अमृतसर के ‘आप’ मेयर जतिंदर भाटिया का पदभार समारोह, मंत्री कुलदीप धालीवाल हुए शामिल

by | Jan 28, 2025 | Political

Jan 28, 2025 | Political

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा

अमृतसर के नवनिर्वाचित मेयर जतिंदर सिंह मोतिया भाटिया ने का मंगलवार को पदभार ग्रहण समारोह हुआ। मंत्री कुलदीप धालीवाल की मौजूदगी में उन्होंने नगर निगम के मेयर की कुर्सी संभाली। इस मौके पर पार्टी के कई स्थानीय नेता और विधायक भी मौजूद रहें।

मंत्री कुलदीप धालीवाल ने यहां मेयर जतिंदर भाटिया के साथ एक प्रेस कांफ्रेंस को भी संबोधित किया। धालीवाल ने कहा कि आज का दिन अमृतसर के लिए बेहद ऐतिहासिक है। आम आदमी पार्टी के लिए भी यह बहुत गर्व का पल है।

धालीवाल ने कहा, “मैं अमृतसर निवासियों को कहना चाहता हूं कि आपकी उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए हमारे मेयर और पार्षद दिन-रात काम करेंगे। शहर के जितने भी मुद्दे हैं उनका हल करेंगे और शहर के लोगों को किसी भी तरह की कोई तकलीफ नहीं आने देंगे। शहर का काम और विकास करना हमारी प्राथमिकता होगी।”

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पिछले काफी महीनों से ड्रामा कर रही है। उनके पास कोई मुद्दा नहीं है। अगर कांग्रेस का मेयर बन जाए तो डेमोक्रेसी बहुत अच्छी है, अगर न बने फिर बोलते हैं कि डेमोक्रेसी की हत्या हो गई है। अमृतसर एक परिवार की जागीर नहीं है। अमृतसर लोगों का है और अमृतसर के लोग जिस मर्जी को मेयर चुनें। हम परिवारवाद नहीं चलने देंगे।

उन्होंने कहा कि प्रताप बाजवा बोलते हैं कि डेमोक्रेसी का कत्ल हुआ लेकिन जो 75 साल में कांग्रेस ने पंजाब का बुरा हाल कर दिया और कांग्रेस के राज में लोगों के जिस तरह सरेआम कत्ल हुए, झूठे पर्चे हुए, दरबार साहिब पर हमला हुआ, तब इनको डेमोक्रेसी नहीं क्यों दिखी थी? मेयर चुनाव पर वे लोग झूठे अफवाह फैला रहे हैं।

मेयर जतिंदर सिंह भाटिया ने मीडिया को संबोधित करते हुए पार्टी नेतृत्व और सभी पार्षदों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि मेरे लिए यह बेहद सौभाग्य की बात है कि मुझे गुरु की नगरी का सेवा करने का अवसर मिला है।

उन्होंने कहा कि अमृतसर शहर के जितने भी डेवलपमेंट के काम है रूके हुए हैं सभी को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करेंगे। हम नगर निगम के सभी 85 वार्डों के लिए बिना किसी भेदभाव और पक्षपात के काम करेंगे। सभी लोग हमारे हैं और हम भी सभी के हैं। काम के मामले में पक्ष विपक्ष वाली बात नहीं होगी। सभी वार्डों को उचित फंड दिए जाएंगे।

Hanesh Mehta

Chief Editor

पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा
Most Popular
पंजाब में महिलाओं के खातों में ट्रांसफर हुई पहली किस्त, जानें किसे मिले कितने रुपये

पंजाब में महिलाओं के खातों में ट्रांसफर हुई पहली किस्त, जानें किसे मिले कितने रुपये

पंजाब सरकार ने महिलाओं से किए गए चुनावी वादे को पूरा करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए 18 वर्ष से अधिक आयु की पात्र महिलाओं के बैंक खातों में पहली किस्त की राशि ट्रांसफर करनी शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को अपने गृह जिले संगरूर के धूरी से योजना की...

CM भगवंत मान ने 50 डॉक्यूमेंट्री वैन रवाना कीं, 13 हजार गांवों तक पहुंचेगा श्री गुरु रविदास महाराज़ का संदेश

CM भगवंत मान ने 50 डॉक्यूमेंट्री वैन रवाना कीं, 13 हजार गांवों तक पहुंचेगा श्री गुरु रविदास महाराज़ का संदेश

श्री गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्रकाश पर्व को ऐतिहासिक और जनभागीदारी वाला बनाने की दिशा में पंजाब सरकार ने एक बड़ा अभियान शुरू किया है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मंगलवार को 50 अत्याधुनिक मोबाइल डॉक्यूमेंट्री वैनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जो पूरे पंजाब...

नूरा सिस्टर्स के परिवार पर विवाद गहराया, धार्मिक टिप्पणी को लेकर विरोध; पुलिस में शिकायत दर्ज

नूरा सिस्टर्स के परिवार पर विवाद गहराया, धार्मिक टिप्पणी को लेकर विरोध; पुलिस में शिकायत दर्ज

पंजाब की प्रसिद्ध सूफी गायिका नूरा सिस्टर्स के परिवार से जुड़ा एक नया विवाद सामने आया है। कथित धार्मिक टिप्पणी को लेकर मंगलवार को कुछ लोगों ने परिवार के खिलाफ विरोध जताया और मामले में कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि जब वे परिवार से इस मुद्दे पर...

Gold Silver Price Today: सोना हुआ सस्ता, चांदी फिर महंगी; जानिए जालंधर के ताजा भाव

Gold Silver Price Today: सोना हुआ सस्ता, चांदी फिर महंगी; जानिए जालंधर के ताजा भाव

सोना और चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। जालंधर सराफा एसोसिएशन द्वारा मंगलवार को जारी ताजा भाव के अनुसार सोने की कीमतों में गिरावट, जबकि चांदी के दाम में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव और घरेलू मांग का असर...

बठिंडा में नशा तस्कर पर बड़ी कार्रवाई: अवैध इमारत पर चला बुलडोजर, प्रशासन का सख्त संदेश

बठिंडा में नशा तस्कर पर बड़ी कार्रवाई: अवैध इमारत पर चला बुलडोजर, प्रशासन का सख्त संदेश

पंजाब सरकार के नशा विरोधी अभियान के तहत बठिंडा में जिला प्रशासन और पुलिस ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कथित नशा तस्कर की अवैध रूप से बनाई गई इमारत को बुलडोजर से गिरा दिया। प्रशासन का कहना है कि कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त...

Get In Touch
close slider

Get In Touch