे संगठित राजनीतिक भ्रष्टाचार करार दिया।

बलतेज पन्नू ने आरोप लगाया कि चुनाव क्षेत्रों को भी आपसी सहमति से बांटा जाता था। पटियाला, लंबी, बठिंडा, संगरूर, सुनाम, लहरागागा, दोआबा और माझा जैसे इलाकों में कांग्रेस और अकाली नेताओं के बीच पहले से समझौते होते थे। नेता एक जिले में कुछ कहते थे और दूसरे जिले में बयान बदल देते थे।

पन्नू ने कहा कि जब संगरूर के एक आम परिवार से निकला व्यक्ति राजनीति में आया और इस मिलीभगत को चुनौती दी, तो पूरा सिस्टम घबरा गया। 2017 और 2019 में उसे हराने की कोशिश हुई, लेकिन संगरूर की जनता सच्चाई समझ चुकी थी। जब भगवंत मान लगातार चुनाव जीतते रहे, तो यह संदेश पूरे पंजाब में फैल गया और 2022 में जनता ने पुरानी राजनीति को बाहर का रास्ता दिखा दिया।

उन्होंने कहा कि 2022 में यह कोई संयोग नहीं था कि बड़े-बड़े नेता चुनाव हार गए। यह उस सिस्टम के स्तंभ थे, जो जनता के फैसले से गिर गए। पंजाब ने साफ कर दिया कि अब वह फिक्स्ड मैच की राजनीति नहीं चाहता।

पन्नू ने कहा कि आज विपक्ष इसलिए परेशान है क्योंकि चार साल में पंजाब बदला है। दशकों बाद नहरों का पानी टेल तक पहुंचा है, रोड सेफ्टी फोर्स समय पर मदद पहुंचा रही है, टोल प्लाजा बंद हुए हैं, घरों को मुफ्त बिजली मिल रही है और स्वास्थ्य बीमा की सुविधा दी गई है। शासन में पारदर्शिता आई है।

उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास इन कामों पर बोलने के लिए कुछ नहीं है। वे सिर्फ धमकी देते हैं कि सत्ता में आए तो कार्रवाई करेंगे। पन्नू ने सवाल किया कि कार्रवाई किस बात की—किसानों को पानी देने की, हादसों में लोगों की जान बचाने की या भ्रष्टाचार रोकने की?

अंत में पन्नू ने कहा कि सबसे बड़ा सबूत यही है कि अब पुराने दलों के नेता खुद अपने गुनाह कबूल कर रहे हैं। पंजाब की जनता जान चुकी है कि कौन आपस में खेल खेलता था और कौन जनता के साथ खड़ा रहा। गुप्त समझौतों का दौर खत्म हो चुका है और ईमानदार राजनीति की शुरुआत हो चुकी है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा
Most Popular
आवारा कुत्ते का 8 वर्षीय बच्चे पर हमला, घायल होने के बाद लोगों में दहशत

आवारा कुत्ते का 8 वर्षीय बच्चे पर हमला, घायल होने के बाद लोगों में दहशत

दीनानगर शहर में आवारा कुत्तों का बढ़ता आतंक अब लोगों, विशेषकर बच्चों की सुरक्षा के लिए गंभीर चुनौती बनता जा रहा है। ताजा मामले में शहर के अजीत नगर इलाके में घर के बाहर खेल रहे 8 वर्षीय बच्चे पर एक आवारा कुत्ते ने हमला कर उसे घायल कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत...

फगवाड़ा में सनसनी: दफ्तर और सैलून में तोड़फोड़ के बाद लगाई आग, लाखों का नुकसान

फगवाड़ा में सनसनी: दफ्तर और सैलून में तोड़फोड़ के बाद लगाई आग, लाखों का नुकसान

शहर के स्थानीय बस स्टैंड के समीप स्थित माल गोदाम रोड पर शनिवार देर रात उस समय सनसनी फैल गई, जब कुछ युवकों ने कथित आपसी रंजिश के चलते एक दफ्तर और सैलून में जमकर तोड़फोड़ करने के बाद आग लगा दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और दोनों प्रतिष्ठानों में रखा...

तेज आंधी बनी काल, पेड़ गिरने से पिता और 12 वर्षीय बेटी की दर्दनाक मौत

तेज आंधी बनी काल, पेड़ गिरने से पिता और 12 वर्षीय बेटी की दर्दनाक मौत

जालंधर में रविवार सुबह आई तेज आंधी और तूफान ने एक परिवार की खुशियां पलभर में उजाड़ दीं। जालंधर छावनी क्षेत्र के गांव भोडे सपराए में तेज हवाओं के चलते एक विशाल पेड़ अचानक सड़क पर गुजर रही मोटरसाइकिल पर गिर गया। हादसा इतना भयावह था कि बाइक पर सवार पिता और उनकी 12 वर्षीय...

रविवार: जानिए आज किस राशि पर बरसेगी किस्मत, किन्हें रहना होगा सतर्क?

रविवार: जानिए आज किस राशि पर बरसेगी किस्मत, किन्हें रहना होगा सतर्क?

28 जून 2026, रविवार का दिन कई राशियों के लिए नई संभावनाएं लेकर आया है। सूर्य, चंद्रमा और अन्य ग्रहों की स्थिति का प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों के जीवन पर अलग-अलग पड़ेगा। ज्योतिष आचार्य शीतल वर्मा के अनुसार आज कुछ लोगों को करियर में सफलता मिलेगी तो कुछ को आर्थिक...

अमृतसर-पठानकोट हाईवे पर दो बसों की जोरदार टक्कर, कई यात्री घायल

अमृतसर-पठानकोट हाईवे पर दो बसों की जोरदार टक्कर, कई यात्री घायल

अमृतसर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर रविवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। गांव बिधिपुर के समीप पंजाब रोडवेज की एक बस और एक प्राइवेट बस आमने-सामने टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बसों में सवार यात्रियों में चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। हादसे में कई...

Get In Touch
close slider

Get In Touch