पंजाब की राजनीति में बड़ा उलटफेर! पूर्व मंत्री अनिल जोशी जल्द कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं

by | Sep 30, 2025 | Political

Sep 30, 2025 | Political

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

चंडीगढ़। पंजाब की सियासत में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। बीजेपी और शिअद दोनों दलों में रह चुके पूर्व मंत्री अनिल जोशी जल्द कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, जोशी की हाल ही में दिल्ली में राहुल गांधी से मुलाकात हुई है, जिसके बाद उनके कांग्रेस में शामिल होने की चर्चाएं तेज हो गई हैं।

यदि अनिल जोशी कांग्रेस में आते हैं, तो अमृतसर क्षेत्र में पार्टी की पकड़ मजबूत होने की पूरी संभावना है, क्योंकि जोशी को वहां का एक दमदार और प्रभावशाली हिंदू चेहरा माना जाता है।

भाजपा से निष्कासन से लेकर अकाली दल तक का सफर

  • 35 साल तक भाजपा में सक्रिय रहे अनिल जोशी को
    10 जुलाई 2021 को किसान मुद्दे उठाने पर छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया गया था।

  • इसके बाद उन्होंने 20 अगस्त 2021 को शिरोमणि अकाली दल (SAD) ज्वाइन किया

  • 2022 विधानसभा चुनाव में उन्होंने अकाली दल के टिकट पर तकड़ी निशान से चुनाव लड़ा, लेकिन हार का सामना करना पड़ा।

  • 2024 लोकसभा चुनाव में भी शिअद ने उन्हें उम्मीदवार बनाया, मगर वे चौथे स्थान पर रहे

अब कांग्रेस में एंट्री तय?

अकाली दल छोड़ने के बाद से ही अनिल जोशी के कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही थीं, लेकिन वे लगातार इनसे इनकार करते रहे। लेकिन राहुल गांधी से मुलाकात के बाद अब तस्वीर साफ होती नजर आ रही है

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, जोशी की कांग्रेस में एंट्री किसी भी वक्त हो सकती है, जिसकी औपचारिक घोषणा जल्द संभव है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
पंजाब से हिमाचल जाने वालों को लग सकता है बड़ा झटका! गाड़ियों पर इंफ्रास्ट्रक्चर टैक्स लगाने का प्रस्ताव पास

पंजाब से हिमाचल जाने वालों को लग सकता है बड़ा झटका! गाड़ियों पर इंफ्रास्ट्रक्चर टैक्स लगाने का प्रस्ताव पास

हिमाचल प्रदेश की ओर जाने वाले वाहन चालकों के लिए आने वाले समय में सफर महंगा हो सकता है। रूपनगर (रोपड़) जिला परिषद ने जिले की सीमा से होकर हिमाचल प्रदेश जाने वाली सड़कों पर इंफ्रास्ट्रक्चर टैक्स (टोल टैक्स) लगाने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया है। हालांकि यह...

“घायल छात्रों से अस्पताल में मिले केजरीवाल, थाने पहुंचकर पूछा- कितने लोग हिरासत में? मोदी सरकार पर बोला तीखा हमला”

“घायल छात्रों से अस्पताल में मिले केजरीवाल, थाने पहुंचकर पूछा- कितने लोग हिरासत में? मोदी सरकार पर बोला तीखा हमला”

दिल्ली में छात्र प्रदर्शन के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल मंगलवार को पूरे दिन अस्पतालों, पुलिस थानों और जंतर-मंतर के बीच सक्रिय रहे। उन्होंने प्रदर्शन के दौरान घायल छात्रों से मुलाकात की, पुलिस हिरासत में लिए गए लोगों के बारे में...

अमृतसर में ड्रग माफिया पर सबसे बड़ा प्रहार: 40 तस्कर और गैंगस्टर गिरफ्तार, बॉर्डर नेटवर्क हिला

अमृतसर में ड्रग माफिया पर सबसे बड़ा प्रहार: 40 तस्कर और गैंगस्टर गिरफ्तार, बॉर्डर नेटवर्क हिला

सीमा पार से संचालित ड्रग्स और हथियारों की तस्करी के नेटवर्क पर शिकंजा कसते हुए अमृतसर रूरल पुलिस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई की। जिलेभर में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने करीब 40 ड्रग तस्करों और गैंगस्टरों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई को सीमा पार से सक्रिय...

NEET पेपर लीक पर बवाल: छात्रों पर लाठीचार्ज और राहुल गांधी से धक्का-मुक्की पर भड़के बलविंदर धालीवाल

NEET पेपर लीक पर बवाल: छात्रों पर लाठीचार्ज और राहुल गांधी से धक्का-मुक्की पर भड़के बलविंदर धालीवाल

NEET पेपर लीक विवाद को लेकर देशभर में जारी राजनीतिक बयानबाजी के बीच फगवाड़ा से पूर्व आईएएस अधिकारी एवं विधायक बलविंदर सिंह धालीवाल ने केंद्र सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि लाखों छात्रों के भविष्य से जुड़े इस गंभीर मुद्दे पर सरकार की चुप्पी चिंता का विषय है।...

“युवा और किसान दोनों सड़कों पर, BJP सिर्फ लाठी और बैरिकेड से दे रही जवाब”: बलतेज पन्नू का बड़ा हमला

“युवा और किसान दोनों सड़कों पर, BJP सिर्फ लाठी और बैरिकेड से दे रही जवाब”: बलतेज पन्नू का बड़ा हमला

आम आदमी पार्टी (AAP) पंजाब के मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि सरकार युवाओं और किसानों की समस्याओं का समाधान निकालने के बजाय उनकी आवाज़ दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में विरोध...

Get In Touch
close slider

Get In Touch